Monday, Sep 7 2026 | Time 10:50 Hrs(IST)
मनोरंजन


सोनी सब लेकर आ रहा है लोकप्रिय बंगाली जासूसी कॉमेडी ‘एकेन बाबू’ का हिंदी वर्जन

मुंबई, 03 नवंबर (वार्ता) हिंदी मनोरंजन चैनल सोनी सब अब अपने दर्शकों के लिये लोकप्रिय बंगाली जासूसी कॉमेडी ‘एकेन बाबू’ का हिंदी वर्जन लेकर आ रहा है।
आठ सफल वेब सीज़न और तीन हिट फिल्मों के बाद, लोकप्रिय बंगाली जासूसी कॉमेडी एकेन बाबू अब अपने हिंदी डब संस्करण के साथ टेलीविज़न पर दस्तक दे रही है। अपने अनोखे हास्य, बुद्धिमत्ता और मज़ेदार रहस्य-सुलझाने की शैली के साथ ‘एकेन बाबू’ अब देशभर के दर्शकों का मनोरंजन सिर्फ सोनी सब पर करेगा।
‘एकेन बाबू’ की कहानी एकेंद्र सेन की है ,जिनका किरदार प्रसिद्ध बंगाली फिल्म अभिनेता अनिर्बाण चक्रवर्ती निभा रहे हैं, जिन्हें प्यार से एकेन बाबू कहा जाता है। वह एक अजीबोगरीब, मूडी और खाने के बेहद शौकीन जासूस हैं, जिनकी सरलता और विचित्र आदतें अपराधियों और साथियों दोनों को ही चौंका देती हैं। यह शो पारंपरिक गंभीर क्राइम ड्रामाओं से बिल्कुल अलग है, जो दर्शकों को एक हल्का-फुल्का, मनोरंजक और दिलचस्प जासूसी अनुभव देता है। यह साबित करते हुए कि एक आम आदमी भी असाधारण रहस्यों को सुलझा सकता है।
अपना उत्साह साझा करते हुए एकेन बाबू की भूमिका निभा रहे अभिनेता अनिर्बाण चक्रवर्ती ने कहा, “एकेन बाबू बनना मेरे कॅरियर की सबसे आनंददायक यात्राओं में से एक रहा है। इन वर्षों में मुझे उनके हर पहलू को जीने का मौका मिला ।उनकी अनोखी आदतें, खाने के प्रति प्रेम, और रहस्यों को सुलझाने का उनका सरल लेकिन शानदार तरीका। एकेन बाबू की सबसे खास बात यह है कि वह किसी भी पारंपरिक जासूस की तरह नहीं हैं। वह आम इंसान की तरह हैं, मज़ेदार हैं, कभी-कभी थोड़े आलसी, लेकिन हमेशा अपने ढंग से बेहद चतुर। मुझे बेहद खुशी है कि सोनी सब उन्हें इतना बड़ा मंच दे रहा है ताकि भारतभर के दर्शक उनकी हास्यभरी और रोमांचक कहानियों का आनंद उठा सकें।”
प्रेम
वार्ता
More News

मनोज बाजपेयी के गांधी लुक ने खींचा ध्यान

06 Sep 2026 | 11:24 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी जल्द ही महात्मा गांधी के किरदार में नजर आएंगे। सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बन रही इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें मनोज बाजपेयी का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है।फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। आजादी के दौर के इतिहास से जुड़ी इस फिल्म की कहानी 21 दिनों के एक कम चर्चित घटनाक्रम पर आधारित बतायी जा रही है। फिल्म में पहली बार मनोज बाजपेयी महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं।.

see more..

‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग शुरू करने लंदन पहुंचे कार्तिक आर्यन, साझा की शूटिंग प्रारूप की पहली झलक

05 Sep 2026 | 4:07 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग शुरू करने के लिए लंदन पहुंच गये हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी लंदन यात्रा की तस्वीर साझा करते हुए फिल्म के शूटिंग प्रारूप की पहली झलक भी दिखाई है।कार्तिक द्वारा साझा की गयी तस्वीर में वह ‘कैप्टन इंडिया’ का शूटिंग प्रारूप हाथ में लिये नजर आ रहे हैं। प्रारूप के आवरण पर फिल्म के निर्देशक शिमित अमीन का नाम भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। .

see more..

मोहनलाल की ‘एल367’ का हुआ नामकरण, ‘ऑपरेशन गंगा’ होगी फिल्म की पहचान

05 Sep 2026 | 1:54 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एल367’ के आधिकारिक नाम की घोषणा कर दी गई है। नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक विष्णु मोहन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम ‘ऑपरेशन गंगा-ए नेशन्स प्रॉमिस’ रखा गया है।.

see more..

कृति खरबंदा की रहस्यमयी इंस्टाग्राम स्टोरी से बढ़ी उत्सुकता

05 Sep 2026 | 11:19 AM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरीज़ ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। कृति खरबंदा ने लगातार कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिनसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही कोई खास घोषणा कर सकती हैं।.

see more..

05 Sep 2026 | 11:11 AM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)बॉलीवुड के मेगास्टार अनिल कपूर ने बहुप्रतीक्षित शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ की शूटिंग के पहले दिन अपने खास अंदाज से माहौल को यादगार बना दिया। शो की शूटिंग शुरू होते ही अनिल कपूर कव्वाली के अंदाज में नजर आए और अपने जोश, आकर्षक अंदाज तथा ‘झकास’ स्वैग से सेट पर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।.

see more..