Thursday, Jun 18 2026 | Time 01:17 Hrs(IST)
मनोरंजन


‘लगान’ के 25 वर्ष पूरे,लगान पोस्टर चैलेंज के साथ दर्शकों को मिला रचनात्मक अवसर

मुंबई, 02 जून (वार्ता)भारतीय सिनेमा की ऐतिहासिक और विश्व स्तर पर सराही गई फिल्म लगान : वन्स अपॉन ए टाइम इन इंडिया ने अपने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। रजत जयंती अवसर पर आमिर खान प्रोडक्शन्स ने दर्शकों के लिए एक खास लगान पोस्टर चैलेंज की घोषणा की है, जिसके तहत फैंस को फिल्म का नया पोस्टर डिजाइन करने का मौका दिया गया है। चयनित प्रतिभागियों को फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में कलाकारों और निर्माण टीम के साथ शामिल होने का अवसर मिलेगा।
सोशल मीडिया पर शुरू किए गए लगान पोस्टर चैलेंज के तहत प्रतिभागियों को फिल्म के प्रतिष्ठित पोस्टर को अपने नए और अनोखे अंदाज़ में तैयार करना होगा। विजेताओं का चयन किया जाएगा और उन्हें फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में कलाकारों व निर्माण दल के साथ शामिल होने का मौका मिलेगा।
फिल्म के निर्माताओं ने बताया कि यह पहल दर्शकों को “लगान” की विरासत से जोड़ने और उनकी रचनात्मकता को मंच देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। प्रतिभागी अपनी प्रविष्टि ईमेल के माध्यम से पर भेज सकते हैं या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा कर टैग कर सकते हैं।
वर्ष 2001 में रिलीज़ हुई इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई थी। ब्रिटिश भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित इस कहानी में एक गांव के लोग भारी कर से बचने के लिए क्रिकेट मैच खेलते हैं और संघर्ष की एक प्रेरक गाथा रचते हैं।
फिल्म में ए. आर.रहमान का संगीत आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है, जिसमें ‘मितवा’, ‘घनन घनन’ और ‘राधा कैसे न जले’ जैसे गीत शामिल हैं।फिल्म में आमिर खान, ग्रेसी सिंह, रघुबीर यादव और अन्य कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। लगान को ऑस्कर नामांकन सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मान भी प्राप्त हुए थे।
प्रेम
वार्ता
More News

यश राज फिल्म्स की एक्शन एंटरटेनर 'ऐल्फा ' में आलिया भट्ट और शर्वरी दिखेंगी असली 'ऐल्फा' के अंदाज़ में!

17 Jun 2026 | 3:40 PM

मुंबई, 17 जून (वार्ता)यश राज फिल्म्स ने आलिया भट्ट और शर्वरी अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ऐल्फा' का ट्रेलर जारी कर दिया है, जो दो खतरनाक और साहसी लड़कियों की रोमांचक ओरिजिन स्टोरी को एक जबरदस्त पॉपकॉर्न एंटरटेनर के रूप में पेश करता है।ट्रेलर में बॉबी देओल के किरदार की भी अधिक झलक दिखाई गई है, जो आलिया भट्ट के किरदार का निर्दयी मेंटर है। आलिया एक ऐसी असैसिन की भूमिका निभा रही हैं, जिसे बचपन से ही मारने के लिए तैयार किया गया है और जो आगे चलकर अपने ही मेंटर से आमने-सामने की लड़ाई लड़ती है। ट्रेलर में अनिल कपूर की भी झलक दिखाई गई है, जिनका संबंध रहस्यमयी 'ऐल्फा प्रोग्राम' से होने का संक.

see more..

अक्षय कुमार और रवीना टंडन का रीयूनियन बना वेलकम टू द जंगल की सबसे बड़ी यूएसपी

17 Jun 2026 | 3:28 PM

मुंबई,17 जून (वार्ता)बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल की सबसे बड़ी खासियतों में से एक अक्षय कुमार और रवीना टंडन का लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आना है। 90 के दशक की यह सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को पुरानी यादों की सैर कराने के लिए तैयार है।.

see more..

19 जून को हैदराबाद में लॉन्च होगा ‘नागबंधम’ का भव्य ट्रेलर, तीन जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

17 Jun 2026 | 3:21 PM

मुंबई,17 जून (वार्ता)निर्देशक अभिषेक नामा की बहुप्रतीक्षित पौराणिक फैंटेसी फिल्म नागबंधम का ट्रेलर 19 जून को हैदराबाद में लॉन्च किया जाएगा। फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि ट्रेलर लॉन्च इवेंट हैदराबाद के प्रसाद्स पीसीएक्स में आयोजित होगा। 3 जुलाई 2026 को पैन-इंडिया स्तर पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही खासा उत्साह देखा जा रहा है।फिल्म में विराट कर्णा, नभा नटेश, जगपति बाबू और ऋषभ साहनी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की घोषणा के बाद से जारी किए गए पोस्टर्स, मोशन कंटेंट और अन्य प्रचार सामग्री ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। खासकर कलाकार.

see more..

‘द इंडिया स्टोरी’ रिलीज़ से पहले फूड सेफ्टी पर काजल अग्रवाल ने अपनी दमदार पोस्ट से छेड़ी अहम बहस

17 Jun 2026 | 10:07 AM

मुंबई, 17 जून (वार्ता) देशभर में फूड एडल्टरेशन यानी खाद्य मिलावट को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच फ़िल्म 'द इंडिया स्टोरी' की अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने एक बार फिर इस गंभीर मुद्दे की ओर सभी का ध्यान खींचा है। काजल अग्रवाल ने हाल ही में अपनी सोशल मीडिया स्टोरी के जरिए भारतीय आमों के निर्यात पर कीटनाशक अवशेष और क्वारंटीन संबंधी चिंताओं को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स साझा की है। इस मुद्दे को उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'द इंडिया स्टोरी' से जोड़ते हुए लिखा है, “दुर्भाग्य से यह भारत की कहानी है, ये 'द इंडिया स्टोरी' है।" .

see more..

‘राणाबाली’ में हॉलीवुड स्टार अर्नोल्ड वोस्लू की एंट्री

16 Jun 2026 | 5:27 PM

मुंबई, 16 जून (वार्ता) हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड वोस्लू भारतीय सिनेमा में फिल्म ‘राणाबाली’ के जरिए पदार्पण करने जा रहे हैं। फिल्म निर्माताओं ने अर्नोल्ड वोस्लू के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म से उनका कैरेक्टर पोस्टर जारी किया है, जिसमें उन्हें ‘द डेमन ऑफ ड्रॉट’ यानी सर थियोडोर हेक्टर के रूप में पेश किया गया है।.

see more..