Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:59 Hrs(IST)
मनोरंजन


पवन मल्होत्रा ने नेशनल अवॉर्ड विजेता कार्तिक आर्यन के अभिनय की सराहना की

मुंबई, 04 अगस्त (वार्ता) वरिष्ठ अभिनेता पवन मल्होत्रा ने फिल्म 'चंदू चैंपियन' के लिए कार्तिक आर्यन को मिले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की सराहना करते हुए कहा कि कार्तिक इस सम्मान के पूरी तरह हकदार हैं।राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों पर प्रतिक्रिया देते हुए पवन मल्होत्रा ने कहा, "कार्तिक आर्यन 'चंदू चैंपियन' के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड के पूरी तरह हकदार हैं। वह लड़का कमाल का था।"
पवन मल्होत्रा ने कहा कि फिल्म में कार्तिक आर्यन ने न केवल अपने किरदार के लिए उल्लेखनीय शारीरिक परिवर्तन किया, बल्कि उसके भावनात्मक पक्ष को भी प्रभावशाली ढंग से पर्दे पर उतारा। यही दमदार अभिनय उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार तक ले गया।
स्वयं राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित पवन मल्होत्रा ने कहा कि राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार किसी भी अभिनेता के लिए सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है। उन्होंने कहा कि कार्तिक की उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि 'चंदू चैंपियन' में उनके अभिनय ने दर्शकों के साथ-साथ फिल्म जगत के अनुभवी कलाकारों को भी प्रभावित किया।
प्रेम
वार्ता
More News

17 Aug 2026 | 5:40 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) स्टार प्लस के क्विज शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अभिनेता अनिल कपूर दर्शकों को अपनी कॉमन सेंस का इस्तेमाल कर ‘टाइगर पज़ल’ हल करने की चुनौती देते नजर आ रहे हैं।प्रोमो में अनिल कपूर एक ऐसा सवाल पूछते हैं, जो पहली नजर में बेहद आसान लगता है और जिसका जवाब हर कोई जानने का दावा कर सकता है। हालांकि, सवाल को ध्यान से समझने पर पता चलता है कि सही जवाब तक पहुंचना उतना आसान नहीं है। यही शो के अनोखे फॉर्मेट की खासियत है, जो प्रतिभागियों को अपनी सोच और कॉमन सेंस का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करता है।.

see more..

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ के टीजर ने एक घंटे में पार किए एक मिलियन व्यूज

17 Aug 2026 | 4:26 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)विंडोज़ प्रोडक्शन ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। वर्ष 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बोहुरूपी’ के सीक्वल के टीजर ने रिलीज के महज एक घंटे में एक मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।.

see more..

एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर रिलीज

17 Aug 2026 | 4:22 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। क्राइम, कॉमेडी और दोस्ती के अनोखे मेल वाली यह आठ एपिसोड की सीरीज 21 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के एंड्रॉयड ऐप पर मुफ्त स्ट्रीम होगी।.

see more..

अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी

17 Aug 2026 | 4:17 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)गौरव वर्मा की अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी कर दिया गया है। फार्स फिल्म्स के साथ मिलकर और भावना स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण गौरव वर्मा ने किया है।अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी ‘प्रेम कीटाणु’ में वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।.

see more..

नाग पंचमी हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा : नेहा सोलंकी

17 Aug 2026 | 4:14 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री नेहा सोलंकी ने नाग पंचमी के अवसर पर इस पर्व को भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा बताया है।नेहा सोलंकी ने कहा, “नाग पंचमी मेरे लिए सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी एक खूबसूरत परंपरा है। बचपन से ही इस दिन को लेकर एक अलग तरह की उत्सुकता रही है। नाग देवता को हमारी संस्कृति में शक्ति, सुरक्षा और प्रकृति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। मुझे लगता है कि नाग पंचमी हमें यह भी याद दिलाती है कि प्रकृति और उसके हर जीव का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है।”.

see more..