Saturday, Dec 13 2025 | Time 10:01 Hrs(IST)
मनोरंजन


दिलजीत दोसांझ का "बॉर्डर 2" का पहला लुक जारी, भारतीय वायुसेना के अधिकारी बने नजर आए

लॉस एंजिल्स, 01 दिसंबर (वार्ता) टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स ने आगामी फिल्म "बॉर्डर 2" के पोस्टर के जरिये दिलजीत दोसांझ का पहला लुक जारी कर दिया है। इस पोस्टर से पता चलता है कि इस सीक्वल में अब जमीन के साथ-साथ भारतीय वायुसेना की भूमिका भी प्रमुखता से दिखाई जाएगी।
पोस्टर में दिलजीत दोसांझ फाइटर जेट के कॉकपिट में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और वायुसेना अधिकारी की वर्दी में हैं। इससे साफ है कि फिल्म में हवाई युद्ध के बड़े दृश्य भी होंगे।
वैरायटी के अनुसार, 1971 के युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी मूल फिल्म "बॉर्डर" (1997) में सनी देओल ने लोंगेवाला की लड़ाई को दिखाया था, जिसमें भारतीय सेना की एक छोटी टुकड़ी ने पाकिस्तानी सेना के बड़े हमले को नाकाम कर दिया था। यह फिल्म भारतीय युद्ध सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्म मानी जाती है।
"बॉर्डर 2" का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं, जिन्होंने पहले अक्षय कुमार स्टारर "केसरी" (2019) बनाई थी, जो सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित थी।
अनुराग सिंह और दिलजीत दोसांझ की यह जोड़ी पहले कई सुपरहिट पंजाबी फिल्मों में साथ काम कर चुकी है, जैसे-जट एंड जूलियट (2012), जट एंड जूलियट 2 (2013), डिसको सिंह (2014), पंजाब 1984 (2014) और सुपर सिंह (2017)।
फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता कर रहे हैं। यह फिल्म टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स के बैनर तले बनी है और गुलशन कुमार एवं टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत की जा रही है। सह-निर्माता कृष्ण कुमार हैं।
"बॉर्डर 2" 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। गणतंत्र दिवस के लंबे वीकेंड पर रिलीज होने से यह देशभक्ति वाली फिल्मों के लिए सबसे मुफीद तारीख मानी जा रही है।
प्रदीप, मधुकांत
वार्ता
More News

आईआईटी बॉम्बे में सजेगी सुरो की महफिल, सितारे बिखेरेंगे जलवा

12 Dec 2025 | 4:16 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे में 16 से 18 दिसंबर तक आयोजित होने वाले फेस्ट में बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक सोनू निगम, अभिनेता विक्की कौशल,रकुल प्रीत सिंह और पुलकित सम्राट समेत कई सितारे अपना जलवा बिखेरते नजर आ सकते हैं।.

see more..

बार्डर 2 का नया पोस्टर रिलीज

12 Dec 2025 | 3:48 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल की आने वाली फिल्म बार्डर 2 का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।.

see more..

सोनी सब के शो 'इत्ती सी खुशी' के 100 एपिसोड पूरे

12 Dec 2025 | 3:28 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) सोनी सब के शो 'इत्ती सी खुशी' की टीम ने शो के 100 एपिसोड्स के पूरे होने का जश्न मनाया।.

see more..

‘पुष्पा इम्पॉसिबल के आगामी एपिसोड में दर्शकों को भावुक पल देखने को मिलेंगे : अक्षया हिंडालकर

12 Dec 2025 | 2:23 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) अभिनेत्री अक्षया हिंडालकर का कहना है कि सोनी सब के लोकप्रिय शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के आगामी एपिसोड में दर्शकों को भावुक पल देखने को मिलेंगे।.

see more..

गणेश कार्तिकेय में असुर सिंधुरासुर की भूमिका निभायेंगे निर्भय वाधवा

12 Dec 2025 | 2:10 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) अभिनेता निर्भय वाधवा सोनी सब के शो ‘गाथा शिव परिवार की– गणेश कार्तिकेय’ में असुर सिंधुरासुर की भूमिका निभाते नजर आयेगे।.

see more..