Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:21 Hrs(IST)
मनोरंजन


सोनी सब के 'यादें' ने पूरे किए 100 एपिसोड

मुंबई, 04 अगस्त (वार्ता) सोनी सब के लोकप्रिय धारावाहिक 'यादें' ने 100 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस उपलब्धि का जश्न शो की पूरी कास्ट और क्रू ने सेट पर मिलकर मनाया। कलाकारों ने कहा कि इस सफर के दौरान बनी आपसी दोस्ती और अपनापन पर्दे पर भी साफ दिखाई देता है।
शो में डॉ. देव मेहता की भूमिका निभा रहे इक़बाल खान ने कहा, “100 एपिसोड का मुकाम हासिल करना बेहद खास है। इन महीनों में हमने एक-दूसरे के साथ अनगिनत यादें बनाई हैं। साथ में खाना खाना, शॉट्स के बीच मस्ती करना और लंबे शूटिंग दिनों में एक-दूसरे का साथ देना हमारी दिनचर्या का हिस्सा बन गया। पूरी कास्ट और क्रू परिवार जैसी बन गई है और मुझे लगता है कि यही अपनापन स्क्रीन पर भी दिखाई देता है।”
शो में डॉ. सृष्टि अग्रवाल की भूमिका निभा रहीं गुलकी जोशी ने कहा कि 100 एपिसोड पूरे करना 100 खूबसूरत यादों का जश्न मनाने जैसा है। उन्होंने कहा कि डॉ. सृष्टि के किरदार को निभाना और डॉ. देव के साथ उसकी कहानी को पर्दे पर जीवंत करना उनके लिए बेहद संतोषजनक अनुभव रहा है।
गुलकी ने कहा कि इक़बाल खान और अर्जुन पुंज के साथ काम करना यादगार रहा और सेट पर बना अपनापन दर्शकों को भी महसूस होता है। उन्होंने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्यार और समर्थन ने 'यादें' को खास बनाया है।
हास्य, भावनाओं, पारिवारिक रिश्तों और दिलचस्प मेडिकल मामलों पर आधारित 'यादें' का प्रसारण सोमवार से शनिवार रात आठ बजे सोनी सब पर किया जाता है।
प्रेम
वार्ता
More News

17 Aug 2026 | 5:40 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) स्टार प्लस के क्विज शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अभिनेता अनिल कपूर दर्शकों को अपनी कॉमन सेंस का इस्तेमाल कर ‘टाइगर पज़ल’ हल करने की चुनौती देते नजर आ रहे हैं।प्रोमो में अनिल कपूर एक ऐसा सवाल पूछते हैं, जो पहली नजर में बेहद आसान लगता है और जिसका जवाब हर कोई जानने का दावा कर सकता है। हालांकि, सवाल को ध्यान से समझने पर पता चलता है कि सही जवाब तक पहुंचना उतना आसान नहीं है। यही शो के अनोखे फॉर्मेट की खासियत है, जो प्रतिभागियों को अपनी सोच और कॉमन सेंस का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करता है।.

see more..

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ के टीजर ने एक घंटे में पार किए एक मिलियन व्यूज

17 Aug 2026 | 4:26 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)विंडोज़ प्रोडक्शन ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। वर्ष 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बोहुरूपी’ के सीक्वल के टीजर ने रिलीज के महज एक घंटे में एक मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।.

see more..

एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर रिलीज

17 Aug 2026 | 4:22 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। क्राइम, कॉमेडी और दोस्ती के अनोखे मेल वाली यह आठ एपिसोड की सीरीज 21 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के एंड्रॉयड ऐप पर मुफ्त स्ट्रीम होगी।.

see more..

अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी

17 Aug 2026 | 4:17 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)गौरव वर्मा की अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी कर दिया गया है। फार्स फिल्म्स के साथ मिलकर और भावना स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण गौरव वर्मा ने किया है।अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी ‘प्रेम कीटाणु’ में वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।.

see more..

नाग पंचमी हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा : नेहा सोलंकी

17 Aug 2026 | 4:14 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री नेहा सोलंकी ने नाग पंचमी के अवसर पर इस पर्व को भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा बताया है।नेहा सोलंकी ने कहा, “नाग पंचमी मेरे लिए सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी एक खूबसूरत परंपरा है। बचपन से ही इस दिन को लेकर एक अलग तरह की उत्सुकता रही है। नाग देवता को हमारी संस्कृति में शक्ति, सुरक्षा और प्रकृति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। मुझे लगता है कि नाग पंचमी हमें यह भी याद दिलाती है कि प्रकृति और उसके हर जीव का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है।”.

see more..