Saturday, Apr 18 2026 | Time 15:18 Hrs(IST)
मनोरंजन


निर्देशक केडी संधू की फिल्म 'ब्लाइंडसीडेड' 14 मार्च को रिलीज होगी

निर्देशक केडी संधू की फिल्म 'ब्लाइंडसीडेड' 14 मार्च को रिलीज होगी

मुंबई,10 मार्च (वार्ता) निर्देशक केडी संधू की फिल्म 'ब्लाइंडसीडेड' 14 मार्च को रिलीज होगी।

फिल्म 'ब्लाइंडसीडेड' की कहानी कश्मीर के पृष्ठिभूमि के इर्द गिर्द घूमती है। कश्मीर में गुप्त ऑपरेशन के दौरान अपनी दृष्टि खो देने वाला जय एक सैन्यकर्मी है, जो अपनी मंगेतर जेनिफर के साथ अपनी नई जिंदगी शुरू कर रहा है। जैसे ही खुशी की उम्मीद जगी, चीजें तब बदल जाती हैं जब अल हसन मिजरी के सिंडिकेट की सदस्य सोफिया और रोलेक्स उनकी जिंदगी को दयनीय बना देती हैं। वे जो चाहते हैं उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। एक्शन और थ्रिल से भरपूर यह फिल्म एक खास तरह का मैसेज देती है।

पचास से ज्यादा फिल्मों में मेन विलेन का किरदार निभा चुके अभिनेता केडी संधू इस फिल्म के लेखक-निर्माता और निर्देशक हैं। उन्होंने कहा,बॉलीवुड में मैंने 1996 से अभिनेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। अब तक मैंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है। डेविड धवन, गुडडू धनोआ, देव आनंद, गुलजार साहब, राजकुमार संतोषी, इमरान खालिद जैसे बॉलीवुड के कई दिग्गज निर्देशकों के साथ सहायक निर्देशक के रूप में भी काम किया और स्टंट डायरेक्शन के रूप में मैंने टीनू वर्मा, श्याम कौशल, राम शेट्टी, जय सिंह निज्जर, मोहन बगड़, वीरू देवगन आदि के साथ काम किया है।

केडी संधू ने बताया फिल्म इंडस्ट्री में इतना काम करने के बाद अब मैं अपने बैनर “मिकी फ्लिक्स एंटरटेनमेंट फिल्म” और केडी आर्ट्स फिल्म्स इंटरनेशनल के सहयोग से अपने होम प्रोडक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म “ब्लाइंडसीडेड” का निर्माण और निर्देशन किया है।इस फिल्म की कहानी भी मैंने ही लिखी है।

फिल्म में लीड भूमिका निभा रहे उधय बीर संधू इस फिल्म से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, यह एक ऐसी थ्रिलर फिल्म है। जो दर्शकों को एक खास मैसेज देगी। फिल्म की कहानी के मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग हमने मुंबई, चंडीगढ़, राजस्थान के विभिन्न स्थानों के अलावा यूरोप के अरमानिया, ग्रीस और जॉर्जिया में शूटिंग की है। इस फिल्म में उधय बीर संधू के अलावा फिल्म में फरहा खान, आकांक्षा शांडिल्य, मोहम्मद उमर, केडी संधू, चित्रा शर्मा,सौरभ अग्निहोत्री, धर्मेंद्र गुप्ता, धर्मेंद्र प्रधान,गौतम बसंतानी और आकाश अग्रवाल की प्रमुख भूमिकाएं हैं।

मिकी फ्लिक्स एंटरटेनमेंट फिल्म और केडी आर्ट्स फिल्म्स इंटरनेशनल के सहयोग से बनी इस फिल्म के लेखक निर्माता निर्देशक कमलदीप संधू, सह-निर्माता मलकीयत के.संधू, डीओपी सिद्धार्थ अक्की बैजू, अर्जुन कथूरिया ,प्रवेश कुमार ,गौतम.बी कार्यकारी निर्माता गोपाल साहू, संगीतकार उज्जवल रॉय चौधरी और मनोज कुमार भास्कर, गीतकार मिकीफ्लिक्स झखरवाला हैं। इस फिल्म के एक्शन मास्टर आरपी यादव, दीपक शर्मा, आर्ट डायरेक्टर सुधांशु रॉय, कोरियोग्राफर कमलदीप सिंह संधू, हैं। इस फिल्म को पूरे भारत में एक साथ डिस्ट्रीब्यूटर राकेश बड़होरिया 14 मार्च को रिलीज कर रहे हैं।

प्रेम

वार्ता

More News

64 वर्ष की हुयी पूनम ढिल्लों

18 Apr 2026 | 11:36 AM

मुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री पूनम ढिल्लों आज 64 वर्ष की हो गयी। पूनम ढिल्लों का जन्म 18 अप्रैल 1962 को उत्तरप्रदेश के कानपुर में हुआ था। उनके पिता अमरीक सिंह भारतीय वायु सेना में विमान इंजीनियर थे। पूनम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा चंडीगढ़ कार्मेल कान्वेंट हाई स्कूल से पूरी की।.

see more..

विजय देवरकोंडा-शौर्ययुव ने मिलाया नए प्रोजेक्ट के लिए हाथ

18 Apr 2026 | 11:25 AM

मुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता) अभिनेता विजय देवरकोंडा और निर्देशक शौर्ययुव एक ऐसे प्रोजेक्ट के लिए साथ आए हैं जो बड़े स्केल, ऊंचे इरादों और ग्लोबल सिनेमा की तरफ एक साहसी कदम का इशारा देता है। अनाउंसमेंट पोस्टर में विजय देवरकोंडा को लोहे की जंजीरों से बंधे चार कुत्तों के साथ आगे बढ़ते हुए दिखाया गया है, जबकि उनके पीछे 6-7 आदमी चल रहे हैं। यह पोस्टर सिर्फ एक फिल्म का ऐलान नहीं है, बल्कि यह उस चीज को बनाने के बारे में है जो तभी मुमकिन है जब ये सब एक साथ आएं।.

see more..

रश्मिका मंदाना ने 'मायसा' के लिए बैंकॉक में ली मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग

18 Apr 2026 | 10:50 AM

मुंबई,18 अप्रैल (वार्ता) अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने फ़िल्म 'मायसा' के लिए बैंकॉक में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली है। 'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर में कदम रख रही हैं, और इसकी वजह उनकी आने वाली पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म 'मायसा' है। फिल्म की इंटेंस झलक ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली थी, लेकिन अब रश्मिका की ऑफ-स्क्रीन मेहनत उम्मीदों को और भी ज्यादा बढ़ा रही है। डेब्यू डायरेक्टर रविंद्र पुल्ले के निर्देशन और अनफॉर्मुला फिल्म्स के प्रोडक्शन में बन रही 'मायसा ' में रश्मिका एक आदिवासी गोंड लड़की के रोल में हैं, एक ऐसा किरदार जिसमें इमोशनल .

see more..

पुलकित सम्राट ने रचा इतिहास, ‘ग्लोरी’ ट्रेलर लॉन्च पर नीरज गोयत के साथ लाइव बॉक्सिंग मैच कर बने पहले भारतीय अभिनेता

18 Apr 2026 | 10:27 AM

मुंबई, 18 अप्रैल (वार्ता)रियल और रील के बीच की सीमाओं को तोड़ते हुए, अभिनेता पुलकित सम्राट ने ‘ग्लोरी’ के ट्रेलर लॉन्च पर प्रोफेशनल बॉक्सर नीरज गोयत के साथ एक जबरदस्त लाइव बॉक्सिंग मुकाबला कर सभी को चौंका दिया। यह हाई-एनर्जी फेस-ऑफ केवल एक प्रमोशनल स्टंट नहीं था, बल्कि एक असली और दमदार मुकाबला था, जिसने दर्शकों को हैरान कर दिया और इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कड़ी तैयारी, अनुशासन और जज़्बे का परिचय देते हुए पुलकित न सिर्फ पूरे आत्मविश्वास के साथ रिंग में उतरे, बल्कि नीरज गोयत जैसे अनुभवी खिलाड़ी के साथ कदम से कदम मिलाकर मुकाबला भी किया।.

see more..

1100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज

17 Apr 2026 | 8:03 PM

मुंबई, 17 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने भारतीय बाजार में 1103 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है। .

see more..