Wednesday, Dec 17 2025 | Time 02:09 Hrs(IST)
भारत


चुनाव आयोग ने राहुल के आरोपों को बताया बेबुनियाद

चुनाव आयोग ने राहुल के आरोपों को बताया बेबुनियाद

नयी दिल्ली, 05 नवंबर (वार्ता) चुनाव आयोग ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के हरियाणा विधानसभा के 2024 में हुए चुनावों में धांधली के आरोपों को नकारते हुए कहा है कि यदि कहीं कोई गड़बड़ी हो रही थी और एक ही नाम से कई बार मतदान किया जा रहा था तो कांग्रेस के चुनाव एजेंटों को इस पर आपत्ति दर्ज करनी चाहिए थी।

श्री गांधी के बुधवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में चुनाव आयोग पर मतदाता सूची में हेराफेरी करने के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए आयोग ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि हरियाणा में मतदाता सूची को लेकर कहीं कोई शिकायत नहीं है। वर्तमान में 90 सदस्यों वाली विधानसभा चुनाव से जुड़ी 22 याचिकाएं उच्च न्यायालय में लंबित हैं।

आयोग ने श्री गांधी के फर्जी वोटिंग के आरोप पर कहा कि यदि एक ही नाम पर कई बार मतदान हो रहा था तो श्री गांधी को बताना चाहिए कि उनकी पार्टी के पोलिंग एजेंट मतदान केंद्रों पर क्या कर रहे थे। आयोग का यह भी कहना था कि यदि किसी मतदाता पर संदेह था तो कांग्रेस के मतदान एजेंटों ने मतदाता की पहचान को लेकर कोई आपत्ति दर्ज क्यों नहीं कराई।

चुनाव आयोग का कहना कि श्री गांधी को स्पष्ट करना चाहिए कि वह मतदाता सूची पुनरीक्षण का समर्थन करते हैं कि उसका विरोध कर रहे हैं। सत्यापन के साथ-साथ डुप्लिकेट, मृत और स्थानांतरित मतदाताओं को हटाने वाली इस व्यवस्था के वे समर्थक हैं या विरोधी। सूची पुनरीक्षण के दौरान जब एक से अधिक नाम सामने आ रहे थे तो कांग्रेस के एजेंट कोई आपत्ति क्यों नहीं उठा रहे थे। बड़ा सवाल यह है कि श्री गांधी को कैसे पता चला कि डुप्लीकेट वोटरों ने भाजपा को ही वोट दिया है।

हाउस नंबर जीरो पर उन्होंने स्पष्टीकरण दिया कि हाउस नम्बर जीरो उन घरों के लिए है जहां पंचायत और नगर पालिकाओं ने हाउस नंबर नहीं दिए हैं। बीएलओ ने उन मकानों के नंबर शून्य बताए हैं, जहां नगर पालिकाओं, पंचायतों द्वारा कोई मकान नंबर आवंटित नहीं किया गया है।

बिहार को लेकर आयोग ने कहा कि वहां मतदाता सूची पुनरीक्षण एक अगस्त से 15 अक्टूबर तक हुआ था तो इस दौरान कांग्रेस की तरफ से कोई अपील दायर क्यों नहीं की गई। आयोग ने हरियाणा विधानसभा के 2024 के हुए चुनाव को लेकर श्री गांधी के सवालों के मद्देनजर कुछ तथ्य दिये हैं जिनमें कहा गया है कि मतदाता सूची को दो अगस्त 2024 को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को वितरित किया गया था और फिर अंतिम सूची को भी इन दलों को दिया गया था।

अभिनव जितेन्द्र

वार्ता

More News

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने जेपी नड्डा, अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्रियों, प्रदेश भाजपा अध्यक्षों, वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की

17 Dec 2025 | 12:09 AM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई वरिष्ठ नेताओं, मुख्यमंत्री एवं सांसदों से मुलाक़ात की। .

see more..

भारत मंडपम में होगा द्वितीय विश्व स्वास्थ्य शिखर सम्मेलन, वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा संवाद को मजबूत करेगा आयुष एक्सपो

16 Dec 2025 | 10:15 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आयुष मंत्रालय विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के सहयोग से 17 से 19 दिसंबर तक आयुष एक्सपो का आयोजन द्वितीय डब्ल्यूएचओ वैश्विक पारंपरिक चिकित्सा सम्मेलन (जीटीएमसी) की केंद्रीय विशेषता के रूप में आयोजित किया जायेगा। .

see more..

औषधीय पौधों की खेती किसानों के सशक्तिकरण और जैव-विविधता संरक्षण का शक्तिशाली है : प्रतापराव जाधव

16 Dec 2025 | 10:14 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रतापराव जाधव ने किसानों को सशक्त बनाने, आयुष क्षेत्र को मजबूत करने और जैव विविधता के संरक्षण में औषधीय पौधों की खेती की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया है। श्री जाधव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने और एक स्थायी स्वास्थ्य प्रणाली के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करते हुए आयुष प्रणालियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ढांचे में शामिल करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।.

see more..

भारतीय खाद्य निगम में एआई आधारित खरीफ पायलट प्रोजेक्ट लागू करने की राइस मिलर्स एसोसियेशन की मांग

16 Dec 2025 | 10:13 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता ) फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया राइस मिलर्स एसोसिएशन (एफएकआईआरएमए) ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी को पत्र लिखकर भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई ) में डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित खरीफ विपणन पायलट प्रोजेक्ट को देशभर में लागू करने की मांग की है।.

see more..

पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों, क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के मसौदे जारी

16 Dec 2025 | 10:10 PM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मंगलवार को जारी नयी सूचियों के मसौदों में पश्चिम बंगाल में 92.40 प्रतिशत, राजस्थान में 92.34 प्रतिशत, पांडिचेरी में 89.87 प्रतिशत, गोवा में 91.56 प्रतिशत और लक्ष्यद्वीप में 97.53 प्रतिशत मतदाताओं के नाम शामिल हो सके हैं जिनके मतदाता गणना फॉर्म अधिकारियों को प्राप्त हुये हैं।.

see more..