Wednesday, May 13 2026 | Time 00:29 Hrs(IST)
मनोरंजन


'पति पत्नी और वो दो' का गाना ‘हमने वहीं लगाया दिल' रिलीज़

मुंबई, 06 मई (वार्ता) फिल्म 'पति पत्नी और वो दो' के मेकर्स- टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ने अपना अगला ट्रैक 'हमने वहीं लगाया दिल' रिलीज़ कर दिया है।
यह गाना एक पुराने और पसंद किए जाने वाले ट्रैक की याद दिलाता है, जिसे नए अंदाज में पेश किया गया है। मजेदार और कैची म्यूजिक के साथ यह गाना पुराने दौर की फील और नए ट्विस्ट का बेहतरीन मेल है, जो फिल्म के म्यूजिक को और भी खास बना देता है।
'हमने वहीं लगाया दिल' को बादशाह, कृष मंडल, किशोर मंडल और इप्सिता ने अपनी आवाज़ दी है। गाने का म्यूजिक बादशाह, हितेन और देव सदाना ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल बादशाह और कुणाल वर्मा ने लिखे हैं। जंगल थीम पर बने इस गाने में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट नजर आती है, जिसमें आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह शामिल हैं। साथ ही, ट्रैक में इसके सिंगर्स की झलक भी देखने को मिलती है। बॉस्को लेस्ली मार्टिस की कोरियोग्राफी के साथ यह गाना हाई एनर्जी और फुल एंटरटेनमेंट से भरपूर है, जो फिल्म के मजेदार और हल्के-फुल्के माहौल को बहुत ही खूबसूरती से पेश करता है।
गुलशन कुमार, बी आर चोपड़ा और टी-सीरीज़ प्रस्तुत 'पति पत्नी और वो दो' एक टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज़ प्रोडक्शन है। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है, जबकि इसे भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने प्रोड्यूस किया है और जूनो चोपड़ा ने क्रिएटिव प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी संभाली है। फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
प्रेम
वार्ता
More News

अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी ने किया वीडियो एल्बम "इश्क ज़ालिम है" का आगाज़

12 May 2026 | 3:15 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी ने अपने नए वीडियो एल्बम "इश्क ज़ालिम है" का आगाज़ किया है।.

see more..

माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती के लोकगीत 'गवना वीएस खेलवना' ने रचा इतिहास

12 May 2026 | 3:11 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता)वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए सुपर डुपर हिट लोकगीत 'गवना वीएस खेलवना' ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचाते हुए चार मिलियन से अधिक व्यूज का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है।.

see more..

प्राइम वीडियो ने फिल्म सिस्टम का दमदार ट्रेलर रिलीज किया

12 May 2026 | 3:05 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) प्राइम वीडियो ने फिल्म सिस्टम का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है।.

see more..

सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल में फिल्म लालो: कृष्ण सदा सहायते की स्टारकास्ट आयेगी नजर

12 May 2026 | 2:36 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल दर्शकों के लिए एक खास और दिल छू लेने वाला एपिसोड लेकर आ रहा है, जिसमें ब्लॉकबस्टर गुजराती फिल्म लालो: कृष्ण सदा सहायते की स्टारकास्ट में नज़र आएगी। .

see more..

लकड़बग्घा 2: द मंकी बिज़नेस का कान्स फिल्म फेस्टिवल के मार्चे डू फिल्म मार्केट में होगा एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग

12 May 2026 | 2:21 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अभिनेता-निर्देशक अंशुमन झा की बहुप्रतीक्षित फिल्म लकड़बग्घा 2: द मंकी बिज़नेस का कान्स फिल्म फेस्टिवल के मार्चे डू फिल्म मार्केट में एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग होग।.

see more..