Monday, Sep 7 2026 | Time 01:53 Hrs(IST)
मनोरंजन


फिल्मकार दिवंगत वी. शांताराम की बायोपिक में काम कर रोमांचित हैं सिद्धांत चतुर्वेदी

मुंबई, 03 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ,भारतीय सिनेमा जगत के दिग्गज फिल्मकार दिवंगत वी. शांताराम की बायोपिक 'वी. शांताराम' में काम कर बेहद रोमांचित हैं।
सिद्धांत चतुर्वेदी अपने करियर की अब तक की सबसे चुनौतीपूर्ण और महत्वाकांक्षी भूमिका निभाने जा रहे हैं। वह महान फिल्मकार वी. शांताराम की भूमिका निभाने जा रहे है।वी. शांताराम की बायोपिक 'वी. शांताराम' का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। सिद्धात ने अपने सोशल मीडिया पर इस फिल्म से अपने किरदार के कई लुक्स साझा किए, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। विशेष रूप से 'वी. शांताराम' के साथ उनकी उनकी अद्भुत समानता ने प्रशंसकों और सिनेमा प्रेमियों को इस कदर प्रभावित कर दिया है कि वे सिद्धांत की मेहनत और समर्पण की सराहना करते नहीं थक रहे हैं।
सिद्धांत ने दर्शकों से मिल रहे इस प्यार का आभार जताते हुए सोशल मीडिया अकाउंट से एक भावनात्मक नोट लिखकर इस किरदार की गंभीरता और जिम्मेदारी को उजागर किया है। उन्होंने लिखा है, “पोस्टर पर मिल रहे प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। यह सच में बहुत मायने रखता है। इससे बेहतर समय नहीं हो सकता था उस कहानी को फिर से कहने का, जो बग़ावत, कला और भारतीय सिनेमा की उस महिमा की याद दिलाती है, जिसने देश को आकार दिया। मेरे लिए यह शब्दों से परे है।”
सिद्धांत ने इस भूमिका को अपने सपने के सच होने जैसा बताते हुए लिखा है, “एक लड़का जो खामोश फ्रेम्स में सपने देखता था… से लेकर अब वह एक दिग्गज अण्णासाहेब, वी. शांताराम की परछाई में खड़ा है। हर कलाकार को वह एक कहानी मिलती है, जो उसकी सच्चाई, उसका दिल और उसकी भूख को परखती है। यह वही कहानी है।” उन्होंने मराठी की प्रतिष्ठित लाइन के साथ अपने नोट को समाप्त करते हुए लिखा है, “हो आता करूया… पिक्चर स्टार्ट!”
वर्ष 1901 में जन्में 'वी. शंताराम' भारतीय सिनेमा के स्तंभों में से एक रहे हैं। उन्होंने “दो आँखें बारह हाथ”, “झनक झनक पायल बाजे”, “दुनिया ना माने”, “नवरंग” जैसी कालजयी फिल्में बनायी।सात दशकों के करियर में उन्होंने प्रभात फिल्म कंपनी और राजकमल कलामंदिर जैसे प्रतिष्ठित स्टूडियो स्थापित किए, और 1985 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित हुए।
फिल्म 'वी. शांताराम' को अभिजीत शिरीष देशपांडे ने लिखा और निर्देशित किया है। इसे राजकमल एंटरटेनमेंट, कैमरा टेक फिल्म्स और रोअरिंग रिवर्स प्रोडक्शंस प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म के निर्माता राहुल किरण शांताराम, सुभाष काले और सरिता अश्विन वर्दे है।
प्रेम
वार्ता
More News

मनोज बाजपेयी के गांधी लुक ने खींचा ध्यान

06 Sep 2026 | 11:24 AM

मुंबई, 06 सितंबर (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी जल्द ही महात्मा गांधी के किरदार में नजर आएंगे। सुधीर मिश्रा के निर्देशन में बन रही इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसमें मनोज बाजपेयी का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने को मिल रहा है।फिल्म की घोषणा के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है। आजादी के दौर के इतिहास से जुड़ी इस फिल्म की कहानी 21 दिनों के एक कम चर्चित घटनाक्रम पर आधारित बतायी जा रही है। फिल्म में पहली बार मनोज बाजपेयी महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं।.

see more..

‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग शुरू करने लंदन पहुंचे कार्तिक आर्यन, साझा की शूटिंग प्रारूप की पहली झलक

05 Sep 2026 | 4:07 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कैप्टन इंडिया’ की शूटिंग शुरू करने के लिए लंदन पहुंच गये हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपनी लंदन यात्रा की तस्वीर साझा करते हुए फिल्म के शूटिंग प्रारूप की पहली झलक भी दिखाई है।कार्तिक द्वारा साझा की गयी तस्वीर में वह ‘कैप्टन इंडिया’ का शूटिंग प्रारूप हाथ में लिये नजर आ रहे हैं। प्रारूप के आवरण पर फिल्म के निर्देशक शिमित अमीन का नाम भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। .

see more..

मोहनलाल की ‘एल367’ का हुआ नामकरण, ‘ऑपरेशन गंगा’ होगी फिल्म की पहचान

05 Sep 2026 | 1:54 PM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘एल367’ के आधिकारिक नाम की घोषणा कर दी गई है। नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक विष्णु मोहन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का नाम ‘ऑपरेशन गंगा-ए नेशन्स प्रॉमिस’ रखा गया है।.

see more..

कृति खरबंदा की रहस्यमयी इंस्टाग्राम स्टोरी से बढ़ी उत्सुकता

05 Sep 2026 | 11:19 AM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरीज़ ने उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। कृति खरबंदा ने लगातार कुछ ऐसी तस्वीरें साझा की हैं, जिनसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही कोई खास घोषणा कर सकती हैं।.

see more..

05 Sep 2026 | 11:11 AM

मुंबई, 05 सितंबर (वार्ता)बॉलीवुड के मेगास्टार अनिल कपूर ने बहुप्रतीक्षित शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ की शूटिंग के पहले दिन अपने खास अंदाज से माहौल को यादगार बना दिया। शो की शूटिंग शुरू होते ही अनिल कपूर कव्वाली के अंदाज में नजर आए और अपने जोश, आकर्षक अंदाज तथा ‘झकास’ स्वैग से सेट पर मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।.

see more..