Wednesday, Aug 19 2026 | Time 07:12 Hrs(IST)
मनोरंजन


21 दिन, 21 ब्लॉकबस्टर; शेमारू जोश पर होगा फेस्टिव मूवी धमाका

मुंबई, 03 अक्टूबर (वार्ता) शेमारू जोश अपने दर्शकों के लिये लेकर आ रहा है 21 दिन का जश्न जिसमें 21 ब्लॉकबस्टर फिल्में देखने को मिलेंगी।
त्यौहारों की रौनक और बॉलीवुड के जादू के साथ, शेमारू जोश लेकर आ रहा है 21 दिन का जश्न, 21 ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ । जहाँ एक्शन से भरपूर केजीएफ: चैप्टर 1 और एनिमल फिल्म आपके रोमांच को बढ़ाएगी। वहीं, रोमांस के दीवानों के लिए है तू झूठी मैं मक्कार, जिसमें रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की धमाकेदार केमिस्ट्री सबका दिल जीत लेगी। डर और हँसी का अनोखा कॉम्बिनेशन है भूल भुलैया 2 और देसी मिट्टी की खुशबू और रहस्य से भरपूर कहानी है कांतारा , जिसने पूरे भारत में दर्शकों का दिल छू लिया। 02 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक दर्शकों को ब्लॉकबस्टर फिल्में देखने को मिलेगी।
शेमारू जोश महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन जश्न-ए-बच्चन पेशकश के साथ मनायेगा। इस विशेष मूवी लाइन-अप में दिखाई जाएँगी कुछ खास फिल्में, जिसमें अमिताभ की अद्भुत परफॉर्मेंस दिखेगी। सिनेमा का यह तोहफा अमिताभ के तमाम चाहने वालों के लिए यादगार होगा।
प्रेम
वार्ता
More News

शादी के सिर्फ तीन दिन बाद सेट पर लौटीं आकांक्षा रंजन

18 Aug 2026 | 4:37 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) अभिनेत्री आकांक्षा रंजन शादी के महज तीन दिन बाद ही अपने काम पर लौट आयीं। नई-नई शादी की खुशियों और व्यस्त वर्क कमिटमेंट्स के बीच आकांक्षा ने ब्राइडल मेहंदी के साथ अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियां भी बखूबी निभायीं।आकांक्षा का पहला पड़ाव 31 लेबल्स की पहली ‘द क्यूरेटर्स टेबल’ रही। फैशन इंडस्ट्री के प्रभावशाली चेहरों और टेस्टमेकर्स को एक साथ लाने वाली इस क्लोज्ड-डोर गैदरिंग को क्रिएटिव माइंड्स की एक खास और अंतरंग मुलाकात के तौर पर तैयार किया गया था।.

see more..

कार्तिक आर्यन बने निर्माता, लॉन्च किया डोपामाइन स्टूडियोज़

18 Aug 2026 | 4:34 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने फिल्म निर्माण के क्षेत्र में कदम रखते हुए अपने प्रोडक्शन हाउस डोपामाइन स्टूडियोज़ की शुरुआत की है। कार्तिक के बैनर की पहली बड़ी भागीदारी निर्देशक कबीर खान की आगामी फिल्म में हुई है, जिसमें कार्तिक खुद मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।.

see more..

92 वर्ष के हुए गुलजार

18 Aug 2026 | 4:28 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड के जाने-माने फिल्मकार, शायर और गीतकार गुलजार आज 92 वर्ष के हो गये।पंजाब के अब पाकिस्तान में स्थित झेलम जिले के छोटे से कस्बे दीना में 18 अगस्त 1934 को कालरा अरोड़ा सिख परिवार में जन्मे संपूर्ण सिंह कालरा उर्फ गुलजार को स्कूल के दिनों से ही शेरो-शायरी और वाद्य संगीत का शौक था। कॉलेज के दिनों में उनका यह शौक परवान चढ़ने लगा और वह अक्सर मशहूर सितार वादक रविशंकर और सरोद वादक अली अकबर खान के कार्यक्रमों में जाया करते थे।.

see more..

रोहित सराफ का नया अवतार, सचिंद्र नाथ सान्याल के किरदार में दिखा दमदार अंदाज

18 Aug 2026 | 4:20 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) अमेजन प्राइम वीडियो की बहुप्रतीक्षित सीरीज ‘द रेवोल्यूशनरीज’ की नई झलक में अभिनेता रोहित सराफ स्वतंत्रता सेनानी सचिंद्र नाथ सान्याल के किरदार में दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।मेकर्स की ओर से जारी क्लिप में रोहित का किरदार आजादी के लिए जुनून और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष का जज्बा दिखाता है। वह कहते हैं, “जुनून को जिंदा रखा, मौत से बेखौफ टकराया, मकसद से कभी ना हटा। गदर मचाने सबसे आगे, सरफिरे - द रेवोल्यूशनरीज।”.

see more..

सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी के बाद ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की रिलीज का रास्ता साफ, 28 अगस्त को सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

18 Aug 2026 | 4:16 PM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद एनिमेटेड फीचर फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ की देशभर में रिलीज का रास्ता साफ हो गया है। फिल्म 28 अगस्त, 2026 को सिनेपोलिस के माध्यम से पैन इंडिया स्तर पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।बच्चों और परिवारों तक भक्ति, संस्कृति और भारतीय मूल्यों को मनोरंजक तरीके से पहुंचाने के उद्देश्य से बनाई गई ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ को ओडिशा की पहली एनिमेटेड फीचर फिल्म बताया गया है। यह लोकप्रिय एनिमेटेड सीरीज ‘जय जगन्नाथ’ का सिनेमाई विस्तार है, जिसे यूट्यूब पर 100 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।.

see more..