Wednesday, May 13 2026 | Time 01:01 Hrs(IST)
मनोरंजन


'पति पत्नी और वो दो' का ट्रेलर रिलीज़

मुंबई, 05 मई (वार्ता) 'पति पत्नी और वो दो' के निर्माताओं टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ने अब इस बहुप्रतीक्षित कॉमेडी एंटरटेनर का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। पसंदीदा 'पतिवर्स' की मस्ती को दोगुनी उलझनों और तिगुनी कॉमेडी के साथ वापस लाते हुए, यह ट्रेलर गलतफहमियों, बदकिस्मती और ठहाकों से भरे पलों का एक पूरा रोलरकोस्टर है। इसके केंद्र में हैं आयुष्मान खुराना, जो प्रजापति पांडे के किरदार में नज़र आते हैं। प्रजापति पांडे एक सीधे-सादे फॉरेस्ट ऑफिसर हैं, जिनकी ज़िंदगी एक नेक काम के चलते अचानक से पूरी तरह से उलझ जाती है।
एक महिला मित्र की मदद करने की कोशिश से शुरू हुई कहानी देखते ही देखते झूठ, शक, अचानक आमने-सामने आने वाली परिस्थितियों और नामुमकिन हालातों के जाल में बदल जाती है, जिसमें प्रजापति फंस जाते हैं एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन महिलाओं के बीच, जिनका किरदार निभा रही हैं सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह। जंगल की मज़ेदार घटनाओं से लेकर इमोशनल ड्रामा और भरपूर कॉमिक कन्फ्यूज़न तक, यह ट्रेलर एक ऐसी फिल्म का वादा करता है, जो ह्यूमर, दिल और नॉनस्टॉप मनोरंजन से भरपूर है।
फिल्म की इस 'वाइल्ड' और मज़ेदार भावना को ध्यान में रखते हुए, निर्माताओं ने मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में, स्टार कास्ट, निर्देशक, निर्माता और मीडिया की मौजूदगी में ट्रेलर लॉन्च किया, जिससे यह एक यादगार और अपने तरह का अलग लॉन्च बन गया।
इस फिल्म में विजय राज, तिग्मांशु धूलिया, आयशा रज़ा, दुर्गेश कुमार सहित कई बेहतरीन कलाकार भी अहम् भूमिकाओं में नज़र आएँगे।
गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और टी-सीरीज़ प्रस्तुत, टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज़ प्रोडक्शन 'पति पत्नी और वो दो' का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है और भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने इसे निर्मित किया है, जबकि जूनो चोपड़ा इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।
प्रेम
वार्ता
More News

अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी ने किया वीडियो एल्बम "इश्क ज़ालिम है" का आगाज़

12 May 2026 | 3:15 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी ने अपने नए वीडियो एल्बम "इश्क ज़ालिम है" का आगाज़ किया है।.

see more..

माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती के लोकगीत 'गवना वीएस खेलवना' ने रचा इतिहास

12 May 2026 | 3:11 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता)वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए सुपर डुपर हिट लोकगीत 'गवना वीएस खेलवना' ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचाते हुए चार मिलियन से अधिक व्यूज का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है।.

see more..

प्राइम वीडियो ने फिल्म सिस्टम का दमदार ट्रेलर रिलीज किया

12 May 2026 | 3:05 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) प्राइम वीडियो ने फिल्म सिस्टम का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है।.

see more..

सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल में फिल्म लालो: कृष्ण सदा सहायते की स्टारकास्ट आयेगी नजर

12 May 2026 | 2:36 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल दर्शकों के लिए एक खास और दिल छू लेने वाला एपिसोड लेकर आ रहा है, जिसमें ब्लॉकबस्टर गुजराती फिल्म लालो: कृष्ण सदा सहायते की स्टारकास्ट में नज़र आएगी। .

see more..

लकड़बग्घा 2: द मंकी बिज़नेस का कान्स फिल्म फेस्टिवल के मार्चे डू फिल्म मार्केट में होगा एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग

12 May 2026 | 2:21 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अभिनेता-निर्देशक अंशुमन झा की बहुप्रतीक्षित फिल्म लकड़बग्घा 2: द मंकी बिज़नेस का कान्स फिल्म फेस्टिवल के मार्चे डू फिल्म मार्केट में एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग होग।.

see more..