Tuesday, May 12 2026 | Time 23:38 Hrs(IST)
मनोरंजन


कुणाल ठाकुर ने अपनी वेब सीरीज़ 'ग्लोरी' से जुड़ा बेहद भावुक पल शेयर किया

मुंबई, 06 मई (वार्ता) अभिनेता कुणाल ठाकुर ने अपनी वेब सीरीज़ 'ग्लोरी' से जुड़ा एक बेहद भावुक पल शेयर किया है, जिसने फैंस को उनकी निजी जिंदगी की एक खास झलक दिखाई है।
कुणाल ठाकुर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए बताया है कि अपने नौ साल के लंबे एक्टिंग करियर में पहली बार उनके पिता ने उन्हें शूटिंग सेट पर काम करते हुए देखा और यह पल उनके लिए बेहद यादगार बन गया।
इस पोस्ट के माध्यम से कुणाल ने लिखा है, “मेरे माता-पिता अबू धाबी में रहते हैं और इतने सालों में, शेड्यूल, शूट्स, संघर्ष और सपनों के बीच… उन्होंने मुझे कभी सेट पर काम करते हुए नहीं देखा था। लेकिन इस बार मुक्ति ने यह मुमकिन कर दिखाया। वह उन्हें उस दुनिया में लेकर आई, जिसे मैं लगभग एक दशक से पाने की कोशिश कर रहा हूं। उन्हें वहां खड़े होकर मुझे ‘राका’ बनते हुए देखना… चुपचाप सब कुछ महसूस करना… वह पल मेरे लिए किसी भी प्रीमियर, तालियों या स्क्रीन टाइम से कहीं बड़ा था। यही मेरे लिए असली ‘ग्लोरी' का पल था, और सच कहूं तो इससे बेहतर मेरे लिए कुछ भी नहीं हो सकता।”
कुणाल ठाकुर ने बताया कि यह अनुभव एक कलाकार के जीवन के आम पलों से कहीं बढ़कर था। उनके लिए यह सिर्फ सफलता नहीं, बल्कि उस इंसान के सामने खुद को साबित करने जैसा था, जिसकी मौजूदगी सबसे ज्यादा मायने रखती है। उनके पिता का बिना कुछ कहे सब कुछ महसूस करना, उनके वर्षों की मेहनत और समर्पण की एक मजबूत प्रमाण बन गया।
प्रेम
वार्ता
More News

अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी ने किया वीडियो एल्बम "इश्क ज़ालिम है" का आगाज़

12 May 2026 | 3:15 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अदिति शर्मा और हम्द खान की जोड़ी ने अपने नए वीडियो एल्बम "इश्क ज़ालिम है" का आगाज़ किया है।.

see more..

माही श्रीवास्तव और सृष्टी भारती के लोकगीत 'गवना वीएस खेलवना' ने रचा इतिहास

12 May 2026 | 3:11 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता)वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए सुपर डुपर हिट लोकगीत 'गवना वीएस खेलवना' ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धूम मचाते हुए चार मिलियन से अधिक व्यूज का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है।.

see more..

प्राइम वीडियो ने फिल्म सिस्टम का दमदार ट्रेलर रिलीज किया

12 May 2026 | 3:05 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) प्राइम वीडियो ने फिल्म सिस्टम का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है।.

see more..

सोनी सब के पुष्पा इम्पॉसिबल में फिल्म लालो: कृष्ण सदा सहायते की स्टारकास्ट आयेगी नजर

12 May 2026 | 2:36 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) सोनी सब का शो पुष्पा इम्पॉसिबल दर्शकों के लिए एक खास और दिल छू लेने वाला एपिसोड लेकर आ रहा है, जिसमें ब्लॉकबस्टर गुजराती फिल्म लालो: कृष्ण सदा सहायते की स्टारकास्ट में नज़र आएगी। .

see more..

लकड़बग्घा 2: द मंकी बिज़नेस का कान्स फिल्म फेस्टिवल के मार्चे डू फिल्म मार्केट में होगा एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग

12 May 2026 | 2:21 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) अभिनेता-निर्देशक अंशुमन झा की बहुप्रतीक्षित फिल्म लकड़बग्घा 2: द मंकी बिज़नेस का कान्स फिल्म फेस्टिवल के मार्चे डू फिल्म मार्केट में एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग होग।.

see more..