Tuesday, May 12 2026 | Time 19:03 Hrs(IST)
मनोरंजन


फिल्मों में वापसी की अभी कोई योजना नहीं : इलियाना डी'क्रूज़

मुंबई, 03 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डी'क्रूज़ का कहना है कि उनकी फिल्मों में वापसी की अभी कोई योजना नहीं है।
इलियाना डी'क्रूज़ ने फ्रीडम टू फीड के एक लाइव सेशन में नेहा धूपिया से दिल से हुई बातचीत में बताया कि वह फिलहाल फिल्मों में वापसी की योजना नहीं बना रही हैं। इस समय उनका पूरा ध्यान माँ बनने और मातृत्व को जीने पर है।
इलियाना ने माइकल डोलन से शादी की है और वह दो बेटों की माँ हैं। इस जोड़े ने एक अगस्त 2023 को अपने पहले बेटे कोआ फीनिक्स डोलन का स्वागत किया था और 19 जून 2025 को अपने दूसरे बेटे कियानू राफे डोलन का। ह्यूस्टन, टेक्सास में रहते हुए इलियाना ने साझा किया कि अब उनकी ज़िंदगी अपने बढ़ते परिवार के इर्द-गिर्द घूम रही है।
मातृत्व के भावनात्मक पहलू पर बात करते हुए इलियाना ने स्वीकार किया कि प्रेग्नेंसी के बाद का सफर आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें खुद पर शक हुआ और कमज़ोरी महसूस हुई। उन्होंने कहा,“कभी-कभी मुझे लगता था कि मैं परफेक्ट माँ नहीं हूँ। मैं कई बार टूट जाती थी और सोचती थी कि क्या मैं सही कर रही हूँ। लेकिन धीरे-धीरे समझ में आया कि ऐसे महसूस करना बिल्कुल सामान्य है और ये सब मातृत्व की प्रक्रिया का हिस्सा है।"
इलियाना ने साफ कहा कि फिलहाल उनका फिल्मों में लौटने का कोई इरादा नहीं है। इस समय वह पूरी तरह अपने दोनों बेटों को समय और प्यार देना चाहती हैं और मातृत्व की चुनौतियों और खुशियों को जीना चाहती हैं।
प्रेम
वार्ता
More News

अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी ने किया वीडियो एल्बम "इश्क ज़ालिम है" का आगाज़

12 May 2026 | 3:15 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी ने अपने नए वीडियो एल्बम "इश्क ज़ालिम है" का आगाज़ किया है।.

see more..

माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती के लोकगीत 'गवना वीएस खेलवना' ने रचा इतिहास

12 May 2026 | 3:11 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता)वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए सुपर डुपर हिट लोकगीत 'गवना वीएस खेलवना' ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचाते हुए चार मिलियन से अधिक व्यूज का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है।.

see more..

प्राइम वीडियो ने फिल्म सिस्टम का दमदार ट्रेलर रिलीज किया

12 May 2026 | 3:05 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) प्राइम वीडियो ने फिल्म सिस्टम का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है।.

see more..

सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल में फिल्म लालो: कृष्ण सदा सहायते की स्टारकास्ट आयेगी नजर

12 May 2026 | 2:36 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल दर्शकों के लिए एक खास और दिल छू लेने वाला एपिसोड लेकर आ रहा है, जिसमें ब्लॉकबस्टर गुजराती फिल्म लालो: कृष्ण सदा सहायते की स्टारकास्ट में नज़र आएगी। .

see more..

लकड़बग्घा 2: द मंकी बिज़नेस का कान्स फिल्म फेस्टिवल के मार्चे डू फिल्म मार्केट में होगा एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग

12 May 2026 | 2:21 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अभिनेता-निर्देशक अंशुमन झा की बहुप्रतीक्षित फिल्म लकड़बग्घा 2: द मंकी बिज़नेस का कान्स फिल्म फेस्टिवल के मार्चे डू फिल्म मार्केट में एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग होग।.

see more..