Saturday, Dec 13 2025 | Time 10:16 Hrs(IST)
मनोरंजन


कार्तिक, सिर्फ अपना या अपने किरदार का नहीं, पूरी फिल्म का ख़याल रखते हैं :अनन्या पांडे

मुंबई, 03 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे का कहना है कि अभिनेता कार्तिक आर्यन सिर्फ अपना या अपने किरदार का नहीं,बल्कि पूरी फिल्म का ख़याल रखते हैं। अनन्या पांडे ने अपनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के को-स्टार कार्तिक आर्यन की प्रोफेशनलिज़्म और सेट पर उनकी गर्मजोशी की खुलकर तारीफ़ की, और बताया कि उनके साथ काम करना हमेशा क्यों सुखद अनुभव होता है।
अनन्या ने कहा, "मैं कार्तिक के आस-पास हमेशा बहुत कंफ़र्टेबल महसूस करती हूं। मुझे लगता है कि वह सेट पर मेरा बहुत ध्यान रखते हैं, क्योंकि मुझे पता होता है कि वह सिर्फ़ अपने लिए नहीं, बल्कि अपने किरदार, अपनी टीम और फिल्म के साथ सबके लिए सोचते हैं।"
अनन्या ने फिल्म के सेट पर बने मज़ेदार और सहयोगपूर्ण माहौल के बारे में भी बताया।
उन्होंने कहा, कार्तिक से सीखने को बहुत कुछ मिलता है। माहौल हमेशा मज़ाकिया और हल्का-फुल्का रहता है। ज़्यादा गंभीरता नहीं होती, और हर कोई अपनी राय बेझिझक दे सकता है। सच कहूँ तो सात साल बाद भी उनके साथ काम करके वही खुशी महसूस हुई, जो पति पत्नी और वो के दौरान हुई थी।"
अनन्या की बातें कार्तिक की अपने काम, अपनी टीम और पूरी फिल्म के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं और यही वजह है कि 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' प्रशंसकों के बीच पहले से ही बेहद चर्चा का विषय बन गई है।
प्रेम
वार्ता
More News

आईआईटी बॉम्बे में सजेगी सुरो की महफिल, सितारे बिखेरेंगे जलवा

12 Dec 2025 | 4:16 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे में 16 से 18 दिसंबर तक आयोजित होने वाले फेस्ट में बॉलीवुड के सुप्रसिद्ध पार्श्वगायक सोनू निगम, अभिनेता विक्की कौशल,रकुल प्रीत सिंह और पुलकित सम्राट समेत कई सितारे अपना जलवा बिखेरते नजर आ सकते हैं।.

see more..

बार्डर 2 का नया पोस्टर रिलीज

12 Dec 2025 | 3:48 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल की आने वाली फिल्म बार्डर 2 का नया पोस्टर रिलीज हो गया है।.

see more..

सोनी सब के शो 'इत्ती सी खुशी' के 100 एपिसोड पूरे

12 Dec 2025 | 3:28 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) सोनी सब के शो 'इत्ती सी खुशी' की टीम ने शो के 100 एपिसोड्स के पूरे होने का जश्न मनाया।.

see more..

‘पुष्पा इम्पॉसिबल के आगामी एपिसोड में दर्शकों को भावुक पल देखने को मिलेंगे : अक्षया हिंडालकर

12 Dec 2025 | 2:23 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) अभिनेत्री अक्षया हिंडालकर का कहना है कि सोनी सब के लोकप्रिय शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के आगामी एपिसोड में दर्शकों को भावुक पल देखने को मिलेंगे।.

see more..

गणेश कार्तिकेय में असुर सिंधुरासुर की भूमिका निभायेंगे निर्भय वाधवा

12 Dec 2025 | 2:10 PM

मुंबई, 12 दिसंबर (वार्ता) अभिनेता निर्भय वाधवा सोनी सब के शो ‘गाथा शिव परिवार की– गणेश कार्तिकेय’ में असुर सिंधुरासुर की भूमिका निभाते नजर आयेगे।.

see more..