Saturday, Apr 11 2026 | Time 01:03 Hrs(IST)
खेल


फ्रेंच ओपन से पहले जोकोविच ने ली जिनेवा ओपन में वाइल्डकार्ड एंट्री

फ्रेंच ओपन से पहले जोकोविच ने ली जिनेवा ओपन में वाइल्डकार्ड एंट्री

जिनेवा, 10 मई (वार्ता) फ्रेंच ओपन से पहले फॉर्म और फिटनेस हासिल करने के प्रयास के तहत जोकोविच ने जिनेवा ओपन में खेलने के लिए वाइल्डकार्ड एंट्री ली है।

पेरिस में अपना 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कोशिश कर रहे जोकोविच ने इटैलियन ओपन से नाम वापस ले लिया है। 37 वर्षीय सार्बियाई खिलाड़ी पिछले महीने मोंटे कार्लो और मैड्रिड में क्ले-कोर्ट इवेंट में शुरुआती दौर में बाहर होने के बाद अपने पिछले तीन मैच हार चुके हैं। छह बार के चैंपियन जोकोविच ने रोम में एटीपी मास्टर्स टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने का कोई कारण नहीं बताया है।

जोकोविच के लिये यह सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वे ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे लेकिन जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव के खिलाफ पहला सेट हारने के बाद उन्हें चोटिल होकर बाहर होना पड़ा। दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी इस महीने 38 साल के हो रहे हैं, ने मियामी ओपन में फिर से फॉर्म हासिल करने से पहले अपनी वापसी पर लगातार तीन मैच गंवाए।

फाइनल में उन्हें चेक गणराज्य के शक्तिशाली किशोर जैकब मेनसिक ने हराया और उन्होने अपना 100वां एटीपी खिताब जीतने का एक और मौका गंवा दिया। कुल मिलाकर, उन्होंने इस सीजन में अपने 19 मैचों में से 12 जीते हैं और जिनेवा में इस रिकॉर्ड को बेहतर बनाने की उम्मीद है। एटीपी 250 इवेंट 18 मई से शुरू होगा, जबकि फ्रेंच ओपन एक सप्ताह बाद 25 मई से शुरू होगा।

प्रदीप

वार्ता

More News

रजत पाटीदार का अर्धशतक, आरसीबी ने बनाये आठ विकेट पर 201 रन

10 Apr 2026 | 10:28 PM

गुवाहाटी, 10 अप्रैल (वार्ता) कप्तान रजत पाटीदार (63 ), विराट कोहली (32) ओर वेंकटेश अय्यर (नाबाद 29) की शानदार पारियों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 17वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आठ विकेट पर 201 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।.

see more..

झारखंड महिला टीम की मध्यप्रदेश से होगी खिताबी भिड़ंत

10 Apr 2026 | 9:05 PM

रांची, 10 अप्रैल, (वार्ता) झारखंड की महिला टीम और मध्यप्रदेश के बीच रविवार को 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 में खिताबी भिड़ंत होगी।.

see more..

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

10 Apr 2026 | 8:43 PM

गुवाहाटी, 10 अप्रैल (वार्ता) राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने शुक्रवार को वर्षा प्रभावित इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 16वें मुकाबले में टॉस जीतकर रॉयलय चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।.

see more..