Wednesday, Apr 15 2026 | Time 08:59 Hrs(IST)
मनोरंजन


शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव के गाना 'रंगदार मरदा' ने एक मिलियन व्यूज पार किया

मुंबई, 07 अप्रैल (वार्ता)भोजपुरी की ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज और अपनी दिलकश अदाओं से लाखों दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी में रिलीज हुआ धमाकेदार गाना 'रंगदार मरदा' एक मिलियन व्यूज पार कर गया है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने दर्शकों के फुल एंटरटेनमेंट लिए भोजपुरी गाना 'रंगदार मरदा' अपने ऑफिसियल यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर रिलीज किया है, जो रिलीज होते ही वायरल हो गया है। मिलियन क्लब में शामिल इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव ने एक बार फिर अपनी अदायगी और डांस मूव्स से सबको हैरान कर दिया है। माही की स्क्रीन प्रेजेंस और एक्सप्रेशंस गाने पर सटीक बैठ रहे हैं, जो दर्शकों को बहुत भा रहा है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत भोजपुरी गाना 'रंगदार मरदा' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को शिल्पी राज ने गाया है। इसके वीडियो में माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी किया है। इस गाने को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा है, जबकि विक्की वॉक्स ने संगीत दिया है। प्रोजेक्ट नवरत्न पांडेय ने तैयार किया है। प्रोडक्शन एंड डायरेक्शन क्रू टीम रावआई फिल्म्स, असिस्टेंट डायरेक्शन्स रवि थापा, रजत वैद और रितिका हैं। आर्ट डायरेक्टर सोनू एसके, एडिटर पवन कुमार (एडीफ़्रेमेज़) हैं। प्रोडक्शन जोधा, आर्टिस्ट मेकअप इंद्रजीत दास, हेयर पीहू, डांसर्स लुक मनीषा टांक, बीटीएस और स्टिल्स सौरव, लोकेशन एचएलवी फिल्म सिटी, वेशभूषा रजत मनचंदा का है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के एमडी और फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि 'हमने हमेशा भोजपुरी दर्शकों को कुछ अलग और नया देने की कोशिश किया था, जिसे भरपूर प्यार मिला है। इस सांग को मिल रहे बेस्ट रेस्पॉन्स में पूरी टीम की बहुत मेहनत है। शिल्पी राज की आवाज़ और माही श्रीवास्तव की अदायगी का तालमेल दर्शकों को पसंद आ रहा है। सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू।'
शिल्पी राज ने कहा कि 'वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से रिलीज हुआ ये गाना मिलियन क्लब में शामिल हो गया है। ये बहुत ही खुशी की बात है। जब मैं यह सांग रिकॉर्ड किया था तभी मुझे लगा था कि यह गाना दर्शकों की पहली पसंद बनने वाला है।'
वहीं माही श्रीवास्तव ने कहा कि 'रत्नाकर कुमार सर ने बहुत ही बेहतरीन गाना बनाया है। मुझे पूरा भरोसा था कि इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिलेगा ही मिलेगा। एक मिलियन व्यूज का प्यार देने के लिए सभी फैंस और दर्शकों को दिल से धन्यवाद!'
प्रेम
वार्ता
More News

सोनी सब के आगामी शो हस्तिनापुर के वीर में कुंती का किरदार निभायेंगी तोरल रसपुत्र

14 Apr 2026 | 5:52 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) अभिनेत्री तोरल रसपुत्र सोनी सब के आगामी शो में कुंती का किरदार निभाती नजर आयेंगी।.

see more..

फिल्म ‘चाँद मेरा दिल’ का टाइटल ट्रैक रिलीज

14 Apr 2026 | 5:40 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चाँद मेरा दिल का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है।.

see more..

त्रिप्ती डिमरी के बाद, मेधा शंकर ने भी ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ जॉइन करने का क्रेडिट अविनाश तिवारी को दिया

14 Apr 2026 | 5:33 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) अभिनेत्री मेधा शंकर ने भी ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ जॉइन करने का क्रेडिट अविनाश तिवारी को दिया है।.

see more..

म्यूज़िकल एक्शन ड्रामा, लुक्खे का वर्ल्डवाइड प्रीमियर प्राइम वीडियो पर आठ मई को होगा

14 Apr 2026 | 5:24 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) म्यूज़िकल एक्शन ड्रामा, लुक्खे का वर्ल्डवाइड प्रीमियर प्राइम वीडियो पर आठ मई को होगा। .

see more..

संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' का टीज़र रिलीज़

14 Apr 2026 | 5:19 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' का टीजर रिलीज हो गया है।.

see more..