Saturday, Apr 11 2026 | Time 00:41 Hrs(IST)
मनोरंजन


वॉर 2 में एनटीआर जूनियर की माचो पर्सनैलिटी को दिखाने के लिए खास स्टाइलिंग की : अनाइता श्रॉफ अदजानिया

वॉर 2 में एनटीआर जूनियर की माचो पर्सनैलिटी को दिखाने के लिए खास स्टाइलिंग की : अनाइता श्रॉफ अदजानिया

मुंबई, 10 जून (वार्ता) मशहूर स्टाइलिस्ट अनाइता श्राफ अदजानिया ने बताया है कि फिल्म वॉर 2 में उन्होंने एनटीआर जूनियर की माचो पर्सनैलिटी को दिखाने के लिए खास स्टाइलिंग की।

वॉर 2 के टीज़र में एनटीआर की जबरदस्त मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींचा। उनके स्टाइल और लुक की पूरे देश में तारीफ हो रही है। फिल्म की कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर अनाइता श्रॉफ अदजानिया ने बताया कि दर्शकों और एनटीआर के फैंस द्वारा मिले प्यार से वे बेहद खुश हैं।

अनाइता ने बताया कि वॉर 2 में उन्होंने एनटीआर की माचो पर्सनैलिटी को दिखाने के लिए खास स्टाइलिंग की। उन्होंने कहा, एनटीआर के साथ पहली बार काम करना एक बेहतरीन अनुभव था। जब वो कमरे में आते हैं, तो जैसे माहौल में ऊर्जा दौड़ जाती है। ये कोई दिखावा नहीं है, ये उनके अंदर की ताकत है। उनके चेहरे की मुस्कान, गर्मजोशी और किरदार में गहराई साफ नजर आती है।

अनाइता ने कहा, मैं एनटीआर के लुक को रियल रखना चाहती थी, लेकिन साथ ही उनकी ताकत और मर्दानगी भी दिखानी थी। एनटीआर की मौजूदगी में एक रॉनेस है, जैसे कोई इंसानी मशीन हो जो मकसद के साथ काम कर रही हो। इसी सोच के साथ उनका लुक तैयार किया गया।उनके स्टाइल में कोई दिखावा नहीं है, सब कुछ सीधा और असरदार है। यह एक ऐसे आदमी की छवि है जो सिर्फ काम पर फोकस करता है।

फिल्म वॉर 2 को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है और अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में एनटीआर जूनियर ,ऋतिक रोशन के सामने नज़र आएंगे। कियारा आडवाणी इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री हैं। फिल्म वॉर 2 , 14 अगस्त 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज़ होगी।

प्रेम

वार्ता

More News

‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ शो में खलनायक की भूमिका में नज़र आयेंगे के. के. गोस्वामी

10 Apr 2026 | 2:12 PM

मुंबई,10 अप्रैल (वार्ता) जाने माने हास्य कलाकार के. के. गोस्वामी शो ‘दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी’ शो में पहली बार खलनायक की भूमिका में नज़र आयेंगे।.

see more..

यश चोपड़ा फाउंडेशन ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री वर्कर्स के बच्चों के लिए वायसीएफ स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा की

10 Apr 2026 | 1:58 PM

मुंबई, 10 अप्रैल (वार्ता) यश राज फिल्म्स की परोपकारी इकाई यश चोपड़ा फाउंडेशन (वायसीएफ) ने आज वायसीएफ स्कॉलरशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा की। .

see more..

सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल की पूरी टीम ने 1200 एपिसोड पूरे होने का जश्न मनाया

10 Apr 2026 | 1:53 PM

मुंबई, 10 अप्रैल (वार्ता) सोनी सब के शो पुष्पा इम्पॉसिबल की टीम ने 1200 एपिसोड पूरे होने का जश्न मनाया है।.

see more..

10 अप्रैल को एक्शन सिनेमा पर होगा ‘ज़ॉम्बी’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर

10 Apr 2026 | 1:05 PM

मुंबई, 10 अप्रैल (वार्ता) फिल्म ‘ज़ॉम्बी’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर शुक्रवार, 10 अप्रैल को शाम 7:30 बजे एक्शन सिनेमा पर होगा।.

see more..

सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि - मे वॉर रेस्ट इन पीस' का नया गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ हुआ रिलीज़

10 Apr 2026 | 11:41 AM

मुंबई,10 अप्रैल (वार्ता)सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक ने अपनी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का नया गाना 'मेरा जी नहीं भरा' रिलीज कर दिया है। ज़ैन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया गया यह गाना युद्ध की अफरा-तफरी के बीच पनपते खूबसूरत प्यार को बखूबी दिखाता है।सोशल मीडिया पर इस गाने को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'मेरा जी नहीं भरा' एक प्यारा सा रोमांटिक गाना है जो फिल्म की कहानी में भावनाओं का एक नया मोड़ लेकर आता है। इसके विजुअल्स आँखों को सुकून देने वाले हैं और बैकग्राउंड्स काफी शानदार हैं, जो लीड जोड़ी की केमिस्ट्री को और भी निखारते हैं और फिल्म की दुनिया में एक इमोशनल गह.

see more..