Wednesday, Apr 22 2026 | Time 17:42 Hrs(IST)
मनोरंजन


रानी मुखर्जी ने साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता बढ़ाई

मुंबई, 03 अक्टूबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने शुक्रवार को राज्य पुलिस मुख्यालय में आयोजित साइबर अवेयरनेस मंथ 2025 के उद्घाटन समारोह में शिरकत की।
महिला-प्रधान फ्रैंचाइज़ी फिल्म मर्दानी में जाँबाज़ पुलिस अधिकारी का किरदार निभाने वाली रानी मुखर्जी, हमेशा भारतीय पुलिस बल और समाज की सुरक्षा के लिए उनके योगदान की समर्थक रही हैं।आज रानी मुखर्जी ने इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला,
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार समेत कई गणमान्य अतिथियों के साथ भाग लिया।
रानी मुखर्जी ने इस मौके पर महिलाओं और बच्चों के खिलाफ बढ़ते साइबर अपराधों पर जागरूकता बढ़ाई और महाराष्ट्र पुलिस की साइबर सेल की सराहना की।
रानी मुखर्जी ने कहा, “मैं साइबर अवेयरनेस मंथ के उद्घाटन का हिस्सा बनकर वास्तव में सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ। सालों से, अपनी फिल्मों के माध्यम से, मुझे ऐसे किरदार निभाने का सौभाग्य मिला है जो अन्याय के खिलाफ लड़ते हैं और कमजोरों की रक्षा करते हैं। वास्तव में, आज मैं मर्दानी 3 की शूटिंग से सीधे यहाँ पहुँची हूँ, तो यह सब बहुत ही अलौकिक लगता है। महाराष्ट्र पुलिस की यह पहल प्रशंसनीय है।”
रानी मुखर्जी ने कहा “आज, साइबर अपराध खासकर महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हमारे घरों के भीतर चुपचाप बढ़ रहे हैं। एक महिला और एक माँ होने के नाते, मैं समझती हूँ कि जागरूकता कितनी महत्वपूर्ण है। जब परिवार जानते हैं कि सुरक्षित कैसे रहना है और मदद कहाँ लेनी है, तभी असली सुरक्षा शुरू होती है।” उन्होंने कहा,“डायल 1930 और डायल 1945 हेल्पलाइन सभी नागरिकों के लिए एक वरदान हैं। एक कलाकार के तौर पर, मैं स्क्रीन पर कहानियों को जिंदा करती हूँ, लेकिन एक महिला, माँ और नागरिक के रूप में, मुझे लगता है कि यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि कोई बच्चा चुपचाप न रोए, कोई महिला असुरक्षित महसूस न करे और कोई परिवार साइबर अपराध की वजह से अपनी शांति न खोए।आइए आज हम संकल्प लें कि सतर्क रहेंगे, आवाज़ उठायेंगे और एक सुरक्षित डिजिटल दुनिया के लिए एकजुट होकर खड़े होंगे।”
रानी मुखर्जी अब अपनी अगली फिल्म मर्दानी 3 में दिखाई देंगी, जो 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी है और इसका निर्देशन अभिराज मीनावाला कर रहे हैं।
प्रेम
वार्ता
More News

वर्ष 2026 में तीन अलग-अलग जॉनर की फिल्म में नजर आयेंगे आयुष्मान खुराना

22 Apr 2026 | 3:23 PM

मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना वर्ष 2026 की अपनी शानदार थिएट्रिकल लाइन-अप के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी हिट रन को आगे बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं!’ .

see more..

फिल्म ‘एक दिन’ के लिए खास म्यूज़िकल इवेंट का ऐलान, 26 अप्रैल को मुंबई में सजेगी महफ़िल

22 Apr 2026 | 3:15 PM

मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता)आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एक दिन’ के लिये 26 अप्रैल को मुंबई में खास म्यूज़िकल इवेंट आयोजित किया जायेगा।.

see more..

‘दो दीवाने सहर में’ को ओटीटी पर मिल रहे प्यार पर खुश हैं सिद्धांत चतुर्वेदी

22 Apr 2026 | 2:46 PM

मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता) अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी फिल्म 'दो दीवाने सहर में' को ओटीटी पर मिल रहे दर्शकों के बेपनाह प्यार से बेहद खुश हैं।.

see more..

अमिताभ बच्चन और प्रियंका चोपड़ा ने भी बढ़ाया 'मटका किंग' का जोश, टीम को दी खास बधाई

22 Apr 2026 | 1:17 PM

मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री प्रियंका शो ने वेबसीरीज मटका किंग की टीम को अपनी शुभकामनायें भेजी है।.

see more..

लव लॉटरी में काम करेंगे अक्षय ओबेरॉय

22 Apr 2026 | 10:29 AM

मुंबई, 22 अप्रैल (वार्ता) अभिनेता अक्षय ओबेरॉय फिल्म लव लॉटरी में काम करते नजर आयेंगे। यह फिल्म जेंडर से जुड़े जटिल मुद्दों को सामने लाती है और समाज में लंबे समय से बनी धारणाओं को चुनौती देती है।.

see more..