Tuesday, Jan 13 2026 | Time 06:14 Hrs(IST)
मनोरंजन


किस किसको प्यार करूं 2 का गाना 'रांझे नू हीर’ का अनप्लग्ड वर्ज़न रिलीज

मुंबई, 10 जनवरी (वार्ता) फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 का गाना ' रांझे नू हीर'का अनप्लग्ड वर्ज़न रिलीज हो गया है।
किस किसको प्यार करूं 2 के मेकर्स ने एल्बम का पांचवां और आख़िरी गाना
' रांझे नू हीर’ रिलीज़ कर दिया है। इस बार तो खास सरप्राइज़ है, रोमांटिक फेवरेट ‘रांझे नू हीर’ का अनप्लग्ड वर्ज़न, जिसे खुद कपिल शर्मा ने अपनी आवाज़ दी है। इस नए अंदाज़ने पहले से पसंद किए जा रहे गाने में इमोशन्स की एक और गहराई जोड़ दी है।
फिल्म का म्यूज़िक एल्बम इसकी सबसे मज़बूत ताकत बनकर उभरा है, जहां हर गाना सीधे दिल से कनेक्ट करता दिखा है और श्रोताओं की प्लेलिस्ट का हिस्सा बन चुका है। इसी म्यूज़िकल सक्सेस को आगे बढ़ाते हुए, अनप्लग्ड वर्ज़न गाने को और भी निजी, सादा और दिल से निकला हुआ एहसास देता है, जो एल्बम के फिनाले को खास बना देता है।
‘रांझे नू हीर’ को पहले जुबिन नौटियाल ने गाया था और बोल लिखे हैं लवराज ने। यह गाना एक टाइमलेस, पुराने ज़माने के इश्क़ की खूबसूरत तस्वीर पेश करता है। अनप्लग्ड वर्ज़न उस जज़्बात को और खुलकर सामने लाता है और एल्बम को एक सोलफुल क्लोज़िंग नोट देता है।
अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी यह फिल्म रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास मस्तान द्वारा वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के बैनर तले, अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन के सहयोग से बनाई गई है। कपिल शर्मा के साथ फिल्म में मंजोत सिंह, हीरा वारिना, त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी, आयशा खान, अखिलेंद्र मिश्रा, विपिन शर्मा, सुशांत सिंह, जैमी लीवर, स्मिता जयकर, सुप्रिया शुक्ला और दिवंगत असरानी जैसे दमदार कलाकार नजर आते हैं।
प्रेम
वार्ता
More News

‘इत्ती सी खुशी’ में विराट का किरदार बेहद जटिल : रजत वर्मा

12 Jan 2026 | 3:26 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) अभिनेता रजत वर्मा का कहना है कि सोनी सब के शो 'इत्ती सी खुशी' में उनका किरदार विराट बेहद जटिल है।.

see more..

बंगाली फिल्म भालोबाशार मोरशम में काम करना चुनौती थी : शरमन जोशी

12 Jan 2026 | 3:19 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी का कहना है कि बंगाली फिल्म भालोबाशार मोरशम में काम करना उनके लिये चुनौती थी। .

see more..

घर कब आओगे गीत के साथ एक ऐसी विरासत जुड़ी है, जो केवल सम्मान की हक़दार है . मिथुन

12 Jan 2026 | 2:06 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने संगीतकार मिथुन का कहना कि घर कब आओगे गीत के साथ एक ऐसी विरासत जुड़ी है, जो केवल सम्मान की हक़दार है। .

see more..

‘मर्दानी 3’ के साथ रानी मुखर्जी मनाएंगी अपने शानदार करियर के 30 साल

12 Jan 2026 | 1:55 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म ‘मर्दानी 3’ के साथ अपने शानदार करियर का 30 साल पूरा करेंगी।.

see more..

आमिर खान प्रोडक्शंस ने शेयर किया मज़ेदार वीडियो,आमिर खान और वीर दास के साथ नजर आये सुनील ग्रोवर

12 Jan 2026 | 1:43 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें आमिर खान और वीर दास के साथ अभिनेता-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर नजर आ रहे हैं।.

see more..