Tuesday, Jan 13 2026 | Time 04:37 Hrs(IST)
मनोरंजन


फराह खान ने फिल्म 'अकेली' में नुसरत भरुचा के शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ की

मुंबई, 10 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड की जानी मानी फिल्मकार और कोरियोग्राफर फराह खान ने फिल्म 'अकेली' में नुसरत भरुचा के शानदार परफॉर्मेंस की तारीफ की है। हाल ही में 'द फराह खान शो' में नज़र आईं नुसरत भरूचा ने न सिर्फ अपने फिल्मी सफ़र पर खुलकर बात की, बल्कि अपने कुकिंग स्किल्स से भी सबका दिल जीत लिया। इस एपिसोड में नुसरत ने फराह खान के लिए खास होम-स्टाइल डिश 'मटन उप्पु करी' तैयार की। कुकिंग सेशन के दौरान माहौल काफी मस्ती भरा और घरेलू रहा। इस मौके पर नुसरत सफेद टी-शर्ट और डेनिम में कैज़ुअल लेकिन स्टाइलिश अंदाज़ में दिखीं।
फराह खान ने बातचीत के दौरान नुसरत की मां को भी चर्चा में शामिल किया और उनसे पूछा कि उन्हें अपनी बेटी की कौन-सी फिल्म सबसे ज्यादा पसंद है। बिना सोचे-समझे नुसरत की मां ने 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'अकेली' का नाम लिया। इस पर फराह खान ने तुरंत हामी भरते हुए 'अकेली' में नुसरत की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की और फिल्म की भावनात्मक गहराई को सराहा।
फराह खान ने नुसरत की तारीफ करते हुए l कहा, “ 'अकेली' में तुमने वाकई शानदार काम किया। पूरी फिल्म में तुम अकेली लड़की थीं, फिल्म इतनी इंटेंस थी कि मेरा ब्लड प्रेशर बढ़ गया।” इसे सुनकर जहां सभी हंसने लगे, वहीं फराह ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए नुसरत की दमदार सोलो परफॉर्मेंस के प्रभाव को भी काफी सराहा।
गौरतलब है कि फिल्म 'अकेली' , नुसरत भरूचा के करियर का एक अहम पड़ाव साबित रही है, जिसमें उन्होंने लगभग पूरी कहानी अपने कंधों पर उठाई थी। एक खतरनाक माहौल में फंसी महिला के किरदार को उन्होंने जिस भावनात्मक गहराई, मजबूती और वास्तविकता के साथ निभाया, उसे आलोचकों और दर्शकों दोनों से सराहना मिली थी।
नुसरत भरूचा ने अलग-अलग जॉनर में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। 'प्यार का पंचनामा' और 'प्यार का पंचनामा 2' से लोकप्रियता हासिल करने के बाद उन्होंने 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'ड्रीम गर्ल' जैसी हिट फिल्मों से सफलता का सिलसिला आगे बढ़ाया। हाल के वर्षों में 'छोरी' और 'छोरी 2' जैसी कंटेंट आधारित फिल्मों में उनके गंभीर और सशक्त अभिनय ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया, खासतौर पर हॉरर जॉनर में उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया।
प्रेम
वार्ता
More News

‘इत्ती सी खुशी’ में विराट का किरदार बेहद जटिल : रजत वर्मा

12 Jan 2026 | 3:26 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) अभिनेता रजत वर्मा का कहना है कि सोनी सब के शो 'इत्ती सी खुशी' में उनका किरदार विराट बेहद जटिल है।.

see more..

बंगाली फिल्म भालोबाशार मोरशम में काम करना चुनौती थी : शरमन जोशी

12 Jan 2026 | 3:19 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी का कहना है कि बंगाली फिल्म भालोबाशार मोरशम में काम करना उनके लिये चुनौती थी। .

see more..

घर कब आओगे गीत के साथ एक ऐसी विरासत जुड़ी है, जो केवल सम्मान की हक़दार है . मिथुन

12 Jan 2026 | 2:06 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने संगीतकार मिथुन का कहना कि घर कब आओगे गीत के साथ एक ऐसी विरासत जुड़ी है, जो केवल सम्मान की हक़दार है। .

see more..

‘मर्दानी 3’ के साथ रानी मुखर्जी मनाएंगी अपने शानदार करियर के 30 साल

12 Jan 2026 | 1:55 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म ‘मर्दानी 3’ के साथ अपने शानदार करियर का 30 साल पूरा करेंगी।.

see more..

आमिर खान प्रोडक्शंस ने शेयर किया मज़ेदार वीडियो,आमिर खान और वीर दास के साथ नजर आये सुनील ग्रोवर

12 Jan 2026 | 1:43 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें आमिर खान और वीर दास के साथ अभिनेता-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर नजर आ रहे हैं।.

see more..