Thursday, Jan 15 2026 | Time 02:41 Hrs(IST)
भारत


दिल्ली सरकार ने मोहल्ला बस सेवा का ट्रायल किया शुरू

दिल्ली सरकार ने मोहल्ला बस सेवा का ट्रायल किया शुरू

नयी दिल्ली,15 जुलाई (वार्ता) दिल्ली में यात्रियों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए सरकार ने सोमवार को मोहल्ला बस सेवा का ट्रायल शुरु किया जो सात दिनों तक चलेगा।

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने पत्रकारों से कहा,“मोहल्ला बस सेवाओं की शुरूआत दिल्ली में लास्ट माईल कनेक्टिविटी को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन बसों को सीमित सड़क चौड़ाई और उच्च भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के लिए डिज़ाइन किया गया है। इस ट्रायल के द्वारा हम यात्रियों से उनके अनुभव के आधार पर आवश्यक प्रतिक्रिया इकट्ठा कर रहे हैं जिससे मोहल्ला बसों की सेवा का विस्तार दिल्ली के सभी इलाक़ों में सुनिश्चित करने के लिए किया जाएगा।”

उन्होंने कहा कि आज से शुरू होने वाला ट्रायल सात दिनों तक चलेगा और वर्तमान में प्रधान एन्क्लेव पुस्ता से मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन और अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से मयूर विहार फ़ेज-III पेपर मार्केट तक चलेगी।

आसानी से पहचान के लिए मोहल्ला बसों को हरे रंग का रखा गया है। मोहल्ला बसों में 25 प्रतिशत सीटें गुलाबी रंग की हैं, जो विशेष रूप से महिला यात्रियों के लिए आरक्षित हैं। नौ मीटर की इन मोहल्ला बसों में 23 यात्री सीटें और 13 यात्रियों के खड़े होने की क्षमता है।

उन्होंने कहा कि मोहल्ला बस योजना का लक्ष्य 9 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बसों के द्वारा दिल्लीवासियों को उनके घर के आसपास फीडर बस सेवाएं प्रदान करना है। केजरीवाल सरकार की योजना 2025 तक कुल 2,180 ऐसी बसें शुरू करने की है, जो विशेष रूप से सीमित सड़क चौड़ाई या भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के लिए होंगी।

आज़ाद.संजय

वार्ता

More News

कृषि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए ग्रेडिंग प्रणाली लागू होनी चाहिए : शिवराज सिंह चौहान

14 Jan 2026 | 11:04 PM

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए ग्रेडिंग प्रणाली लागू करने का सुझाव दिया है। .

see more..

ईरान विदेश मंत्री ने जयशंकर को किया फोन

14 Jan 2026 | 10:25 PM

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बुधवार शाम को ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ फोन पर बातचीत की।.

see more..

लोहड़ी पर अलाव की गर्माहट के साथ गजक, मूंगफली और देसी स्नैक्स के साथ बांटी खुशियां

14 Jan 2026 | 9:19 PM

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) लोहड़ी पर प्रसिद्ध शेफ हरपाल सिंह की राय में लोहड़ी एक त्योहार नहीं, बल्कि आग के अलाव के साथ गर्मजोशी, खुशियां और परंपराओं का उत्सव है। सर्द रात में गूंजती ढोल की थाप पर भांगड़ा के साथ आग की लपटें उठती हैं तो लोहड़ी अपने पूरे रंग में नजर आती है। लोहड़ी में सरसों का साग, मक्के की रोटी, तिल के लड्डू, गजक और मूंगफली की चिक्की इसकी पहचान है। वहीं शहरों लोहड़ी के घरों तक सिमटने के बावजूद त्योहार की सामाजिक भावना और पारिवारिक जुड़ाव आज भी कायम है।.

see more..

आईएनएसवी कौंडिन्य 17 दिन की ऐतिहासिक यात्रा के बाद मस्कट पहुंचा

14 Jan 2026 | 9:15 PM

मस्कट/नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) भारत और ओमान के बीच 5,000 साल पुराने समुद्री और सांस्कृतिक संबंधों को जीवंत करते हुए भारतीय नौसेना का विशेष पाल पोत 'आईएनएसवी कौंडिन्य' बुधवार को ओमान के सुल्तान कबूस बंदरगाह पहुंच गया।.

see more..

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए समग्र वेतन खाता पैकेज, मिलेंगे बैंकिंग, बीमा समेत सभी वित्तीय समाधान

14 Jan 2026 | 9:15 PM

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) केंद्र सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों को उनके वेतन खाते के साथ ही बीमा और सभी तरह के वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने के लिए एक नयी पहल की है।.

see more..