Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:42 Hrs(IST)
मनोरंजन


रोहित शेट्टी के अचानक सेट पर पहुंचने का अनुभव यादगार रहा : चिन्मय मांडलेकर

मुंबई, 07 जुलाई (वार्ता) फिल्म 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' के निर्देशक चिन्मय मांडलेकर ने फिल्म के एक्शन दृश्य की शूटिंग के दौरान का अनुभव साझा करते हुए कहा कि मशहूर फिल्मकार रोहित शेट्टी का अचानक सेट पर पहुंचना पूरी टीम के लिए यादगार पल था।चिन्मय मांडलेकर ने कहा कि आग से जुड़े दृश्यों की शूटिंग के दौरान पूरी यूनिट को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि फिल्म के एक्शन निर्देशक शिंदे ने सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए थे, जिससे पूरा दृश्य सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से फिल्माया गया। यह दृश्य मुंबई के हॉर्निमन सर्कल के पास फिल्माया गया, जहां भीड़-भाड़ वाले इलाके में बड़े स्तर का एक्शन सीक्वेंस शूट करना चुनौतीपूर्ण था।
उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान रोहित शेट्टी अपनी एक फिल्म के लिए लोकेशन देखने वहां पहुंचे थे। जब उन्हें पता चला कि वहां एक एक्शन दृश्य की शूटिंग चल रही है, तो वह सीधे सेट पर आ गए। चिन्मय मांडलेकर ने कहा कि एक्शन फिल्मों के लिए प्रसिद्ध रोहित शेट्टी की मौजूदगी पूरी टीम के लिए प्रेरणादायक रही और उन्होंने सभी कलाकारों एवं तकनीशियनों को शुभकामनाएं दीं।
मांडलेकर ने कहा कि इस अनुभव ने पूरी टीम का उत्साह बढ़ाया और सबसे बड़ी संतुष्टि इस बात की रही कि पूरा एक्शन दृश्य सफलतापूर्वक फिल्माया गया।
उल्लेखनीय है कि 'गवर्नर: द साइलेंट सेवियर' में निर्देशक चिन्मय मांडलेकर और अभिनेता मनोज बाजपेयी ने 'इंस्पेक्टर ज़ेंडे' के बाद दूसरी बार साथ काम किया है। फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।
प्रेम
वार्ता
More News

सत्यजीत दुबे ने ‘सिमुलाक्रा’ को अपनी सहज अनुभूति के आधार पर दी थी मंजूरी

15 Jul 2026 | 5:11 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) अभिनेता सत्यजीत दुबे ने कहा है कि उन्होंने आगामी साइंस-फिक्शन फीचर फिल्म ‘सिमुलाक्रा’ को किसी तर्क या गणना के आधार पर नहीं, बल्कि अपनी सहज अनुभूति पर भरोसा करते हुए स्वीकार किया था। फिल्म ‘सिमुलाक्रा’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सत्यजीत दुबे ने बताया कि निर्देशक पंकज सावंत की पहली फीचर फिल्म का हिस्सा बनने का उनका निर्णय रचनात्मक विश्वास और निर्देशक के विजन से प्रभावित था।.

see more..

‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला गाना ‘नच ले ललारिया’ रिलीज़

15 Jul 2026 | 4:20 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला गाना ‘नच ले ललारिया’ रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद निर्माताओं ने यह गाना जारी किया है। लंदन की रंगीन और आकर्षक लोकेशनों पर फिल्माए गए इस गीत में अभिनेता राघव जुयाल अपनी स्टारकास्ट के साथ नृत्य करते नजर आ रहे हैं। आकर्षक दृश्य, जोशीले बीट्स और शानदार कोरियोग्राफी से सजा यह गीत फिल्म के उत्सवपूर्ण माहौल को दर्शाता है।.

see more..

थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायगन’ 23 जुलाई 2026 को होगी रिलीज

15 Jul 2026 | 4:06 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जना नायगन’ 23 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक एच. विनोथ के निर्देशन में बनी और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘जना नायगन’ को विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। ऐसे में दुनियाभर में मौजूद उनके प्रशंसक उन्हें अंतिम बार बड़े पर्दे पर मुख्य भूमिका में देखने के लिए उत्साहित हैं।.

see more..

'उड़ने की आशा' का नया ट्रैक दिला रहा बॉलीवुड की यादगार बाप-बेटे की जोड़ियों की याद

15 Jul 2026 | 3:45 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक 'उड़ने की आशा' का नया पोस्ट-लीप ट्रैक दर्शकों को बॉलीवुड की यादगार बाप-बेटे की जोड़ियों की याद दिला रहा है। शो में लक्ष के किरदार में सचिन की झलक देखने को मिल रही है, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।.

see more..

शर्वरी की मेहनत और डांस से प्रभावित हुए विजय गांगुली

15 Jul 2026 | 2:00 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) फिल्म ‘ऐल्फा’ के चर्चित गीत ‘शैम्पेन’ में अभिनेत्री शर्वरी की प्रस्तुति की दर्शकों के साथ-साथ कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने भी जमकर सराहना की है। विजय का कहना है कि शर्वरी ने इस गाने के लिए असाधारण मेहनत की और शूटिंग के दौरान कोरियोग्राफी को बेहद सहजता से निभाया।.

see more..