Friday, Sep 4 2026 | Time 20:06 Hrs(IST)
मनोरंजन


ओपेरा हाउस में होगा फिल्म ‘120 बहादुर’ का म्यूज़िक लॉन्च, देशभक्ति के सुरों से गूंजेगा मंच!

मुंबई, 03 नवंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता फिल्मकार फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म ‘120 बहादुर’ का ग्रैंड म्यूज़िक लॉन्च ओपेरा हाउस में होगा।
फरहान अख़्तर की आने वाली फिल्म 120 बहादुर सिर्फ एक युद्ध पर आधारित कहानी नहीं, बल्कि उन जांबाज़ भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेज़ांग ला की जंग में अपनी जान की बाज़ी लगा दी थी। 13 कुमाऊं रेजीमेंट के 120 सैनिकों की यह कहानी दिल को छू लेने वाली है, जो हिम्मत, जज़्बे और देशभक्ति का असली मतलब दिखाती है। फिल्म में फरहान अख़्तर मेजर शैतान सिंह के किरदार में नज़र आएंगे, वो वीर जिन्होंने अपने साथियों के साथ आख़िरी सांस तक लड़ाई लड़ी और इतिहास में हमेशा के लिए अमर हो गए।
फिल्म 120 बहादुर का म्यूज़िक लॉन्च बेहद खास होने वाला है, क्योंकि इसे ऐतिहासिक ओपेरा हाउस में आयोजित किया जाएगा। इस खास मौके पर फिल्म की टीम, गायक, संगीतकार और कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहेंगी। देशभक्ति से भरपूर गानों और जोश से लबरे इस एल्बम की झलक दर्शकों को रेज़ांग ला के रणभूमि के जज़्बे से जोड़ देगी। ओपेरा हाउस की भव्यता में जब “दादा किशन की जय” जैसी धुन गूंजेगी, तो यह पल भारतीय वीरता और संगीत का शानदार पल बन जाएगा।
"120 बहादुर" असल जिंदगी की उस शानदार कहानी पर आधारित है जिसमें 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान 120 भारतीय जवानों ने रेज़ांग ला की जंग में आख़िरी सांस तक दुश्मन का सामना किया। यह भारतीय सैन्य इतिहास की सबसे साहसी लड़ाइयों में से एक मानी जाती है। इस पूरी कहानी की जान है "हम पीछे नहीं हटेंगे।" यह लाइन फिल्म में हर जगह गूंजती है और देशभक्ति की भावना को खूबसूरती से पेश करती है। इस फिल्म को रजनीश 'रेज़ी' घई ने निदेशित किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़) ने प्रोड्यूस किया है। यह एक्सेल एंटरटेनमेंट की प्रोडक्शन है। फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रेम
वार्ता
More News

“ऑन-स्क्रीन परिवार के साथ पारंपरिक जन्माष्टमी व्यंजनों का लिया आनंद”: करुणा पांडे

04 Sep 2026 | 3:31 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)सोनी सब के धारावाहिक ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के सेट पर जन्माष्टमी का उत्सव कलाकारों ने खास अंदाज में मनाया। शूटिंग के बीच कलाकारों ने साथ बैठकर भगवान कृष्ण से जुड़े पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और त्योहार से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं।.

see more..

प्यार में पड़ने की खूबसूरत फीलिंग को सेलिब्रेट करता है हार्डी संधू का नया गाना ‘स्टक ऑन यू’

04 Sep 2026 | 2:46 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)गायक हार्डी संधू का नया रोमांटिक गाना ‘स्टक ऑन यू’ रिलीज हो गया है। यह गाना प्यार के शुरुआती दौर की उस खूबसूरत फीलिंग को बयां करता है, जब कोई शख्स हर वक्त जेहन में रहता है और उसकी छोटी-छोटी बातें भी खास लगने लगती हैं।.

see more..

‘इंद्रपुत्र’ से जुड़ेंगी खुशबू सुंदर!कास्टिंग को लेकर चर्चाएं तेज

04 Sep 2026 | 2:43 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)ज़ी स्टूडियोज और प्रेरणा अरोड़ा की आगामी पैन-इंडिया मायथोलॉजिकल एक्शन-फैंटेसी फिल्म ‘इंद्रपुत्र’ अपनी घोषणा के बाद से चर्चा में है। किरण अब्बावरम की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म को बड़े मायथोलॉजिकल यूनिवर्स की शुरुआत के रूप में तैयार किया जा रहा है। इसी बीच दिग्गज अभिनेत्री खुशबू सुंदर का नाम भी फिल्म से जुड़ने की चर्चा है।.

see more..

ऋचा दीक्षित की भोजपुरी फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर रिलीज

04 Sep 2026 | 2:40 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री ऋचा दीक्षित और अभिनेता आशीष सिंह अभिनीत फिल्म ‘नाग रानी का त्याग’ का ट्रेलर वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। विष्णु शंकर बेलू के निर्देशन में बनी इस फिल्म में फैंटेसी, भक्ति, पारिवारिक रिश्तों और एक्शन का मेल देखने को मिलेगा।.

see more..

अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की अभिनेत्री सिमरन कौर ने ताजा कीं जन्माष्टमी की यादें

04 Sep 2026 | 2:32 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के फ्री-टू-एयर हिंदी चैनल अनमोल टीवी के शो ‘हमारी राधा’ में जन्माष्टमी का उत्सव देखने को मिलेगा। इस दौरान राधा की भूमिका निभा रहीं सिमरन कौर के घर में भक्ति और पारिवारिक ड्रामे का संगम नजर आएगा।कहानी में राधा लड्डू गोपाल के स्वागत और पूजा की तैयारियों में जुटी हैं। वहीं, गैरी के उन्हें बाहर न ले जा पाने से नाराज शनाया (वैदेही नायर) लड्डू गोपाल के लिए बनाए गए चरण चिह्नों को खराब कर देती है। हालांकि, उसकी योजना उस समय उलट जाती है, जब वह खुद गोबर में गिर जाती है। इसके बाद कान्हा के रूप में तैयार कियान दोबारा चरण चिह्न बनाता है और उत्सव .

see more..