Saturday, Sep 5 2026 | Time 16:35 Hrs(IST)
मनोरंजन


आमिर खान की नई धमाकेदार जासूसी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ का एलान

मुंबई, 03 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड स्टार और फिल्मकार आमिर खान ने अपनी नई जासूसी फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ का एलान किया है, जिसमें वीर दास और मोना सिंह की मुख्य भूमिका होगी। आमिर खान प्रोडक्शंस ने अपनी जासूसी फिल्म हैप्पी पटेल की घोषणा की है। इस फिल्म में वीर दास और मोना सिंह लीड रोल्स में नजर आएंगे। जैसे इसका टाइटल मज़ेदार है, वैसे ही मेकर्स ने फिल्म का अनाउंसमेंट वीडियो और भी मज़ेदार अंदाज में रिलीज़ किया है, जिसमें आमिर खान और वीर दास दिखाई दे रहे हैं।
हैप्पी पटेल की घोषणा बिल्कुल हटके और बेहद मजेदार तरीके से की गई है। वीडियो में आमिर खान, वीर दास से पूछते नजर आते हैं कि आखिर वो फिल्म में एक्शन, रोमांस और यहां तक कि आइटम नंबर को किस अंदाज़ में दिखाने वाले हैं। आमिर को लगातार यह चिंता सताती दिखती है कि दर्शक इस सब पर कैसा रिस्पॉन्स देंगे, जबकि उसी समय वीडियो में दूसरे लोग फिल्म की जमकर तारीफ करते नजर आते हैं। उनकी बातचीत का यह मजेदार कंट्रास्ट पूरे अनाउंसमेंट को बेहद मनोरंजक बना देता है। इतना तो पक्का है कि एक बिल्कुल अलग तरह की सिनेमा आने वाली है।
आमिर खान प्रोडक्शंस हमेशा हटकर और अनोखी कहानियाँ बड़े ही सलीके से पेश करता आया है। लगान, तारे ज़मीन पर, दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार जैसी यादगार फिल्मों के बाद, यह फिल्म भी यूनिक सिनेमा दिखाने की एक और कोशिश है। दिलचस्प बात ये है कि इस बार वो मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन वीर दास के साथ काम कर रहे हैं, जो न सिर्फ अपनी कॉमेडी स्पेशल्स के साथ दुनिया भर में परफॉर्म कर चुके हैं, बल्कि गो गोवा गॉन, बदमाश कंपनी और दिल्ली बेली जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। यह फिल्म वीर दास का आमिर खान प्रोडक्शंस के साथ दिल्ली बेली के बाद दूसरा कोलैबोरेशन है।
आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी हैप्पी पटेल का निर्देशन वीर दास कर रहे हैं। यह फिल्म 16 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
प्रेम
वार्ता
More News

मोहनलाल की ‘एल367’ का हुआ नामकरण, ‘ऑपरेशन गंगा’ होगी फिल्म की पहचान

05 Sep 2026 | 1:54 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एल367’ के आधिकारिक नाम की घोषणा कर दी गई है। नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक विष्णु मोहन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम ‘ऑपरेशन गंगा-ए नेशन्स प्रॉमिस’ रखा गया है।.

see more..

कृति खरबंदा की रहस्यमयी इंस्टाग्राम स्टोरी से बढ़ी उत्सुकता

05 Sep 2026 | 11:19 AM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरीज़ ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। कृति खरबंदा ने लगातार कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिनसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही कोई खास घोषणा कर सकती हैं।.

see more..

05 Sep 2026 | 11:11 AM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)बॉलीवुड के मेगास्टार अनिल कपूर ने बहुप्रतीक्षित शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ की शूटिंग के पहले दिन अपने खास अंदाज से माहौल को यादगार बना दिया। शो की शूटिंग शुरू होते ही अनिल कपूर कव्वाली के अंदाज में नजर आए और अपने जोश, आकर्षक अंदाज तथा ‘झकास’ स्वैग से सेट पर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।.

see more..

दहीहांडी समारोह में बप्पी लहिरी को संगीतमय श्रद्धांजलि देंगी अनुष्का कौशिक

04 Sep 2026 | 4:44 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता) अभिनेत्री अनुष्का कौशिक दहीहांडी समारोह में करीब दो हजार दर्शकों के सामने दिवंगत संगीतकार एवं गायक बप्पी लहिरी को संगीतमय श्रद्धांजलि देंगी।अनुष्का जल्द ही फिल्म ‘द मशरूम्स’ में नजर आएंगी। समारोह में वह अपने सह-कलाकार अभिजीत नलावड़े के साथ फिल्म के रेट्रो गीत ‘कैसी है ये शाम आज की’ पर विशेष प्रस्तुति देंगी। इस प्रस्तुति के जरिए रेट्रो संगीत और पुराने दौर की यादों को मंच पर जीवंत करने की कोशिश की जाएगी।.

see more..

“ऑन-स्क्रीन परिवार के साथ पारंपरिक जन्माष्टमी व्यंजनों का लिया आनंद”: करुणा पांडे

04 Sep 2026 | 3:31 PM

मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता)सोनी सब के धारावाहिक ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ के सेट पर जन्माष्टमी का उत्सव कलाकारों ने खास अंदाज में मनाया। शूटिंग के बीच कलाकारों ने साथ बैठकर भगवान कृष्ण से जुड़े पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया और त्योहार से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं।.

see more..