Saturday, May 16 2026 | Time 04:10 Hrs(IST)
मनोरंजन


16वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल में जियो स्टूडियोज़ की तीन फिल्में होगी प्रदर्शित

मुंबई, 03 सितंबर (वार्ता) जियो स्टूडियोज़ की तीन फिल्में ‘घमासान’, ‘साली मोहब्बत’ और ‘बन टिक्की’ 16वें शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल की जायेंगी।
जियो स्टूडियोज की ये फिल्में “भारत से दुनिया तक” नामक विशेष रूप से तैयार किए गए सेक्शन में प्रदर्शित होंगी। इस सेक्शन में तीन अलग-अलग शैलियों की फिल्में शामिल की गई हैं, जो एक साथ देखने पर भारत के फ़िल्मों की बहुआयामी तस्वीर पेश करती हैं। ग्रामीण जीवन की गहराइयों से लेकर शहरी जीवन की जटिलताओं तक, ये फिल्में भारतीय मूल्यों, जज़्बे और बदलती पहचान का विस्तृत परिदृश्य प्रस्तुत करती हैं।यह फेस्टीवल 18 से 21 सितंबर, 2025 के बीच आयोजित होगा, जिसमें जियो स्टूडियोज़ की फिल्मों को ख़ास सेक्शन में प्रदर्शित किया जाएगा।
शिकागो साउथ एशियन फिल्म फेस्टिवल, दक्षिण एशियाई फिल्मकारों की रचनात्मकता और कला को वैश्विक मंच पर उजागर करने के लिए प्रसिद्ध फेस्टिवल है, जो हमेशा से विविध आवाज़ों और अनोखी कहानियों को प्रस्तुत करता रहा है। इस वर्ष जियो स्टूडियोज़ का विभिन्न प्रतिभाशाली फिल्मकारों के साथ सहयोग, दक्षिण एशियाई सिनेमा की पहुँच को दुनिया भर में और मज़बूत बनाने की इसकी प्रतिबद्धता को और स्पष्ट करता है।
प्रेम
वार्ता
More News

बाबिल खान लगातार पांचवीं बार अपना जन्मदिन सेट पर मनाएंगे

15 May 2026 | 4:50 PM

मुंबई, 15 मई (वार्ता) बाबिल खान के लिए शायद सेट पर होना ही सबसे बड़ा जन्मदिन का तोहफा है। .

see more..

निखिल द्विवेदी के कहने पर अयान अग्निहोत्री ने गाया है बंदर का गाना ‘कम ऑन बेबी’

15 May 2026 | 4:47 PM

मुंबई, 15 मई (वार्ता) निर्माता निखिल द्विवेदी के कहने पर अयान अग्निहोत्री ने फिल्म बंदर का गाना ‘कम ऑन बेबी’ गाया है।.

see more..

अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का टीज़र रिलीज

15 May 2026 | 4:16 PM

मुंबई, 15 मई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का ऑफिशियल टीज़र रिलीज़ हो गया है।.

see more..

59 वर्ष की हुई माधुरी दीक्षित

15 May 2026 | 10:37 AM

मुंबई, 15 मई (वार्ता) बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री माधुरी दीक्षित आज 58 वर्ष की हो गई। माधुरी दीक्षित का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में एक मध्यमवर्गीय मराठी ब्राह्मण परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से हासिल की। इसके बाद उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी में माइक्राबॉयलोजिस्ट बनने के लिये दाखिला ले लिया। इस बीच उन्होंने लगभग आठ वर्ष तक कथक नृत्य की शिक्षा भी हासिल की। उन्होंने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1984 में राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म अबोध से की थी,लेकिन वह उस समय तक अभिनेत्री बनने में कोई खास दिलचस्पी नहीं रखती थीं। गर्मी की छुट्टियों में फिल्म अबोध की .

see more..

कान्स में गूँजा 'लालो' का नाम, गुजराती सिनेमा ने रचा नया इतिहास

15 May 2026 | 10:28 AM

मुंबई, 15 मई (वार्ता) ब्लॉकबस्टर गुजराती फिल्म 'लालो' ने कान्स में पहुँचकर इतिहास रच दिया है। फिल्म की टीम ने दुनिया के सबसे बड़े सिनेमाई मंचों में से एक पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गुजराती सिनेमा को नई पहचान दिलाई है। 'लालो' कान्स तक पहुँचने वाली उन शुरुआती गुजराती फिल्मों में शामिल हो गई है, जिसने क्षेत्रीय कहानियों को वैश्विक मंच तक पहुँचाने का काम किया है।यह उपलब्धि भारतीय सिनेमा, मिट्टी से जुड़ी सच्ची कहानियों और देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाली कहानियों को दुनिया भर में मिल रही पहचान का उत्सव है। फिल्म की टीम ने दर्शकों के लगातार प्यार और समर्थन के लिए आभार जताया, ज.

see more..