Wednesday, Jul 15 2026 | Time 19:36 Hrs(IST)
मनोरंजन


'दादा - द सौरव गांगुली स्टोरी' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, 14 मई 2027 को बड़े पर्दे पर दिखेगा सौरव गांगुली का सफर

मुंबई, 08 जुलाई (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव अभिनीत फिल्म 'दादा - द सौरव गांगुली स्टोरी' का फर्स्ट लुक पोस्टर आज, सौरव गांगुली के जन्मदिन के अवसर पर जारी किया गया है। फर्स्ट लुक के साथ ही, निर्माताओं ने यह भी घोषणा की कि यह फिल्म 14 मई 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर में राजकुमार राव को सौरव गांगुली के उस ऐतिहासिक पल को जीते हुए दिखाया गया है, जब उन्होंने वर्ष 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में अपनी जर्सी लहराई थी। यह पल भारतीय क्रिकेट के सबसे यादगार लम्हों में से एक माना जाता है।
'दादा - द सौरव गांगुली स्टोरी' उस शख्स की प्रेरणादायक कहानी है, जिसने सिर्फ क्रिकेट खेला ही नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट की तस्वीर भी बदल दी। फिल्म में एक प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर से लेकर भारत के सबसे प्रभावशाली कप्तानों में शामिल होने तक का उनका सफर दिखाया जाएगा। यह कहानी उनके जज्बे, संघर्ष और मजबूत इरादों को सामने लाएगी, जिसने भारतीय क्रिकेट को नई पहचान दी और पूरी एक पीढ़ी को प्रेरित किया।
'दादा - द सौरव गांगुली स्टोरी' का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं।फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग ने किया है। इसे गुलशन कुमार, भूषण कुमार, टी-सीरीज और डीबीएल प्रस्तुत कर रहे हैं। यह लव फिल्म्स के बैनर तले बनी है और 14 मई 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रेम
वार्ता
More News

सत्यजीत दुबे ने ‘सिमुलाक्रा’ को अपनी सहज अनुभूति के आधार पर दी थी मंजूरी

15 Jul 2026 | 5:11 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) अभिनेता सत्यजीत दुबे ने कहा है कि उन्होंने आगामी साइंस-फिक्शन फीचर फिल्म ‘सिमुलाक्रा’ को किसी तर्क या गणना के आधार पर नहीं, बल्कि अपनी सहज अनुभूति पर भरोसा करते हुए स्वीकार किया था। फिल्म ‘सिमुलाक्रा’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सत्यजीत दुबे ने बताया कि निर्देशक पंकज सावंत की पहली फीचर फिल्म का हिस्सा बनने का उनका निर्णय रचनात्मक विश्वास और निर्देशक के विजन से प्रभावित था।.

see more..

‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला गाना ‘नच ले ललारिया’ रिलीज़

15 Jul 2026 | 4:20 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) आगामी फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का पहला गाना ‘नच ले ललारिया’ रिलीज़ कर दिया गया है। फिल्म के ट्रेलर को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया के बाद निर्माताओं ने यह गाना जारी किया है। लंदन की रंगीन और आकर्षक लोकेशनों पर फिल्माए गए इस गीत में अभिनेता राघव जुयाल अपनी स्टारकास्ट के साथ नृत्य करते नजर आ रहे हैं। आकर्षक दृश्य, जोशीले बीट्स और शानदार कोरियोग्राफी से सजा यह गीत फिल्म के उत्सवपूर्ण माहौल को दर्शाता है।.

see more..

थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायगन’ 23 जुलाई 2026 को होगी रिलीज

15 Jul 2026 | 4:06 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जना नायगन’ 23 जुलाई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्देशक एच. विनोथ के निर्देशन में बनी और केवीएन प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ‘जना नायगन’ को विजय के फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। ऐसे में दुनियाभर में मौजूद उनके प्रशंसक उन्हें अंतिम बार बड़े पर्दे पर मुख्य भूमिका में देखने के लिए उत्साहित हैं।.

see more..

'उड़ने की आशा' का नया ट्रैक दिला रहा बॉलीवुड की यादगार बाप-बेटे की जोड़ियों की याद

15 Jul 2026 | 3:45 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) स्टार प्लस के लोकप्रिय धारावाहिक 'उड़ने की आशा' का नया पोस्ट-लीप ट्रैक दर्शकों को बॉलीवुड की यादगार बाप-बेटे की जोड़ियों की याद दिला रहा है। शो में लक्ष के किरदार में सचिन की झलक देखने को मिल रही है, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।.

see more..

शर्वरी की मेहनत और डांस से प्रभावित हुए विजय गांगुली

15 Jul 2026 | 2:00 PM

मुंबई, 15 जुलाई (वार्ता) फिल्म ‘ऐल्फा’ के चर्चित गीत ‘शैम्पेन’ में अभिनेत्री शर्वरी की प्रस्तुति की दर्शकों के साथ-साथ कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने भी जमकर सराहना की है। विजय का कहना है कि शर्वरी ने इस गाने के लिए असाधारण मेहनत की और शूटिंग के दौरान कोरियोग्राफी को बेहद सहजता से निभाया।.

see more..