Wednesday, May 13 2026 | Time 00:14 Hrs(IST)
मनोरंजन


राजा शिवाजी के लिए सितारों ने नहीं ली फीस: रितेश देशमुख

मुंबई, 05 मई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता और फिल्मकार रितेश देशमुख ने बताया है कि राजा शिवाजी के लिए सितारों ने फीस नहीं ली है।
रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने एक मई को रिलीज़ हुयी है। छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महान योद्धा को समर्पित यह फिल्म दर्शकों का दिल जीत रही है और सिर्फ तीन दिनों में 33 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर चुकी है। इस बीच रितेश देशमुख ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है कि फिल्म के सभी कलाकारों ने इसमें बिना फीस के काम किया।
रितेश देशमुख ने कहा, “इस मराठी फिल्म को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा स्क्रीन मिले हैं। हमने महाराज पर जितनी भी किताबें हैं, उन्हें पढ़ा है। उनका इतिहास इतना विशाल है कि उसे एक फिल्म में समेटना आसान नहीं है। हमारा काम था कि हम इस फिल्म को बिना किसी समझौते के पेश करें। सलमान खान मेरे भाई हैं, उन्होंने मेरी दोनों फिल्मों में काम किया है। मैंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर साढ़े तीन साल काम किया। इस फिल्म में सभी बड़े कलाकारों ने बिना फीस के काम किया है, सबने महाराज के लिए काम किया है।”
रितेश देशमुख ने कहा, “हमने इस फिल्म को हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में रिलीज़ किया है। गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो रही हैं, ऐसे में यह पूरे परिवार और बच्चों के लिए एक अच्छा मौका है कि वे इस फिल्म के जरिए महाराज के बारे में जान सकें।”
फिल्म में सलमान खान एक खास भूमिका में नजर आते हैं, जहां वे शिवाजी महाराज के अंगरक्षक जीवा महाले का किरदार निभा रहे हैं। अभिषेक बच्चन ने छत्रपति के बड़े भाई संभाजी शाहजी भोसले की भूमिका निभाई है, जबकि संजय दत्त अफजल खान के किरदार में दिखाई देते हैं।राजा शिवाजी में हिंदी और मराठी सिनेमा के कई बड़े कलाकार एक साथ नजर आते हैं, जिनमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जिनिलीया देशमुख शामिल हैं। फिल्म में रितेश देशमुख मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ पर्दे के पीछे भी अहम जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
जियो स्टूडियोज़ द्वारा प्रस्तुत और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले बनी इस फिल्म को ज्योति देशपांडे और जिनिलीया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है। यह ऐतिहासिक फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और विरासत को भव्यता और भावनाओं के साथ दर्शाती है।
प्रेम
वार्ता
More News

अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी ने किया वीडियो एल्बम "इश्क ज़ालिम है" का आगाज़

12 May 2026 | 3:15 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी ने अपने नए वीडियो एल्बम "इश्क ज़ालिम है" का आगाज़ किया है।.

see more..

माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती के लोकगीत 'गवना वीएस खेलवना' ने रचा इतिहास

12 May 2026 | 3:11 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता)वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए सुपर डुपर हिट लोकगीत 'गवना वीएस खेलवना' ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचाते हुए चार मिलियन से अधिक व्यूज का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है।.

see more..

प्राइम वीडियो ने फिल्म सिस्टम का दमदार ट्रेलर रिलीज किया

12 May 2026 | 3:05 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) प्राइम वीडियो ने फिल्म सिस्टम का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है।.

see more..

सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल में फिल्म लालो: कृष्ण सदा सहायते की स्टारकास्ट आयेगी नजर

12 May 2026 | 2:36 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल दर्शकों के लिए एक खास और दिल छू लेने वाला एपिसोड लेकर आ रहा है, जिसमें ब्लॉकबस्टर गुजराती फिल्म लालो: कृष्ण सदा सहायते की स्टारकास्ट में नज़र आएगी। .

see more..

लकड़बग्घा 2: द मंकी बिज़नेस का कान्स फिल्म फेस्टिवल के मार्चे डू फिल्म मार्केट में होगा एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग

12 May 2026 | 2:21 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अभिनेता-निर्देशक अंशुमन झा की बहुप्रतीक्षित फिल्म लकड़बग्घा 2: द मंकी बिज़नेस का कान्स फिल्म फेस्टिवल के मार्चे डू फिल्म मार्केट में एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग होग।.

see more..