Friday, Mar 6 2026 | Time 14:04 Hrs(IST)
खेल


महिला अंडर-19 विश्वकप में इंग्लैंड ने अमेरिका को आठ विकेट से हराया

महिला अंडर-19 विश्वकप में इंग्लैंड ने अमेरिका को आठ विकेट से हराया

जोहोर (मलेशिया) 22 जनवरी (वार्ता) डेविना पेरिन (74) और ट्रुडी जॉनसन (नाबाद 44) की शानदार पारियों की बदौलत इंग्लैंड ने बुधवार को अंडर-19 महिला टी-20 मुकाबले में अमेरिका को आठ विकेट से हरा दिया है।

अमेरिका के 119 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर एरिन थॉमस (शून्य) का विकेट गवां दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आयी ट्रुडी जॉनसन ने डेविना पेरिन के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिये 117 रनों की साझेदारी हुई। 14वें ओवर में पूजा शाह ने डेविना पेरिन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। डेविना पेरिन ने 45 गेंदों में नौ चौके और तीन छक्के लगाते हुये (74) रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। ट्रुडी जॉनसन (44) रन बनाकर नाबाद रही। इंग्लैंड ने 14.2 ओवर में दो विकेट पर 120 रन बनाकर मुकाबला आठ विकेट से जीत लिया। अमेरिका की ओर से माही माधवन और पूजा शाह को एक-एक विकेट मिला।

इससे पहले आज यहां इंग्लैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 29 के स्कोर तक अपने तीन विकेट गवां दिये थे। चेतना पग्यद्यला (10), इसानी वाघेल (10) और दिशा ढींगरा (छह) रन बनाकर आउट हुई। ऐसे समय मे कप्तान अनिका कोलन ने पारी को संभलाने का प्रयास किया। रितू सिंह (20) रन बनाकर आउट हुई। अनिका कोलन (46) और पूजा गणेश (10) रन बनाकर नाबाद रही। अमेरिका की महिला टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 119 रन का स्कोर खड़ा किया।

इंग्लैंड की ओर से प्रिशा थानावाला, ट्रुडी जॉनसन ने दो-दो विकेट लिये। टिली कॉर्टीन-कोलमैन ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

राम

वार्ता

More News

अवसर और दायरे को बढ़ाने का हिस्सा है खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : मांडविया

06 Mar 2026 | 1:46 PM

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) केन्द्रीय खेल मंत्री डा. मनसुख मांडविया ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के तीन शहरों में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स ‘अवसर और दायरे को बढ़ाने का हिस्सा’ है।.

see more..

श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने इंटर कॉलेज कबड्डी खिताब जीता

06 Mar 2026 | 1:18 PM

नयी दिल्ली 06 मार्च (वार्ता) अनुज नेगी, दीपांशु कसाना, अक्षय कुमार और आदित्य शर्मा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्याम लाल कॉलेज (प्रातः) ने दिल्ली यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट 2026 में पुरुष वर्ग का खिताब जीत लिया। .

see more..

विश्वकप के फाइनल में खेलना, मेरे बेहतरीन पलों में एक है: संजू सैमसन

06 Mar 2026 | 12:59 PM

कोलकाता, 06 मार्च (वार्ता) टी-20 विश्वकप के सुपर आठ और सेमीफाइनल मुकाबले में मैच विजयी पारी खेलने वाले भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने कहा कि फाइनल में खेलना मेरे सबसे बेहतरीन पलों में एक है। सैमसन रविवार को अपना पहला विश्व कप फाइनल खेलेंगे। .

see more..

बापू ने इंग्लैंड को बाहर किया, भारत टी-20 विश्वकप के फाइनल में

05 Mar 2026 | 11:23 PM

कोलकाता, 05 मार्च (वार्ता) इस मैच अदभुत रोमाचंक क्रिकेट देखने को मिला और 499 रन रन बने है। पहले संजू सैमसन 42 गेंदों में (89) ने मैजिक दिखाया, फिर बैथेल 48 गेंदों में 105 रन ने अनहोनी को लगभग होनी कर दिया था। लेकिन बुमराह ने डेथ ओवर में छह रन वाला ओवर डाल दिया, फिर हार्दिक आकर विकेट लेकर मैच का पासा पलट दिया। आखिरी ओवर में इंग्लैंड को 30 रनों की दरकार थी और इस ओवर की पहली गेंद पर उसने बेथेल का विकेट गंवा दिया। भारत ने गुरुवार को टी-20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड पर सात रनों से जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। जहां रविवार को उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा.

see more..

बापू ने इंग्लैंड को बाहर किया, भारत टी-20 विश्वकप के फाइनल में

05 Mar 2026 | 11:00 PM

कोलकाता, 05 मार्च (वार्ता) जेकब बेथेल का शतक गया बेकार। संजू सैमसन (89), शिवम दुबे (43) और ईशान किशन (39) की तूफानी बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत भारत ने गुरुवार को टी-20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल के रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को सात रनों से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। संजू सैमसन काे 'प्लेयर ऑफ द मैच' का पुरस्कार मिला।.

see more..