Tuesday, Jan 13 2026 | Time 06:15 Hrs(IST)
मनोरंजन


तानाजी: द अनसंग वॉरियर को पूरे हुए छह साल, शरद केलकर ने साझा की यादें

मुंबई, 10 जनवरी (वार्ता) ओम राउत निर्देशित सुपरहिट फिल्म तानाजी: द अनसंग वॉरियर के प्रदर्शन के आज छह साल पूरे हो गये हैं।
फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ 10 जनवरी 2020 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के प्रदर्शन के आज छह साल पूरे हो गए हैं। यह ऐतिहासिक फिल्म सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही बड़ी हिट नहीं रही, बल्कि दर्शकों के लिए एक खास अनुभव भी बनी। इस फिल्म में मराठा योद्धा तानाजी की वीरता, बलिदान और गर्व को दिखाया गया था। इस फिल्म में शरद केलकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज का दमदार किरदार निभाया था। उनके साथ अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल जैसे बड़े कलाकार भी नजर आए थे। शरद केलकर की गंभीर और प्रभावशाली अभिनय ने फिल्म को और मजबूत बनाया।
शरद केलकर ने इस फिल्म के छह साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक पोस्टर साझा किया और लिखा,“छह साल इस अद्भुत अनुभव के @तानाजीफिल्म,जय भवानी जय शिवाजी।
शरद केलकर अपनी आने वाली वेब सीरीज़ ‘तस्करी: द स्मगलर’स वेब’ की तैयारी में हैं। इस सीरीज़ में उनके साथ इमरान हाशमी, अमृता खानविलकर और अन्य कलाकार नजर आएंगे। नीरज पांडे द्वारा बनाई गई यह सीरीज़ 14 जनवरी 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
प्रेम
वार्ता
More News

‘इत्ती सी खुशी’ में विराट का किरदार बेहद जटिल : रजत वर्मा

12 Jan 2026 | 3:26 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) अभिनेता रजत वर्मा का कहना है कि सोनी सब के शो 'इत्ती सी खुशी' में उनका किरदार विराट बेहद जटिल है।.

see more..

बंगाली फिल्म भालोबाशार मोरशम में काम करना चुनौती थी : शरमन जोशी

12 Jan 2026 | 3:19 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी का कहना है कि बंगाली फिल्म भालोबाशार मोरशम में काम करना उनके लिये चुनौती थी। .

see more..

घर कब आओगे गीत के साथ एक ऐसी विरासत जुड़ी है, जो केवल सम्मान की हक़दार है . मिथुन

12 Jan 2026 | 2:06 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने संगीतकार मिथुन का कहना कि घर कब आओगे गीत के साथ एक ऐसी विरासत जुड़ी है, जो केवल सम्मान की हक़दार है। .

see more..

‘मर्दानी 3’ के साथ रानी मुखर्जी मनाएंगी अपने शानदार करियर के 30 साल

12 Jan 2026 | 1:55 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी अपनी आने वाली फिल्म ‘मर्दानी 3’ के साथ अपने शानदार करियर का 30 साल पूरा करेंगी।.

see more..

आमिर खान प्रोडक्शंस ने शेयर किया मज़ेदार वीडियो,आमिर खान और वीर दास के साथ नजर आये सुनील ग्रोवर

12 Jan 2026 | 1:43 PM

मुंबई, 12 जनवरी (वार्ता) आमिर खान प्रोडक्शंस ने एक मज़ेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें आमिर खान और वीर दास के साथ अभिनेता-कॉमेडियन सुनील ग्रोवर नजर आ रहे हैं।.

see more..