Thursday, Jan 15 2026 | Time 02:49 Hrs(IST)
मनोरंजन


पारुल गुलाटी ने “दोनाली” में अपने दमदार किरदार के लिए राइफल और देसी कट्टा चलाने की ट्रेनिंग ली

पारुल गुलाटी ने “दोनाली” में अपने दमदार किरदार के लिए राइफल और देसी कट्टा चलाने की ट्रेनिंग ली

मुंबई, 10 जून (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री पारुल गुलाटी ने अपनी आने वाली फिल्म “दोनाली” में अपने दमदार किरदार के लिए राइफल और देसी कट्टा चलाने की ट्रेनिंग ली है।

पारुल गुलाटी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट “दोनाली” में एक ताकतवर और धांसू अवतार में नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म में वह एक डकैत का किरदार निभा रही हैं। अपने किरदार को असली और विश्वसनीय बनाने के लिए पारुल ने बंदूक चलाने की कड़ी ट्रेनिंग ली, जिसमें देसी कट्टा और डबल बैरल रायफल जैसे हथियारों को चलाना और पकड़ना सीखा।

पारुल ने इस चुनौतीपूर्ण किरदार के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने एक असली डकैत की तरह दिखने और महसूस करने के लिए गन ट्रेनिंग में खुद को पूरी तरह झोंक दिया। पारुल ने भारतीय पारंपरिक हथियारों को आत्मविश्वास और सटीकता से संभालने की बारीकियां सीखीं।

पारूल ने अपने अनुभव के बारे में कहा, “दोनाली में एक डकैत का किरदार निभाना मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण और रोमांचक रोल में से एक रहा है। मैं चाहती थी कि जब मैं हथियार पकड़े दिखूं तो सबकुछ असली लगे। ये सिर्फ एक्शन का मामला नहीं था, इसमें एटीट्यूड, बॉडी लैंग्वेज और असलियत भी शामिल थी। देसी कट्टा और डबल बैरल रायफल चलाना सीखने से मुझे इस किरदार को लेकर बिल्कुल नया नज़रिया मिला, और मैं इसे पूरी तरह निभाना चाहती थी।”

फिल्म “दोनाली” में पारुल गुलाटी के साथ बरुण सोबती, चंकी पांडे भी नज़र आएंगे।

प्रेम

वार्ता

More News

मनोरंजन-कैफी शायर दो अंतिम मुंबई

14 Jan 2026 | 1:11 PM

वर्ष 1942 मे कैफी आजमी उर्दू और फारसी की उच्च शिक्षा के लिये लखनऊ और इलाहाबाद भेजे गये लेकिन उन्होंने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता ग्रहण करके पार्टी कार्यकर्ता के रूप मे कार्य करना शुरू कर दिया और फिर भारत छोड़ो आंदोलन में शामिल हो गये।इस बीच मुशायरोंं में कैफी आजमी की शिरकत जारी रही। इसी दौरान वर्ष 1947 में एक मुशायरे मे भाग लेने के लिये वह हैदराबाद पहुंचे] जहां उनकी मुलाकात शौकत आजमी से हुयी और उनकी यह मुलाकात जल्दी ही शादी मे तब्दील हो गयी। आजादी के बाद कैफी के पिता और भाई पाकिस्तान चले गये लेकिन उन्होंने हिंदुस्तान में ही रहने का निर्णय लिया।.

see more..

बचपन से ही कैफी आजमी में थी शायर बनने की प्रतिभा

14 Jan 2026 | 1:11 PM

जन्मदिवस 14 जनवरी के अवसर पर.

see more..

फिल्म ‘बाबूजी’ का फर्स्ट लुक रिलीज

14 Jan 2026 | 1:09 PM

मुंबई, 14 जनवरी (वार्ता) निर्माता रत्नाकर कुमार की फिल्म “बाबूजी” का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।.

see more..

संदीपा धर ने लाल ड्रेस में बढ़ाया ग्लैमर का पारा

14 Jan 2026 | 1:01 PM

मुंबई, 14 जनवरी (वार्ता) बोल्ड रेड ड्रेस में नजर आईं संदीपा धर ने ग्लैमर, कॉन्फिडेंस और अट्रैक्शन का ऐसा परफेक्ट मेल पेश किया कि फैशन लवर्स और फैंस दोनों ही प्रभावित हुए बिना नहीं रह सके।.

see more..