Thursday, Jan 15 2026 | Time 01:55 Hrs(IST)
भारत


धनखड़ ने दी बुद्ध पूर्णिमा को शुभकामनाएं

धनखड़ ने दी बुद्ध पूर्णिमा को शुभकामनाएं

नयी दिल्ली 12 मई (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी है।

श्री धनखड़ ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह पवित्र दिन भगवान बुद्ध, जिनका परम ज्ञान चुनौतीपूर्ण समय में हमारे लिए ध्रुव तारे के रूप में कार्य करता है, के जन्म, ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण का प्रतीक है। भगवान बुद्ध का अहिंसा, दयालुता और मध्यम मार्ग का संदेश आज की दुनिया में व्यक्ति और समग्र मानवता, दोनों के लिए पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है।

उन्होंने कहा, “बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, हम गौतम बुद्ध द्वारा बताए गए महान सिद्धांतों के प्रति स्वयं को पुनः प्रतिबद्ध करें तथा उनकी शिक्षाओं का प्रकाश सभी के लिए अधिक शांतिपूर्ण, दयालु और सौहार्दपूर्ण समाज बनाने की दिशा में हमारा मार्गदर्शन करे।”

सत्या, संतोष

वार्ता

More News

कृषि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए ग्रेडिंग प्रणाली लागू होनी चाहिए : शिवराज सिंह चौहान

14 Jan 2026 | 11:04 PM

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए ग्रेडिंग प्रणाली लागू करने का सुझाव दिया है। .

see more..

ईरान विदेश मंत्री ने जयशंकर को किया फोन

14 Jan 2026 | 10:25 PM

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बुधवार शाम को ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ फोन पर बातचीत की।.

see more..

लोहड़ी पर अलाव की गर्माहट के साथ गजक, मूंगफली और देसी स्नैक्स के साथ बांटी खुशियां

14 Jan 2026 | 9:19 PM

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) लोहड़ी पर प्रसिद्ध शेफ हरपाल सिंह की राय में लोहड़ी एक त्योहार नहीं, बल्कि आग के अलाव के साथ गर्मजोशी, खुशियां और परंपराओं का उत्सव है। सर्द रात में गूंजती ढोल की थाप पर भांगड़ा के साथ आग की लपटें उठती हैं तो लोहड़ी अपने पूरे रंग में नजर आती है। लोहड़ी में सरसों का साग, मक्के की रोटी, तिल के लड्डू, गजक और मूंगफली की चिक्की इसकी पहचान है। वहीं शहरों लोहड़ी के घरों तक सिमटने के बावजूद त्योहार की सामाजिक भावना और पारिवारिक जुड़ाव आज भी कायम है।.

see more..

आईएनएसवी कौंडिन्य 17 दिन की ऐतिहासिक यात्रा के बाद मस्कट पहुंचा

14 Jan 2026 | 9:15 PM

मस्कट/नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) भारत और ओमान के बीच 5,000 साल पुराने समुद्री और सांस्कृतिक संबंधों को जीवंत करते हुए भारतीय नौसेना का विशेष पाल पोत 'आईएनएसवी कौंडिन्य' बुधवार को ओमान के सुल्तान कबूस बंदरगाह पहुंच गया।.

see more..

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए समग्र वेतन खाता पैकेज, मिलेंगे बैंकिंग, बीमा समेत सभी वित्तीय समाधान

14 Jan 2026 | 9:15 PM

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) केंद्र सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों को उनके वेतन खाते के साथ ही बीमा और सभी तरह के वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने के लिए एक नयी पहल की है।.

see more..