Thursday, Jun 18 2026 | Time 00:33 Hrs(IST)
मनोरंजन


शर्वरी और वेदांग के ‘मस्कारा’ ने इंटरनेट पर मचाया धमाल; एक करोड़ व्यूज़ और एक लाख से ज्यादा रील्स के साथ बना वायरल सेंसेशन

मुंबई, 02 जून (वार्ता) इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा का रोमांटिक ट्रैक मस्कारा दर्शकों के दिलों को छूने में कामयाब रहा है और देखते ही देखते साल के सबसे चर्चित गानों में शामिल हो गया है। एक करोड़ से अधिक व्यूज़ और सोशल मीडिया पर एक लाख से ज्यादा रील्स के साथ मस्कारा इस साल का एक बड़ा वायरल म्यूजिक मोमेंट बनकर उभरा है। फिल्म के एक गीत से आगे बढ़कर यह अब एक डिजिटल फेनोमेनन का रूप ले चुका है।
शर्वरी और वेदांग रैना की शानदार केमिस्ट्री से सजा मस्कारा, जिसे महान संगीतकार ए. आर. रहमान ने संगीतबद्ध किया है और जिसके बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं, दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल कर रहा है। इसकी चुलबुली रोमांटिक भावना, खूबसूरत विजुअल्स और तुरंत जुबान पर चढ़ जाने वाली धुन ने इसे हर प्लेटफॉर्म पर पसंदीदा बना दिया है। गाने ने फैन वीडियोज़, डांस ट्रेंड्स और कंटेंट क्रिएटर्स के जरिए सोशल मीडिया पर एक बड़ी लहर पैदा कर दी है, जिससे यह एक सांस्कृतिक ट्रेंड बन गया है।
इस सफलता पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए शर्वरी ने कहा,“मैं हमेशा से बॉलीवुड संगीत की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं क्योंकि गानों में लोगों की यादों और उनके खास पलों का हिस्सा बनने की अद्भुत क्षमता होती है। इसलिए जिन गानों से मैं जुड़ी हूं, उन्हें दर्शकों से इतना प्यार मिलता देखना मेरे लिए बेहद खास है। तरस, हाँ के हाँ और अब मास्करा, ये तीनों गाने अपने मूड और व्यक्तित्व में पूरी तरह अलग हैं, लेकिन दर्शकों का प्यार इन सभी को समान रूप से मिला है।मस्कारा को लेकर मुझे सबसे ज्यादा खुशी इस बात की है कि लोगों ने इसे अपनी रचनात्मकता के साथ अपनाया है। हर दिन मुझे इस गाने के नए-नए और अनोखे संस्करण देखने को मिलते हैं। अलग-अलग तरीकों से लोगों का इस गाने से जुड़ना मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। एक कलाकार के तौर पर इससे बड़ा पुरस्कार कोई नहीं कि दर्शक आपके काम को अपने जीवन और अपनी कहानियों का हिस्सा बना लें। लोगों द्वारा बनाए जा रहे सभी वर्जन मुझे बेहद पसंद आ रहे हैं और उम्मीद है कि वे इस गाने के साथ इसी तरह मस्ती करते रहेंगे।”
इस वायरल सफलता के केंद्र में शर्वरी हैं, जिनका पगड़ी वाला लुक और सहज आकर्षण गाने की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली बातों में से एक बन गया है। फैन एडिट्स से लेकर रील्स तक, दर्शक शरवरी के मस्कारा अवतार को खूब पसंद कर रहे हैं, जो उनकी बढ़ती लोकप्रियता का एक और प्रमाण है।
गाने की जबरदस्त लोकप्रियता ने मैं वापस आऊंगा को लेकर उत्साह और भी बढ़ा दिया है। इम्तियाज अली की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शर्वरी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। भारत के विभाजन की भावनात्मक पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म ने अपनी घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच खास उत्सुकता पैदा कर रखी है।
12 जून को रिलीज होने जा रही मैं वापस आऊंगा अब आईंएमडीबी की 2026 की मोस्ट एंटिसिपेटेड इंडियन फिल्म्स की सूची में पहले स्थान पर पहुंच गई है। यह फिल्म को लेकर दर्शकों के बढ़ते उत्साह और देशभर में इसके प्रति बढ़ती जिज्ञासा को दर्शाता है।
प्रेम
वार्ता
More News

यश राज फिल्म्स की एक्शन एंटरटेनर 'ऐल्फा ' में आलिया भट्ट और शर्वरी दिखेंगी असली 'ऐल्फा' के अंदाज़ में!

17 Jun 2026 | 3:40 PM

मुंबई, 17 जून (वार्ता)यश राज फिल्म्स ने आलिया भट्ट और शर्वरी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ऐल्फा' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो दो खतरनाक और साहसी लड़कियों की रोमांचक ओरिजिन स्टोरी को एक जबरदस्त पॉपकॉर्न एंटरटेनर के रूप में पेश करता है।ट्रेलर में बॉबी देओल के किरदार की भी अधिक झलक दिखाई गई है, जो आलिया भट्ट के किरदार का निर्दयी मेंटर है। आलिया एक ऐसी असैसिन की भूमिका निभा रही हैं, जिसे बचपन से ही मारने के लिए तैयार किया गया है और जो आगे चलकर अपने ही मेंटर से आमने-सामने की लड़ाई लड़ती है। ट्रेलर में अनिल कपूर की भी झलक दिखाई गई है, जिनका संबंध रहस्यमयी 'ऐल्फा प्रोग्राम' से होने का संक.

see more..

अक्षय कुमार और रवीना टंडन का रीयूनियन बना वेलकम टू द जंगल की सबसे बड़ी यूएसपी

17 Jun 2026 | 3:28 PM

मुंबई,17 जून (वार्ता)बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल की सबसे बड़ी खासियतों में से एक अक्षय कुमार और रवीना टंडन का लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आना है। 90 के दशक की यह सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को पुरानी यादों की सैर कराने के लिए तैयार है।.

see more..

19 जून को हैदराबाद में लॉन्च होगा ‘नागबंधम’ का भव्य ट्रेलर, तीन जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

17 Jun 2026 | 3:21 PM

मुंबई,17 जून (वार्ता)निर्देशक अभिषेक नामा की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फैंटेसी फिल्म नागबंधम का ट्रेलर 19 जून को हैदराबाद में लॉन्च किया जाएगा। फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि ट्रेलर लॉन्च इवेंट हैदराबाद के प्रसाद्स पीसीएक्स में आयोजित होगा। 3 जुलाई 2026 को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही खासा उत्साह देखा जा रहा है।फिल्म में विराट कर्णा, नभा नटेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की घोषणा के बाद से जारी किए गए पोस्टर्स, मोशन कंटेंट और अन्य प्रचार सामग्री ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। खासकर कलाकार.

see more..

‘द इंडिया स्टोरी’ रिलीज़ से पहले फूड सेफ्टी पर काजल अग्रवाल ने अपनी दमदार पोस्ट से छेड़ी अहम बहस

17 Jun 2026 | 10:07 AM

मुंबई, 17 जून (वार्ता) देशभर में फूड एडल्टरेशन यानी खाद्य मिलावट को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच फ़िल्म 'द इंडिया स्टोरी' की अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे की ओर सभी का ध्यान खींचा है। काजल अग्रवाल ने हाल ही में अपनी सोशल मीडिया स्टोरी के जरिए भारतीय आमों के निर्यात पर कीटनाशक अवशेष और क्वारंटीन संबंधी चिंताओं को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स साझा की है। इस मुद्दे को उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' से जोड़ते हुए लिखा है, “दुर्भाग्य से यह भारत की कहानी है, ये 'द इंडिया स्टोरी' है।" .

see more..

‘राणाबाली’ में हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड वोस्लू की एंट्री

16 Jun 2026 | 5:27 PM

मुंबई, 16 जून (वार्ता) हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू भारतीय सिनेमा में फिल्म ‘राणाबाली’ के जरिए पदार्पण करने जा रहे हैं। फिल्म निर्माताओं ने अर्नोल्ड वोस्लू के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म से उनका कैरेक्टर पोस्टर जारी किया है, जिसमें उन्हें ‘द डेमन ऑफ ड्रॉट’ यानी सर थियोडोर हेक्टर के रूप में पेश किया गया है।.

see more..