Sunday, Jan 18 2026 | Time 12:30 Hrs(IST)
मनोरंजन


एक मई 2026 को रिलीज होगी फिल्म ‘राजा शिवाजी'

एक मई 2026 को रिलीज होगी फिल्म ‘राजा शिवाजी'

मुंबई, 21 मई (वार्ता) जियो स्टूडियोज और रितेश विलासराव देशमुख की बहुभाषी ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘राजा शिवाजी' एक मई, 2026 को रिलीज होगी ।

जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी ने आज अपनी आगामी महत्वाकांक्षी फिल्म, 'राजा शिवाजी' की रिलीज डेट की घोषणा की है। यह फिल्म महाराष्ट्र दिवस के शुभ अवसर पर, यानी एक मई, 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जाएगी।रितेश देशमुख निर्देशित यह फिल्म एक ऐतिहासिक एक्शन ड्रामा है,जो छह भाषाओं मराठी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। 'राजा शिवाजी' में महाराष्ट्र की गौरवशाली गाथा और भारत के महानतम योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन को दर्शाया गया है, जिसे भारत और वैश्विक स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

फिल्म 'राजा शिवाजी' में हिंदी और मराठी सिनेमा के एक से बढ़कर एक बड़े लोकप्रिय कलाकारों, जैसे संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते, जिनिलीया देशमुख, और रितेश विलासराव देशमुख ने अभिनय किया है।

फिल्म के निर्देशक और मुख्य अभिनेता, रितेश विलासराव देशमुख ने कहा, छत्रपति शिवाजी महाराज सिर्फ एक ऐतिहासिक व्यक्ति नहीं हैं, वे एक भावना हैं जो हर भारतीय के दिल में बसती है। उनके चरित्र पर फिल्म बनाना, उसका निर्देशन करना और उन्हें पर्दे पर चित्रित करना मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी की बात है, और मैं ज्योति देशपांडे और जियो स्टूडियोज का मेरे इस विजन पर अटूट विश्वास के लिए आभारी हूं। इस कहानी को दर्शकों के सामने लाने के लिए महाराष्ट्र दिवस से बेहतर दिन और क्या हो सकता है, और आशा है कि फिल्म में कलाकारों की शानदार टीम इसे एक नए स्तर पर ले जाएगी। हम विनम्र हैं कि हमें उनकी कहानी को छह भाषाओं में बताने का मौका मिला है, जिससे यह वास्तव में एक राष्ट्रीय और वैश्विक अनुभव बन जाएगा।

प्रेम

वार्ता

More News

जापान में 'पुष्पा' का चढ़ा बुखार, टोक्यो में अल्लू अर्जुन का रहा जलवा

17 Jan 2026 | 6:53 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की हालिया जापान यात्रा के दौरान वहां की राजधानी टोक्यो में जबरदस्त उत्साह देखा गया। अर्जुन ने प्रशंसकों को जापानी में संबोधित कर और अपनी फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' का एक लोकप्रिय डायलॉग स्थानीय भाषा में बोलकर उन्हें मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके इस सहज व्यवहार ने भीड़ से जबरदस्त वाहवाही और तालियां बटोरीं।.

see more..

फराह खान करेंगी दिव्या अग्रवाल, करण पटेल अभिनीत रियलिटी शो 'द 50' की मेजबानी

17 Jan 2026 | 6:30 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) आगामी रियलिटी शो 'द 50' में अभिनेत्री दिव्या अग्रवाल और टेलीविजन कलाकार करण पटेल नजर आएंगे, जो बनिजय द्वारा निर्मित एक अंतरराष्ट्रीय रियलिटी शो का भारतीय रूपांतरण है।.

see more..

दीया मिर्जा वायरल ट्रेंड में शामिल हुईं, आर. माधवन के साथ 'रहना है तेरे दिल में' के दिनों को किया याद

17 Jan 2026 | 6:11 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा वायरल "दिस वाज़ 2016" ट्रेंड में शामिल होकर अपने प्रशंसकों को पुरानी यादों में ले गईं और अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें साझा कीं, जिससे उनके प्रशंसकों को अपनी शुरुआती फिल्मों की यादें ताजा हो गईं।.

see more..

'दस्तखत टूर'की शुरुआत , अनुव जैन ने दिल्ली में शानदार प्रस्तुति दी

17 Jan 2026 | 5:58 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) गायक अनुव जैन ने अपने नए 'दस्तखत टूर' की शुरुआत शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में एक शानदार प्रस्तुति के साथ की और प्रशंसकों के पंसदीदा गाने गाए। .

see more..

फिल्म 'ओ रोमियो' का 'हम तो तेरे ही लिए थे' गाना रिलीज

17 Jan 2026 | 5:34 PM

नयी दिल्ली, 17 जनवरी (वार्ता) निर्देशक विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म 'ओ रोमियो' का गाना 'हम तो तेरे ही लिये थे' शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया। .

see more..