Wednesday, Apr 15 2026 | Time 10:16 Hrs(IST)
मनोरंजन


संजय लीला भंसाली का बड़ा फैसला: 'लव एंड वॉर' के सेट पर मोबाइल फोन ले जाने पर लगी पाबंदी

मुंबई, 08 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार संजय लीला भंसाली ने अपनी आने वाली फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट पर मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी लगा दी है,जिससे कोई बात लीक न हो सके। संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' इस साल की सबसे बड़ी और मोस्ट-अवेयटेड फिल्मों में से एक है। बॉलीवुड के तीन बड़े सुपरस्टार्स रणबीर कपूर, विक्की कौशल और आलिया भट्ट को पहली बार एक साथ पर्दे पर लाना, भंसाली की तरफ से एक और शानदार सिनेमाई धमाका होने वाला है।
फिल्म की एक झलक पाने के लिए बढ़ती एक्साइटमेंट के बीच, मेकर्स इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि सब कुछ सख्त निगरानी में रहे, जिससे फिल्म से जुड़ी कोई भी चीज लीक न हो। अब सेट पर मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं है।
इंडस्ट्री के एक सूत्र का कहना है, “सिर्फ नो डिस्क्लोज़र एग्रीमेंट ही नहीं, भंसाली की 'लव एंड वॉर' की टीम लीक रोकने के लिए एक्स्ट्रा कदम उठा रही है। सेट पर फोन अलाउड नहीं हैं और हर मेंबर को अंदर जाने से पहले अपना डिवाइस जमा करना पड़ता है। इससे सेट को देखने की उत्सुकता और भी ज्यादा बढ़ गई है।”
संजय लीला भंसाली जैसे डायरेक्टर जब कमान संभालते हैं, जो अपनी बारीक कहानी, भव्य फ्रेम्स और इमोशन्स से भरी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, तो उम्मीदें अपने आप आसमान छूने लगती हैं। ऐसे में इंडस्ट्री के तीन सबसे भरोसेमंद और टैलेंटेड कलाकार जब भंसाली के शानदार डायरेक्शन के साथ मिलते हैं, तो फिल्म के स्केल और इसकी कहानी को लेकर चर्चा और भी ज्यादा बढ़नी लाजमी है।
प्रेम
वार्ता
More News

सोनी सब के आगामी शो हस्तिनापुर के वीर में कुंती का किरदार निभायेंगी तोरल रसपुत्र

14 Apr 2026 | 5:52 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) अभिनेत्री तोरल रसपुत्र सोनी सब के आगामी शो में कुंती का किरदार निभाती नजर आयेंगी।.

see more..

फिल्म ‘चाँद मेरा दिल’ का टाइटल ट्रैक रिलीज

14 Apr 2026 | 5:40 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) अनन्या पांडे और लक्ष्य की फिल्म चाँद मेरा दिल का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है।.

see more..

त्रिप्ती डिमरी के बाद, मेधा शंकर ने भी ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ जॉइन करने का क्रेडिट अविनाश तिवारी को दिया

14 Apr 2026 | 5:33 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) अभिनेत्री मेधा शंकर ने भी ‘जिन्नी वेड्स सनी 2’ जॉइन करने का क्रेडिट अविनाश तिवारी को दिया है।.

see more..

म्यूज़िकल एक्शन ड्रामा, लुक्खे का वर्ल्डवाइड प्रीमियर प्राइम वीडियो पर आठ मई को होगा

14 Apr 2026 | 5:24 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) म्यूज़िकल एक्शन ड्रामा, लुक्खे का वर्ल्डवाइड प्रीमियर प्राइम वीडियो पर आठ मई को होगा। .

see more..

संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' का टीज़र रिलीज़

14 Apr 2026 | 5:19 PM

मुंबई, 14 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड स्टार संजय दत्त की फिल्म 'आखिरी सवाल' का टीजर रिलीज हो गया है।.

see more..