Wednesday, Jun 10 2026 | Time 20:13 Hrs(IST)
मनोरंजन


सदाबहार संगीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने

प्यारेलाल के जन्मदिवस 03 सितंबर के अवसर पर
मुंबई, 02 सितंबर (वार्ता) संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकात-प्यारेलाल ने अपने सदाबहार संगीत से श्रोताओं को करीब चार दशक तक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।
संगीतकार प्यारेलाल शर्मा का जन्म तीन सितंबर 1940 को हुआ था। बचपन के दिनों से ही उनका रुझान संगीत की ओर था और वह संगीतकार बनना चाहते थे। उन्होंने संगीत की अपनी प्रारंभिक शिक्षा पंडित रामप्रसाद शर्मा से हासिल की। इसके बाद वह गोवा आ गये और एंथोनी गोंजालविस से वाॅयलिन सीखने लगे। इसी दौरान घर की आर्थिक मदद करने के लिये वह रणजीत स्टूडियो में वायलिन बजाने लगे। एक बार प्यारेलाल को लता मंगेशकर के संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिला। उस कार्यक्रम में संगीतकार लक्ष्मीकांत को मेंडोलियन बजाने का मौका मिला था।
लता मंगेशकर ने लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल की प्रतिभा को पहचाना और संगीतकार शंकर जयकिशन, एस.डी.बर्मन और सी.रामचंद्र को सहायक के लिए लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल के नाम सुझाये। बाद में लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल ने अपनी जोड़ी बनाकर सिने करियर की शुरुआत संगीतकार कल्याणजी, आनंद जी के सहायक के तौर पर की। सहायक के तौर पर उन्होंने ‘मदारी’, ‘सट्टा बाजार’, ‘छलिया’ और ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ जैसी कई फिल्मों में काम किया। इस बीच उनकी मुलाकात भोजपुरी फिल्मों के निर्माता के.परवेज से हुयी जिन्होंने लक्ष्मीकांत और प्यारेलाल को चार फिल्मों में संगीत देने का प्रस्ताव दिया लेकिन दुर्भाग्य से इनमें से किसी भी फिल्म में उन्हें संगीत देने का मौका नहीं मिल पाया।
लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की किस्मत का सितारा निर्माता-निर्देशक बाबू भाई मिस्त्री की क्लाॅसिक फिल्म ‘पारसमणि’ से चमका। बेहतरीन गीत-संगीत और अभिनय से सजी इस फिल्म की कामयाबी ने लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल को बतौर संगीतकार फिल्म इंडस्ट्री में स्थापित कर दिया। कहा जाता है कि फिल्म ‘पारसमणि’ में लता मंगेशकर से गवाने के लिये लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने अपनी जेब से कुछ पैसे भी दिये थे। फिल्म ‘पारसमणि’ की सफलता के बाद लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक संगीत देकर श्रोताओं का दिल जीत लिया।
लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के सिने करियर की अहम फिल्मों में से एक है वर्ष 1977 में प्रदर्शित फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ यूं तो इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट हुये लेकिन यह गीत ‘हमको तुमसे हो गया है प्यार’ संगीत जगत की अमूल्य धरोहर के रूप में आज भी याद किया जाता है। इस गीत में पहली और अंतिम बार लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी , मुकेश और किशोर कुमार जैसे नामचीन पार्श्वगायकों ने अपनी आवाज दी थी। इन सबके साथ ही ‘माई नेम इज एंथनी गोंजालविस’ के जरिये प्यारेलाल ने अपने संगीत शिक्षक एंथनी गोंजालविस को श्रंद्धाजलि दी है।
लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के पसंदीदा पार्श्वगायक के रूप मे मोहम्मद रफी का नाम सबसे पहले आता है। वर्ष 1963 में प्रदर्शित फिल्म ‘पारसमणि’ इस जोड़ी की पहली हिट फिल्म थी। इस कामयाबी के पश्चात रफी साहब और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल की जोड़ी ने अपने गीत-संगीत से श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। वर्ष 1990 में प्रदर्शित फिल्म ‘क्रोध’ में अपने संगीतबद्ध गीत ‘ना फनकार तुझसा तेरे बाद आया मोहम्मद रफी तू बड़ा याद आया’ के जरिये लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने मोहम्मद रफी को अपनी श्रद्धांजलि दी है। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल को सात बार सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्ष 1998 में लक्ष्मीकांत की मृत्यु के बाद प्यारेलाल को गहरा सदमा पहुंचा और उन्होंने फिल्मों में संगीत देना बंद कर दिया। संगीतकार प्यारेलाल इन दिनों फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय नहीं हैं।
प्रेम
वार्ता
More News

प्रिंस नरूला के साथ नए म्यूजिक वीडियो में दिखेगा रेवती माहुरकर का नया अंदाज

10 Jun 2026 | 4:47 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) उभरती हुई कलाकार रेवती माहुरकर जल्द ही अभिनेता और रियलिटी शो स्टार प्रिंस नरूला के साथ एक नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाली हैं। इस प्रोजेक्ट में रेवती का एक अलग और आकर्षक रूप देखने को मिलेगा।रेवती अपनी प्रभावशाली स्क्रीन उपस्थिति और ऊर्जावान डांस परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। आगामी गाने की शूटिंग के दौरान उन्होंने कड़ी मेहनत करते हुए पूरी रात हाई-एनर्जी डांस सीक्वेंस की शूटिंग की। उन्होंने सुबह पांच से छह बजे तक लगातार हील्स पहनकर डांस किया।.

see more..

जी5 के नए रियलिटी शो 'मां है ना' में नजर आएंगी निकिता रावल, शिल्पा शेट्टी के साथ करेंगी दर्शकों का मनोरंजन

10 Jun 2026 | 4:44 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता)अभिनेत्री और मनोरंजन जगत की चर्चित हस्ती निकिता रावल आगामी कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो मां है ना में अपने नए अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करती नजर आएंगी। यह शो 12 जून 2026 से जी 5 पर प्रसारित होगा।शो में निकिता रावल बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। 'मां है ना' भोजन, हास्य और पारिवारिक रिश्तों के माध्यम से मातृत्व की भावना का उत्सव मनाने वाला कार्यक्रम है, जिसमें मनोरंजन के साथ भावनात्मक पहलुओं को भी प्रमुखता दी गई है।.

see more..

'यादें’ में होगा बड़ा खुलासा, सामने आएगी देव और वाणी के रिश्ते की सच्चाई

10 Jun 2026 | 3:50 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) सोनी सब के लोकप्रिय धारावाहिक यादें में आने वाले एपिसोड्स में एक बड़ा खुलासा दर्शकों को भावनात्मक मोड़ पर ले जाएगा। शो में डॉ. देव मेहता की खोई हुई यादों की तलाश अब ऐसी सच्चाई तक पहुंचने वाली है, जो कई जिंदगियों को बदल देगी।.

see more..

यश राज फिल्म्स ने 'अल्फा' के टीज़र में आलिया भट्ट द्वारा निभाए गए एक असैसिन की ओरिजिन स्टोरी से उठाया पर्दा

10 Jun 2026 | 3:42 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार आदित्य चोपड़ा की यश राज फिल्म्स ने आलिया भट्ट अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘अल्फा’ का टीज़र जारी कर दिया है। इस टीज़र के साथ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स में पहली बार एक युवा असैसिन की ओरिजिन स्टोरी को पेश किया गया है, जिसे बचपन से एक घातक हत्यारिन बनने के लिए तैयार किया जाता है।.

see more..

अमि मिश्रा का नया गीत ‘साधु रे’ रिलीज़, जीवन के सरल सत्यों का देता है संदेश

10 Jun 2026 | 2:40 PM

मुंबई, 10 जून (वार्ता) प्रसिद्ध गायक और संगीतकार अमि मिश्रा का नया गीत ‘साधु रे’ टी-सीरीज़ के बैनर तले रिलीज़ हो गया है। यह गीत श्रोताओं को जीवन के गहरे सत्यों पर विचार करने के लिए प्रेरित करता है और आधुनिक जीवन की भागदौड़ में छूटते जा रहे मानवीय मूल्यों को उजागर करता है।गीत में अमि मिश्रा ने अपनी भावपूर्ण आवाज़ देने के साथ संगीत भी तैयार किया है, जबकि इसके बोल गीतकार रश्मि विराग ने लिखे हैं। ‘साधु रे’ एक साधु की जीवन यात्रा और आम इंसान के संघर्षपूर्ण जीवन के बीच समानता स्थापित करता है। गीत में कर्म, करुणा, दृढ़ता, हानि और आशा जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।.

see more..