Tuesday, Dec 16 2025 | Time 11:53 Hrs(IST)
खेल


सैनी से देशवाल व हरविंदर ने की भेंट

सैनी से देशवाल व हरविंदर ने की भेंट

चंडीगढ़, 09 मार्च (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से रविवार को उनके निवास संत कबीर कुटीर पर पद्मश्री से सम्मानित साहित्यकार डॉ संतराम देशवाल और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर ने सपरिवार भेंट की।

श्री सैनी ने डॉ संतराम देशवाल और हरविंदर को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और पद्मश्री सम्मान प्राप्त करने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी। इस दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी सुमन सैनी ने भी पद्मश्री सम्मान के लिए बधाई दी।

गौरतलब है कि डॉ संतराम देशवाल हरियाणवी लोक साहित्य के साथ-साथ हिन्दी साहित्य के भी प्रतिष्ठित विद्वान हैं। उनकी पहचान हरियाणा की लोक भाषा, लोक संस्कृति एवं लोक साहित्य के संरक्षक के रूप में प्रतिष्ठापित हो चुकी है। देशवाल जी का जीवन और कृतित्व हरियाणवी लोक संस्कृति, लोक साहित्य, हिंदी साहित्य, शिक्षा, पत्रकारिता, संपादन, शोध कार्य, शोध-निर्देशन और समाज-सेवा के प्रति समर्पित रहा है।

श्री हरविंदर सिंह पैरा-तीरंदाज हैं। वे पहले भारतीय पैरा तीरंदाज बने, जिन्होंने पैरालिंपिक और एशियाई पैरा खेलों में भारत के लिए ऐतिहासिक पदक जीते। इन्हें पैरा-तीरंदाजी के खेल में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए 2021 में प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हरियाणा सरकार द्वारा 2022 में भीम पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।

विजय.संजय

वार्ता

More News

रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दो विकेट से हराया

15 Dec 2025 | 6:28 PM

दुबई 15 दिसंबर (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद विरन चामुदिता (62) और चमीका हीनातिगाला (नाबाद 51) की जुझारू पारियों के दम पर श्रीलंका ने सोमवार को अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में अफगानिस्तान को चार गेंदे शेष रहते दो विकेट से हरा दिया।.

see more..

अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे मेसी का हुआ भव्य स्वागत

15 Dec 2025 | 5:33 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी, रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज का यहां सोमवार को भव्य स्वागत हुआ।.

see more..

इंग्लैंड ने एक बदलाव के साथ तीसरे एशेज टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की

15 Dec 2025 | 4:34 PM

एडिलेड, 15 दिसंबर (वार्ता) इंग्लैंड ने एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एशेज टेस्ट के तीसरे मुकाबले के लिए एक बदलाव के साथ एकादश की पुष्टि कर दी है।.

see more..

बंगलादेश ने नेपाल को सात विकेट से हराया

15 Dec 2025 | 4:08 PM

दुबई 15 दिसंबर (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद जवाद अबरार (नाबाद 70) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत बंगलादेश ने सोमवार को अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में नेपाल को 151 गेंदे शेष रहते सात विकेट से हरा दिया।.

see more..

बोंडी बीच पर हुई गोलीबारी की घटना पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दुख व्यक्त किया

15 Dec 2025 | 3:31 PM

सिडनी, 15 दिसंबर (वार्ता) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को बोंडी बीच पर हुए दुखद हमले पर दुख और शोक व्यक्त करते हुए पीड़ितों, उनके परिवारों और यहूदी समुदाय के प्रति संवेदना व्यक्त की। .

see more..