Saturday, Dec 13 2025 | Time 09:38 Hrs(IST)
मनोरंजन


जियोहॉटस्टार की सीरीज ‘मिसेज़ देशपांडे’ का ट्रेलर रिलीज़

मुंबई, 02 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड की धकधक गर्ल माधुरी दीक्षित अभिनीत जियोहॉटस्टार की सीरीज ‘मिसेज़ देशपांडे’ का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है।
कुकुनूर मूवीज़ के सहयोग में अप्लॉज़ एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित और नागेश कुकुनूर द्वारा निर्देशित ‘मिसेज़ देशपांडे’ में माधुरी दीक्षित की मुख्य भूमिका है। जियोहॉटस्टार ने अपनी नई सीरीज़ ‘मिसेज़ देशपांडे’ का रोमांचक ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
इस सीरीज़ में माधुरी दीक्षित अपने ग्लैमरस और परिचित ऑन-स्क्रीन व्यक्तित्व से पूरी तरह अलग नजर आती हैं।फ्रेंच थ्रिलर ला मांट से रूपांतरित और नागेश कुकुनूर द्वारा निर्देशित इस सीरीज़ में सिद्धार्थ चांदेकर, प्रियांशु चट्टर्जी और अन्य उत्कृष्ट कलाकारों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिलेगा।
माधुरी दीक्षित ने कहा, “मिसेज़ देशपांडे एक ऐसी महिला की खामोश ताकत की यात्रा है, जो बाहर से बिल्कुल साधारण दिखती है लेकिन उसके भीतर एक खतरनाक दिमाग छिपा है। हर ठहराव, हर निगाह, हर चुप्पी का एक अर्थ है। इस संयमित और तीव्र किरदार को निभाना चुनौतीपूर्ण और रोमांचक दोनों था। मैं उत्साहित हूँ कि दर्शक इस किरदार को देखेंगे ,जो परतदार है, अप्रत्याशित है और अब तक मेरे निभाए गए सभी पात्रों से बिल्कुल अलग है।”
निर्देशक नागेश कुकुनूर ने कहा, “ट्रेलर दर्शकों को शो की असली टोन का संकेत देता है। एक कैरेक्टर-ड्रिवन सीरियल किलर थ्रिलर। मिसेज़ देशपांडे में मैंने एक ऐसा यादगार ग्रे कैरेक्टर बनाने की कोशिश की है, जिसे देखकर दर्शक उसके पक्ष में खड़े होते हैं। और माधुरी दीक्षित ने इस किरदार को सिर्फ निभाया ही नहीं है, बल्कि उसे एक नए स्तर तक पहुंचा दिया है।”
मिसेज़ देशपांडे का प्रीमियर 19 दिसंबर को जियोहॉटस्टार पर होगा।
प्रेम
वार्ता
More News

आईआईटी बॉम्बे में सजेगी सुरो की महफिल, सितारे बिखेरेंगे जलवा

12 Dec 2025 | 4:16 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे में 16 से 18 दिसंबर तक आयोजित होने वाले फेस्ट में बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक सोनू निगम, अभिनेता विक्की कौशल,रकुल प्रीत सिंह और पुलकित सम्राट समेत कई सितारे अपना जलवा बिखेरते नजर आ सकते हैं।.

see more..

बार्डर 2 का नया पोस्टर रिलीज

12 Dec 2025 | 3:48 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल की आने वाली फिल्म बार्डर 2 का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।.

see more..

सोनी सब के शो 'इत्ती सी खुशी' के 100 एपिसोड पूरे

12 Dec 2025 | 3:28 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) सोनी सब के शो 'इत्ती सी खुशी' की टीम ने शो के 100 एपिसोड्स के पूरे होने का जश्न मनाया।.

see more..

‘पुष्पा इम्पॉसिबल के आगामी एपिसोड में दर्शकों को भावुक पल देखने को मिलेंगे : अक्षया हिंडालकर

12 Dec 2025 | 2:23 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) अभिनेत्री अक्षया हिंडालकर का कहना है कि सोनी सब के लोकप्रिय शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के आगामी एपिसोड में दर्शकों को भावुक पल देखने को मिलेंगे।.

see more..

गणेश कार्तिकेय में असुर सिंधुरासुर की भूमिका निभायेंगे निर्भय वाधवा

12 Dec 2025 | 2:10 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) अभिनेता निर्भय वाधवा सोनी सब के शो ‘गाथा शिव परिवार की– गणेश कार्तिकेय’ में असुर सिंधुरासुर की भूमिका निभाते नजर आयेगे।.

see more..