Thursday, Dec 11 2025 | Time 05:54 Hrs(IST)
खेल


इंग्लैंड करेगा कबड्डी विश्वकप की मेजबानी

इंग्लैंड करेगा कबड्डी विश्वकप की मेजबानी

लंदन, 13 मार्च (वार्ता) इंग्लैंड 17 से 23 मार्च तक वेस्ट मिडलैंड्स में होने वाले कबड्डी विश्वकप की मेजबानी करेगा। यह पहली बार होगा जब कबड्डी विश्वकप का आयोजन एशिया से बाहर होगा। यह प्राचीन भारतीय खेल की बढ़ती वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाता है।

ऑनलाइन मीडिया संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को विश्व कबड्डी के आयोजकों और स्थानीय अधिकारियों ने 17 से 23 मार्च तक चलने वाले सात दिवसीय टूर्नामेंट की तैयारियों पर चर्चा की। इस टूर्नामेंट के करीब 50 मैच बर्मिंघम, कोवेंट्री, वॉल्सॉल और वॉल्वरहैम्प्टन में आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर विश्व कबड्डी के अध्यक्ष अशोक दास ने कहा, “कबड्डी विश्व कप में एक सप्ताह से भी कम समय शेष है, हमारे खेल के लिए इस ऐतिहासिक क्षण के लिए दुनिया भर के खिलाड़ियों, कोचों और प्रशंसकों में उत्साह बढ़ रहा है। कबड्डी विश्वकप को पहली बार एशिया से बाहर ले जाना हमारे खेल के विकास का प्रमाण है। कबड्डी एक बेहद लोकप्रिय और निवेश योग्य वैश्विक प्रस्ताव है, और हमें उम्मीद है कि यह ओलंपिक तक पहुंचाने के लिए उत्प्रेरक के रूप में काम कर सकता है।”

कबड्डी का इतिहास चार हजार से अधिक पुराना है। वर्ष 1936 के ओलंपिक खेलों में इसे शामिल किया गया था और वर्ष 1990 से एशियाई खेलों में इसका आयोजन हुआ था।

ब्रिटिश कबड्डी लीग के मुख्य कार्यकारी प्रेम सिंह ने कहा, “हम कबड्डी विश्वकप को वेस्ट मिडलैंड्स में लाकर हजारों कबड्डी खिलाड़ियों के दशकों पुराने सपने को पूरा करने के ओर भी करीब पहुंच गये हैं। ब्रिटिश कबड्डी लीग के 2022 में शुरुआत के बाद इस बड़ी सफलता मिली है और इसने खेल को खेलने और देखने में लोगों की रुचि बढ़ी है। हमें विश्वास है कि विश्व कप इस पर और अधिक प्रगति करेगा तथा समुदायों के लिए अपनी सांस्कृतिक विरासत में गहराई से निहित खेल से जुड़ने के और भी अधिक अवसर पैदा करेगा।”

राम, उप्रेती

वार्ता

More News

महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश चैंपियन , पुरुष वर्ग में पंजाब ने जीती विजेता ट्रॉफी

10 Dec 2025 | 10:05 PM

लखनऊ, 10 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश ने 37वीं फेडरेशन कप हैंडबॉल (पुरुष व महिला) चैंपियनशिप के महिला वर्ग के खिताबी मुकाबले में मेजबान उत्तर प्रदेश का सपना तोड़ते हुए 33-19 से दमदार जीत दर्ज की। पुरुष वर्ग में पंजाब की टीम ने तेज खेल व सटीक रणनीति की बदौलत राजस्थान को 32-23 से हराते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।.

see more..

भारत ने अर्जैंटीना को हराकर जीता जूनियर विश्व कप हॉकी का कांस्य पदक

10 Dec 2025 | 9:14 PM

चेन्नई, 10 दिसंबर (वार्ता) दो गोल से पिछड़ने के बाद मेजबान भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए नौ साल बाद पुरुषों के जूनियर विश्व कप में पहला कांस्य पदक जीता। तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुए प्ले-ऑफ मैच में भारत ने अर्जेंटीना को 4-2 से हराया।.

see more..

बॉयज हॉस्टल लखनऊ ने हॉकी हिमाचल अकादमी को 3-0 से हराया

10 Dec 2025 | 6:29 PM

जालंधर 10 दिसंबर (वार्ता) उन्नीसवें अखिल भारतीय बलवंत सिंह कपूर अंडर-19 लड़कों के हॉकी टूर्नामेंट में चौथे दिन खिलाड़ियों का प्रदर्शन बेहतर रहा।.

see more..

न्यू चंड़ीगढ़ में बढ़त दोगुनी करने उतरेगा भारत

10 Dec 2025 | 6:04 PM

न्यू चंड़ीगढ़ 10 दिसंबर (वार्ता) कटक में पहला मुकाबला जीतने के बाद भारत गुरुवार को न्यू चंडीगढ़ में अपनी बढ़त को दोगुना करने तथा दक्षिण अफ्रीका मैच जीतकर सीरीज में बराबरी करने के इरादे से उतरेगा। .

see more..
वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली दूसरे स्थान पर

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट कोहली दूसरे स्थान पर

10 Dec 2025 | 5:30 PM

दुबई 10 दिसंबर (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली आईसीसी एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की ओर से जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार कोहली की रैंकिंग में दो स्थान का सुधार हुआ और वह रैंकिंग में अब केवल रोहित शर्मा से पीछे हैं। रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक शतक और एक अर्धशतक लगाने के बाद पहली बार एकदिवसीय बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे थे और वह अभी भी शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं।

see more..