Saturday, Feb 7 2026 | Time 15:22 Hrs(IST)
दुनिया


डेनेपर समूह ने 70 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया

डेनेपर समूह ने 70 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया

मास्को, 22 मार्च (वार्ता) रूस के 'डेनेपर' सैन्य दल ने लगभग 70 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराया है।

समूह के प्रवक्ता रोमन कोड्रियन ने कहा कि 'डेनेपर' सैन्य दल की इकाइयों ने अपनी सामरिक स्थिति में सुधार किया है। उन्होंने कामेंस्कोय, प्रिडनेप्रोवस्कॉय, वेलिटेन्स्कोय और एंतोनोव्का क्षेत्रों में यूक्रेनी सशस्त्र बलों की पर्वतीय हमला ब्रिगेड और चार तटीय रक्षा ब्रिगेड के सैनिकों और सैन्य उपकरणों को नष्ट कर दिया है।

प्रवक्ता ने कहा, "70 सैनिक, पांच वाहन, एक फील्ड आर्टिलरी गन, एक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध स्टेशन और एक गोला-बारूद डिपो नष्ट कर दिये गए हैं।"

श्रद्धा, यामिनी

वार्ता

More News

ट्रंप ने ईरान के साथ व्यापार करने वाले देशों पर टैरिफ लगाने की मंज़ूरी दी

07 Feb 2026 | 2:42 PM

वाशिंगटन, 07 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान संबंधी एक खास कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए हैं। यह आदेश अमेरिका को उन देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की अनुमति देता है, जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ईरान से सामान या सेवाएं खरीदते हैं।.

see more..
जापान में रिकॉर्ड बर्फबारी के बीच 45 लोगों की मौत

जापान में रिकॉर्ड बर्फबारी के बीच 45 लोगों की मौत

07 Feb 2026 | 10:46 AM

टोक्यो, 07 फरवरी (वार्ता) जापान में रिकॉर्ड बर्फबारी के कारण मरने वालों की संख्या 45 हो गई है, जबकि घायलों की संख्या 600 के करीब पहुंच रही है। देश की मुख्य अग्निशमन सेवा से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण करने पर यह जानकारी सामने आयी। बीस जनवरी से अब तक कुल 585 लोग अलग-अलग गंभीरता से घायल हुए हैं; इनमें से 187 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कम से कम 45 लोगों की मौत हो चुकी है।

see more..

मिस्र के अबू फना मठ में दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत

07 Feb 2026 | 9:42 AM

काहिरा, 07 फरवरी (वार्ता) मिस्र के मिन्या प्रांत में स्थित प्राचीन कॉप्टिक ऑर्थोडॉक्स संत फना मठ (देइर अबू फना, जिसे क्रॉस मठ के नाम से भी जाना जाता है) में दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत हो गई। मिस्र के मीडिया ने यह जानकारी दी है।.

see more..

ईरान-अमेरिका के बीच ओमान में वार्ता का एक दौर खत्म, आगे वार्ता जारी रखने पर दोनों सहमत

06 Feb 2026 | 10:58 PM

नयी दिल्ली, 06 फरवरी (वार्ता) ईरान और अमेरिका के बीच शुक्रवार को ओमान वार्ता का एक दौर खत्म हुआ जिसमें दोनों पक्ष आगे बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए। .

see more..

इस्लामाबाद की इमामबारगाह में विस्फोट से 31 मरे , 169 घायल

06 Feb 2026 | 10:06 PM

इस्लामाबाद, 06 फरवरी (वार्ता) पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक इमामबारगाह में शुक्रवार को नमाज के दौरान हुए आत्मघाती बम धमाके में अब तक 31 लोगों की मौत हो गयी और 169 अन्य घायल हो गए। .

see more..