Tuesday, Jun 9 2026 | Time 01:28 Hrs(IST)
मनोरंजन


सोनी सब के कलाकारों ने दशहरा के यादगार पल साझा किये

मुंबई, 02 अक्टूबर (वार्ता) सोनी सब के कलाकारों ने दशहरा के अपने यादगार पल प्रशंसकों के साथ साझा किये हैं।
सोनी सब के कलाकार करुणा पांडे, ऋषि सक्सेना, गौरी टोंक और समृद्ध बावा ने साझा किया है कि दशहरा उनके लिए क्या मायने रखता है।
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में पुष्पा की भूमिका निभा रही करुणा पांडे ने कहा,“दशहरा एक शक्तिशाली अनुस्मारक है कि अच्छाई हमेशा जीतती है, चाहे रास्ता कितना भी कठिन क्यों न हो। बचपन में मुझे रामलीला देखना और रावण दहन देखना बहुत पसंद था, यह हमेशा प्रतीकात्मक लगता था, जैसे हम अपने जीवन की सारी नकारात्मकता को जला रहे हों। आज भी मैं दशहरे को एक ऐसा दिन मानती हूं जब मैं रुककर बीते वर्ष पर विचार करती हूं और उन चीजों को छोड़ देती हूं जो मुझे पीछे खींचती हैं। यह सकारात्मकता और नई शुरुआत का समय होता है।”
‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में अश्विन की भूमिका निभा रहे समृद्ध बावा ने कहा, “मेरे लिए दशहरा एक बहुत ही आशाजनक पर्व है। यह याद दिलाता है कि चाहे हालात कितने भी कठिन हों, सही रास्ता हमेशा जीत की ओर ले जाता है। मुझे याद है बचपन में हमारी कॉलोनी में छोटा सा रावण दहन होता था और सभी बच्चे, बुज़ुर्ग उसे देखने के लिए इकट्ठा होते थे। इसके बाद मस्ती, भोजन और हंसी का दौर चलता था। आज भी मैं अपने परिवार के साथ समय बिताकर और उन सरल पलों को संजोकर इसे मनाता हूं।”
‘इत्ती सी खुशी’ में संजय की भूमिका निभा रहे ऋषि सक्सेना ने साझा किया, “मेरे लिए दशहरा हमेशा समुदाय और एकता का पर्व रहा है। जोधपुर में, जहां मैं बड़ा हुआ, दशहरा बहुत भव्य तरीके से मनाया जाता है ।हर जगह रावण के पुतले दिखाई देते हैं और पूरा शहर उत्सव की रोशनी से जगमगाता है। मुझे याद है कि मैं अपने परिवार के साथ रावण दहन देखने जाता था, मेरे पिता मुझे कंधों पर बैठाकर दिखाते थे। इसके बाद मिठाइयों, त्योहार के भोजन और पारिवारिक मिलन का आनंद लिया जाता था। यह उन त्योहारों में से एक है जो वास्तव में सभी को एक साथ लाता है और सत्य व धर्म की शक्ति की याद दिलाता है।”
‘इत्ती सी खुशी’ में नंदिनी की भूमिका निभा रही गौरी टोंक ने कहा, “मुझे दशहरा हमेशा इसके गहरे अर्थ के कारण पसंद रहा है। यह केवल रावण की हार नहीं है, बल्कि हमारे भीतर के रावण भय, अहंकार और नकारात्मकता पर विजय पाने का प्रतीक है। बचपन में मुझे अपने परिवार के साथ रामलीला देखना बहुत अच्छा लगता था, और आज भी मैं कोशिश करती हूं कि अपने बच्चों के साथ कम से कम एक पंडाल या रावण दहन कार्यक्रम में जरूर जाऊं। यह उन्हें मूल्यों और अच्छाई की बुराई पर विजय के महत्व को सिखाने का एक सुंदर तरीका है।”
प्रेम
वार्ता
More News

चार दिन में 292.5 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई, बॉक्स ऑफिस पर छाई 'पेड्डी '

08 Jun 2026 | 2:50 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) अभिनेता राम चरण और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अभिनीत पैन-इंडिया फिल्म 'पेड्डी' ने रिलीज के पहले चार दिनों में विश्वभर के बॉक्स ऑफिस पर 292.5 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर शानदार सफलता दर्ज की है।निर्माताओं के अनुसार, फिल्म को दुनिया भर के दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। रिलीज से पहले इसके गीतों, ट्रेलर और व्यापक प्रचार अभियान को भी दर्शकों का भरपूर समर्थन मिला था, जिसका सकारात्मक असर बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है।.

see more..

'गवर्नर' के लिए मेकर्स की अनोखी पहल, 1990 के दशक की तर्ज पर रखी जाएगी टिकट कीमत

08 Jun 2026 | 2:37 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता)अभिनेता मनोज बाजपेयी अभिनीत आगामी फिल्म 'गवर्नर' की रिलीज से पहले इसके निर्माताओं ने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए एक अनूठी मार्केटिंग रणनीति की घोषणा की है। फिल्म के प्रदर्शन के दौरान टिकटों की कीमतों को 1990 के दशक की तर्ज पर रखने का फैसला किया गया है।सच्ची घटनाओं से प्रेरित 'गवर्नर' भारत के इतिहास के उस दौर की कहानी को पर्दे पर प्रस्तुत करती है, जब देश गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा था। फिल्म में मनोज बाजपेयी एक दृढ़ और जिम्मेदार गवर्नर की भूमिका में नजर आएंगे, जिन पर देश को संकट से उबारने की अहम जिम्मेदारी है।.

see more..

ओटीटी पर भी छाई 'डकैत: एक प्रेम कथा', प्राइम वीडियो पर बनी नंबर-1 फिल्म

08 Jun 2026 | 2:21 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) अभिनेता अड़ीवी शेष और अभिनेत्री मृणाल ठाकुर अभिनीत फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' ने सिनेमाघरों में सफलता हासिल करने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दर्शकों का दिल जीत लिया है। फिल्म प्राइम वीडियो पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बनकर नंबर-1 स्थान पर पहुंच गई है।निर्माताओं के अनुसार, फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके साथ ही अड़ीवी शेष ने एक बार फिर कंटेंट आधारित फिल्मों के भरोसेमंद अभिनेता के रूप में अपनी पहचान मजबूत की है।.

see more..

अटारी बॉर्डर पर ए.आर. रहमान की ऐतिहासिक प्रस्तुति, 'मैं वापस आऊँगा' टीम ने जवानों को दी श्रद्धांजलि

08 Jun 2026 | 2:19 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता) आगामी फिल्म 'मैं वापस आऊँगा' की टीम ने अटारी बॉर्डर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर संगीतकार ए.आर. रहमान ने प्रतिष्ठित अटारी बॉर्डर पोस्ट पर अपनी पहली लाइव प्रस्तुति देकर इतिहास रच दिया।'जय हो- ए म्यूज़िकल सैल्यूट टू द ब्रेवहार्ट्स' शीर्षक से आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन प्रसिद्ध बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान किया गया। जेसीपी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हजारों दर्शक देशभक्ति और राष्ट्रभावना का उत्सव मनाने के लिए जुटे। पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति के नारों, तालियों और.

see more..

'मैसा' में तारक पोनप्पा की एंट्री, जन्मदिन पर सामने आया लुक

08 Jun 2026 | 2:11 PM

मुंबई, 08 जून (वार्ता)अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'मैसा' को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। इसी बीच फिल्म के निर्माताओं ने अभिनेता तारक पोनप्पा के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म से उनका पहला लुक जारी किया है।फिल्म की टीम ने सोशल मीडिया पर तारक पोनप्पा का पोस्टर साझा करते हुए उनके किरदार 'ईरा' से दर्शकों को परिचित कराया। पोस्टर के साथ जारी संदेश में मेकर्स ने अभिनेता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि दर्शक 'मैसा' में 'ईरा' के रूप में उनके उग्र और निर्दयी प्रदर्शन को देखने के लिए तैयार रहें।.

see more..