Saturday, Dec 13 2025 | Time 10:12 Hrs(IST)
States » Gujarat Maharashtra


सदाबहार अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में विशिष्ट पहचान बनायी देव आनंद ने

सदाबहार अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में विशिष्ट पहचान बनायी देव आनंद ने

मुंबई, 03 दिसंबर (वार्ता) भारतीय सिनेमा जगत में देव आनंद का नाम एक ऐसी शख्सियत के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने न सिर्फ अपने सदाबहार अभिनय से बल्कि फिल्म निर्माण और निर्देशन से भी दर्शको के बीच अपनी खास पहचान बनायी।

 

पंजाब के गुरदासपुर में एक मध्यम वर्गीय परिवार में 26 सितंबर 1923 को जन्मे धर्मदेव पिशोरीमल आनंद उर्फ देव आनंद ने अंग्रेजी साहित्य में अपनी स्नातक की शिक्षा 1942 में लाहौर के मशहूर गवर्नमेंट कॉलेज से पूरी की । देव आनंद इसके आगे भी पढ़ना चाहते थे लेकिन उनके पिता ने साफ शब्दों में कह दिया कि उनके पास उन्हें पढ़ाने के लिये पैसे नहीं है और यदि वह आगे पढ़ना चाहते है तो नौकरी कर लें। देव आनंद ने निश्चय किया कि यदि नौकरी ही करनी है तो क्यों ना फिल्म इंडस्ट्री में किस्मत आजमाई जाए।

 

वर्ष 1943 में अपने सपनों को साकार करने के लिये जब देव आनंद मुम्बई पहुंचे तब उनके पास मात्र 30 रुपये थे और रहने के लिये कोई ठिकाना नहीं था। देव आनंद ने यहां पहुंचकर रेलवे स्टेशन के समीप ही एक सस्ते से होटल में कमरा किराये पर लिया। उस कमरे में उनके साथ तीन अन्य लोग भी रहते थे जो देवानंद की तरह ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिये संघर्ष कर रहे थे।जब काफी दिन यूं ही गुजर गये तो देव आनंद ने सोचा कि यदि उन्हें मुंबई में रहना है तो जीवन यापन के लिये नौकरी करनी पड़ेगी चाहे वह कैसी भी नौकरी क्यों न हो ।

 

अथक प्रयास के बाद उन्हें मिलिट्री सेन्सर ऑफिस में लिपिक की नौकरी मिल गयी। यहां उन्हें सैनिकों की चिट्ठियों को उनके परिवार के लोगों को पढ़कर सुनाना होता था।

 

मिलिट्री सेन्सर ऑफिस में देव आनंद को 165 रुपये मासिक वेतन मिलना था जिसमें से 45 रुपये वह अपने परिवार के खर्च के लिये भेज देते थे। लगभग एक वर्ष तक मिलिट्री सेन्सर में नौकरी करने के बाद वह अपने बड़े भाई चेतन आनंद के पास चले गये जो उस समय भारतीय जन नाट्य संघ (इप्टा) से जुड़े हुए थे। उन्होंने देव आनंद को भी अपने साथ इप्टा मे शामिल कर लिया। इस बीच देव आनंद ने नाटकों में छोटे-मोटे रोल किये।

 

वर्ष 1945 में प्रदर्शित फिल्म 'हम एक है'से बतौर अभिनेता देवानंद ने अपने सिने कॅरियर की शुरुआत की। वर्ष 1948 मे प्रदर्शित फिल्म ‘जिद्दी’ देव आनंद के फिल्मी करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई । इस फिल्म की कामयाबी के बाद उन्होंने फिल्म निर्माण के क्षेत्र मे कदम रख दिया और नवकेतन बैनर की स्थापना की ।

 

प्रेम
जारी वार्ता

More News

नेता प्रतिपक्ष नियुक्त करें या उपमुख्यमंत्री का पद ही खत्म कर दें-उद्धव ठाकरे की फडणवीस सरकार को चेतावनी

12 Dec 2025 | 11:07 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी पार्टी को विधानसभा और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का पद नहीं दिया गया, तो वे उपमुख्यमंत्री के पद की वैधानिकता को अदालत में चुनौती देंगे।.

see more..

बंबई उच्च न्यायालय ने फादर फ्रेजर मस्करेन्हास को फादर स्टैन स्वामी की जेल में मौत की जांच रिपोर्ट को चुनौती देने वाली नयी याचिका दाखिल करने की अनुमति दी

12 Dec 2025 | 10:33 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को सेंट जेवियर्स कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल फादर फ्रेजर मस्करेन्हास को एल्गार परिषद-माओवादी लिंक मामले के आरोपी फादर स्टैन स्वामी की हिरासत में हुई मौत से संबंधित मजिस्ट्रेट की न्यायिक जांच रिपोर्ट और महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग के आदेश को चुनौती देने वाली नयी याचिका दाखिल करने की अनुमति दे दी। दोनों रिपोर्टों में निष्कर्ष निकाला गया था कि तलोजा जेल में फादर स्वामी की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई थी। श्री मस्करेन्हास ने शुरू में उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर स्वामी की मौत की न्यायिक जांच और एल्गार परिषद-माओवादी लिंक मामले.

see more..

कुपोषण से होने वाली बाल मृत्यु को समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: तटकरे

12 Dec 2025 | 10:02 PM

नागपुर, 12 दिसंबर (वार्ता) महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने शुक्रवार को राज्य विधान परिषद को बताया कि सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्पित है कि राज्य में कोई भी बच्चा कुपोषण के कारण अपनी जान न गंवाए।.

see more..

वरिष्ठ पत्रकार पोहरे को नागपुर विधानसभा में अलग विदर्भ राज्य की मांग को लेकर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया

12 Dec 2025 | 9:51 PM

नागपुर, 12 दिसंबर (वार्ता) वरिष्ठ पत्रकार और विदर्भ राज्य के लंबे समय से पैरोकार प्रकाश पोहरे को शुक्रवार को नागपुर विधान भवन में सुरक्षाकर्मियों ने उस समय हिरासत में ले लिया जब उन्होंने विदर्भ राज्य के अलग होने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।.

see more..

अंजलि दमानिया ने मुंधवा भूमि मामले में जिला कलेक्टर की याचिका पर कड़ा ऐतराज जताया

12 Dec 2025 | 9:49 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने पुणे कोर्ट में मुंधवा भूमि सौदे को रद्द करने के लिए जिला कलेक्टर की ओर से दायर याचिका पर कड़ा ऐतराज जताया है। .

see more..