Saturday, Mar 7 2026 | Time 15:10 Hrs(IST)
मनोरंजन


फिल्म गोडे गोडे चा 2 का ट्रेलर रिलीज़

मुंबई, 03 अक्टूबर (वार्ता) ज़ी स्टूडियोज़ और वीएच एंटरटेनमेंट की फिल्म गोडे गोडे चा 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
फिल्म गोडे गोडे चा 2 में एमी विर्क, तान्या, गिताज़ बिंद्राखिया, गुरजैज़, निर्मल ऋषि, निकीत ढिल्लों और सरदार सोही मुख्य भूमिकाओं में हैं।
एमी विर्क ने कहा, इस फिल्म का हिस्सा बनना मेरे लिए वाकई यादगार रहा। कहानी में जहाँ ढेर सारे कॉमिक ट्विस्ट हैं, वहीं एक गहरा और सार्थक संदेश भी समाहित है। अपने किरदार को नए सेटअप में बदलते और ढलते दिखाना मेरे लिए मज़ेदार होने के साथ-साथ चुनौतीपूर्ण भी रहा। सेट पर मौजूद ऊर्जा बेहद संक्रामक थी और अब मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूँ कि दर्शक इस हँसी और भावनाओं से भरी इस रोलरकोस्टर राइड का आनंद उठाएँ।
तान्या ने कहा, यह फिल्म कई मायनों में सशक्तिकरण दिखाती है। इसमें खूबसूरती से दिखाया गया है कि पुरुष औरमहिलाएँ बराबरी के साथ कैसे आगे बढ़ सकते हैं, जिम्मेदारियों को निष्पक्ष और संतोषजनक तरीके से बाँट सकते हैं और परंपराओं को आपसी सम्मान के साथ नए रूप में जी सकते हैं। यह किसी एक के ऊपर होने की बात नहीं है, बल्कि कँधे से कँधा मिलाकर चलने और अलग तरीके से मिलकर खुशी खोजने की बात है। यही हमारा फिल्म का असली संदेश है।;
निर्देशक विजय कुमार अरोड़ा ने कहा, सीक्वल में हमने हास्य और भावनाओं के बीच संतुलन बनाने की कोशिश की है। यह कहानी सहअस्तित्व और आपसी सम्मान का जश्न मनाती है, यह दर्शाती है कि परंपराएँ अपनी मूल भावना को खोए बिना भी विकसित हो सकती हैं। इस जीवंत और प्रामाणिक माहौल में कलाकारों को अपने किरदारों को जीते देखना मेरे लिए रचनात्मक आनंद से कम नहीं था।
गोडे गोडे चा 2 ज़ी स्टूडियोज़ और वीएच एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस और जगदीप सिद्धू द्वारा लिखी गई है। यह फिल्म 21 अक्टूबर को रिलीज होगी।
प्रेम
वार्ता
या
More News

71 वर्ष के हुए अनुपम खेर

07 Mar 2026 | 12:29 PM

मुंबई, 07 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड के जाने-माने चरित्र अभिनेता और फिल्मकार अनुपम खेर आज 71 वर्ष के हो गए।.

see more..

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़

07 Mar 2026 | 12:13 PM

मुंबई, 07 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने आदित्य धर की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है।.

see more..

‘धुरंधर’ के बाद सोलो लीड फिल्म में काम करेंगे अर्जुन रामपाल

07 Mar 2026 | 10:44 AM

मुंबई,07 मार्च (वार्ता)ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की ज़बरदस्त सफलता के बाद अर्जुन रामपाल एक दमदार सोलो लीड के साथ फिर से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। यह नई, अभी अनटाइटल्ड फैमिली ड्रामा फिल्म मनोरंजन के साथ एक मजबूत सामाजिक संदेश भी लेकर आती है। कहानी जीवन की सादगी, अपनी जड़ों से जुड़ाव और उन रिश्तों का जश्न मनाती है जो सच में मायने रखते हैं। यहाँ कोई घिसा-पिटा मसाला नहीं, बल्कि दिल को छू लेने वाली, अपनेपन से भरी और पूरे परिवार के साथ देखने लायक कहानी है, जो हमें अपनी विरासत और अपनों की कद्र करना याद दिलाती है।.

see more..

इक़बाल खान बने अक्षय कुमार के साथ 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' का हिस्सा

06 Mar 2026 | 4:30 PM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) सोनी सब के नए शो ‘हुई गुम यादें- एक डॉक्टर, दो ज़िंदगियाँ’को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया, जब शो के मुख्य अभिनेता इक़बाल खान ने बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में स्पेशल अपीयरेंस दी। .

see more..

सपा प्रमुख अखिलेश ने साझा किया सारसों का वीडियो

06 Mar 2026 | 4:02 PM

इटावा, 6 मार्च (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने गृह जिले इटावा के खेतों में विचरण कर रहे सारस पक्षियों का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर एक बार फिर अपने पर्यावरण प्रेम का परिचय दिया है।.

see more..