Wednesday, Apr 15 2026 | Time 08:44 Hrs(IST)
मनोरंजन


पुलकित सम्राट की ‘ग्लोरी’ का दमदार टीज़र रिलीज

मुंबई, 07 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट की वेब सीरीज़ 'ग्लोरी' का टीज़र रिलीज हो गया है।
अपने पिछले किरदारों से अलग 'ग्लोरी' में पहली बार बॉक्सर के रूप में, नज़र आ रहे पुलकित सम्राट ने अपने ऑन-स्क्रीन इमेज में एक बड़ा बदलाव किया है।अपने रोमांटिक और कॉमिक किरदारों के लिए पहचाने जाने वाले पुलकित इस बार एक जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन के साथ सामने आए हैं। टीज़र में दर्शकों को उनकी ज़बरदस्त फिजीक के साथ सख्त ट्रेनिंग, इमोशनल पलों और दमदार बॉक्सिंग सीक्वेंसेज़ की झलक देखने को मिली है, जो संघर्ष, जज़्बे और खुद को साबित करने की कहानी की ओर इशारा करती है।
पुलकित सम्राट ने अपने किरदार के बारे में बात करते हुए कहा, “मुझे 'ग्लोरी' की दुनिया की सच्चाई ने खींचा, जो कठिन और बेरहम है, लेकिन यही इसे खूबसूरत भी बनाती है। दरअसल यहां हर जीत मायने रखती है और हर कदम ज़रूरी है। रवि रिएक्ट नहीं करता, वो सब कुछ अपने अंदर समेटता है। वो बाहर से शांत है, लेकिन अंदर आग है उसके और उसका यही संतुलन, उसकी असली ताकत है। इस किरदार को निभाते हुए मुझे एहसास हुआ कि ग्रेटनेस बार-बार उठकर खड़े होने में है, फिर चाहे कितना भी दर्द क्यों न हो इसलिए चैंपियन वही बनते हैं, जो हर मुश्किल से गुजरते हैं। फिलहाल इस सफर के लिए आभारी हूं और ये तो बस एक झलक है।”
मोहित शाह और करण अंशुमान द्वारा निर्मित और करण अंशुमान के निर्देशन में बनी सीरीज़ 'ग्लोरी' में पुलकित सम्राट के साथ दिव्येंदु शर्मा और सुविंदर विकी भी अहम भूमिकाओं में हैं। यह सीरीज एक मई 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
प्रेम
वार्ता
More News

सोनी सब के आगामी शो हस्तिनापुर के वीर में कुंती का किरदार निभायेंगी तोरल रसपुत्र

14 Apr 2026 | 5:52 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) अभिनेत्री तोरल रसपुत्र सोनी सब के आगामी शो में कुंती का किरदार निभाती नजर आयेंगी।.

see more..

फिल्म ‘चाँद मेरा दिल’ का टाइटल ट्रैक रिलीज

14 Apr 2026 | 5:40 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चाँद मेरा दिल का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है।.

see more..

त्रिप्ती डिमरी के बाद, मेधा शंकर ने भी ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ जॉइन करने का क्रेडिट अविनाश तिवारी को दिया

14 Apr 2026 | 5:33 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) अभिनेत्री मेधा शंकर ने भी ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ जॉइन करने का क्रेडिट अविनाश तिवारी को दिया है।.

see more..

म्यूज़िकल एक्शन ड्रामा, लुक्खे का वर्ल्डवाइड प्रीमियर प्राइम वीडियो पर आठ मई को होगा

14 Apr 2026 | 5:24 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) म्यूज़िकल एक्शन ड्रामा, लुक्खे का वर्ल्डवाइड प्रीमियर प्राइम वीडियो पर आठ मई को होगा। .

see more..

संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' का टीज़र रिलीज़

14 Apr 2026 | 5:19 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' का टीजर रिलीज हो गया है।.

see more..