Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:14 Hrs(IST)
मनोरंजन


संदीपा धर ने साझा किया लेग-डे वॉर्म-अप रूटीन, जल्द आएंगी 'चुंबक' में नजर

मुंबई, 04 अगस्त (वार्ता) अभिनेत्री संदीपा धर ने अपने लेग-डे वर्कआउट से पहले किए जाने वाले वॉर्म-अप रूटीन की झलक सोशल मीडिया पर साझा की है। फिटनेस के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए पहचानी जाने वाली संदीपा ने बताया कि यह वॉर्म-अप उनके नियमित वर्कआउट का अहम हिस्सा है।संदीपा द्वारा साझा किए गए वीडियो में लेग-डे एक्सरसाइज से पहले अपनाई जाने वाली प्रभावी वॉर्म-अप तकनीक दिखाई गई है। उनका मानना है कि सही वॉर्म-अप मांसपेशियों को सक्रिय करने के साथ शरीर को कठिन व्यायाम के लिए तैयार करता है और चोट के जोखिम को भी कम करता है।
उन्होंने कहा कि लेग-डे वर्कआउट में ताकत, लचीलापन और सहनशक्ति की आवश्यकता होती है, इसलिए तैयारी के इस चरण को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। संदीपा का यह फिटनेस-केंद्रित दृष्टिकोण उनकी अनुशासित जीवनशैली को भी दर्शाता है। संदीपा धर जल्द ही नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल सीरीज 'चुंबक' में नजर आएंगी। इस कॉमेडी सीरीज में उनके साथ नीना गुप्ता, अर्जुन बिजलानी, सुमीत व्यास और हेली शाह सहित कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में दिखाई देंगे।मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीरीज 28 अगस्त, 2026 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। संदीपा अपने नए प्रोजेक्ट के साथ-साथ फिटनेस और वेलनेस को भी बराबर प्राथमिकता दे रही हैं।
प्रेम
वार्ता
More News

17 Aug 2026 | 5:40 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) स्टार प्लस के क्विज शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अभिनेता अनिल कपूर दर्शकों को अपनी कॉमन सेंस का इस्तेमाल कर ‘टाइगर पज़ल’ हल करने की चुनौती देते नजर आ रहे हैं।प्रोमो में अनिल कपूर एक ऐसा सवाल पूछते हैं, जो पहली नजर में बेहद आसान लगता है और जिसका जवाब हर कोई जानने का दावा कर सकता है। हालांकि, सवाल को ध्यान से समझने पर पता चलता है कि सही जवाब तक पहुंचना उतना आसान नहीं है। यही शो के अनोखे फॉर्मेट की खासियत है, जो प्रतिभागियों को अपनी सोच और कॉमन सेंस का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करता है।.

see more..

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ के टीजर ने एक घंटे में पार किए एक मिलियन व्यूज

17 Aug 2026 | 4:26 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)विंडोज़ प्रोडक्शन ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। वर्ष 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बोहुरूपी’ के सीक्वल के टीजर ने रिलीज के महज एक घंटे में एक मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।.

see more..

एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर रिलीज

17 Aug 2026 | 4:22 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। क्राइम, कॉमेडी और दोस्ती के अनोखे मेल वाली यह आठ एपिसोड की सीरीज 21 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के एंड्रॉयड ऐप पर मुफ्त स्ट्रीम होगी।.

see more..

अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी

17 Aug 2026 | 4:17 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)गौरव वर्मा की अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी कर दिया गया है। फार्स फिल्म्स के साथ मिलकर और भावना स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण गौरव वर्मा ने किया है।अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी ‘प्रेम कीटाणु’ में वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।.

see more..

नाग पंचमी हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा : नेहा सोलंकी

17 Aug 2026 | 4:14 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री नेहा सोलंकी ने नाग पंचमी के अवसर पर इस पर्व को भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा बताया है।नेहा सोलंकी ने कहा, “नाग पंचमी मेरे लिए सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी एक खूबसूरत परंपरा है। बचपन से ही इस दिन को लेकर एक अलग तरह की उत्सुकता रही है। नाग देवता को हमारी संस्कृति में शक्ति, सुरक्षा और प्रकृति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। मुझे लगता है कि नाग पंचमी हमें यह भी याद दिलाती है कि प्रकृति और उसके हर जीव का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है।”.

see more..