Wednesday, Apr 15 2026 | Time 09:06 Hrs(IST)
मनोरंजन


पुलकित सम्राट की पहली वेब सीरीज़ ‘ग्लोरी’ के पोस्टर ने प्रोफेशनल बॉक्सिंग कम्युनिटी में मचाई हलचल

मुंबई, 07 अप्रैल (वार्ता) 'ग्लोरी’ के मेकर्स ने हाल ही में पुलकित सम्राट का एक दमदार नया पोस्टर रिलीज़ किया है। इस पोस्टर में पुलकित बॉक्सिंग रिंग के अंदर नजर आ रहे हैं, जो फिल्म की इंटेंस और ग्रिटी दुनिया की झलक देता है। साथ ही, यह उनके इस किरदार के लिए किए गए पावरफुल ट्रांसफॉर्मेशन को भी दिखाता है।फिलहाल इस पोस्टर को खास बनाने वाली बात यह है कि इसे फिटनेस और स्पोर्ट्स कम्युनिटी से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। दिलचस्प बात यह है कि कई प्रोफेशनल बॉक्सर्स और स्पोर्ट्सपर्सन्स ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर इस पोस्टर को शेयर करते हुए पुलकित के इस नए अवतार की सराहना की है और फिल्म को लेकर उत्सुकता जताई है। इससे साफ है कि पुलकित का यह बॉक्सर लुक सिर्फ फिल्मी दुनिया ही नहीं, बल्कि स्पोर्ट्स सर्कल्स में भी चर्चा का विषय बन गया है।
गौरतलब है कि ‘ग्लोरी’ के साथ पुलकित सम्राट पहली बार एक बॉक्सर की भूमिका निभा रहे हैं, जो उनके करियर के लिए एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अपनी वर्सेटिलिटी के लिए पहचाने जाने वाले पुलकित ने इस रोल के लिए कड़ी ट्रेनिंग और फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन किया है।
प्रेम
वार्ता
More News

सोनी सब के आगामी शो हस्तिनापुर के वीर में कुंती का किरदार निभायेंगी तोरल रसपुत्र

14 Apr 2026 | 5:52 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) अभिनेत्री तोरल रसपुत्र सोनी सब के आगामी शो में कुंती का किरदार निभाती नजर आयेंगी।.

see more..

फिल्म ‘चाँद मेरा दिल’ का टाइटल ट्रैक रिलीज

14 Apr 2026 | 5:40 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चाँद मेरा दिल का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है।.

see more..

त्रिप्ती डिमरी के बाद, मेधा शंकर ने भी ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ जॉइन करने का क्रेडिट अविनाश तिवारी को दिया

14 Apr 2026 | 5:33 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) अभिनेत्री मेधा शंकर ने भी ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ जॉइन करने का क्रेडिट अविनाश तिवारी को दिया है।.

see more..

म्यूज़िकल एक्शन ड्रामा, लुक्खे का वर्ल्डवाइड प्रीमियर प्राइम वीडियो पर आठ मई को होगा

14 Apr 2026 | 5:24 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) म्यूज़िकल एक्शन ड्रामा, लुक्खे का वर्ल्डवाइड प्रीमियर प्राइम वीडियो पर आठ मई को होगा। .

see more..

संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' का टीज़र रिलीज़

14 Apr 2026 | 5:19 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' का टीजर रिलीज हो गया है।.

see more..