Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:33 Hrs(IST)
मनोरंजन


यश राज फिल्म्स के 'राह रिकॉर्ड्स' ने जारी किया पहला गीत 'जादूगरी'

मुंबई, 05 अगस्त (वार्ता) यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के नए रिकॉर्ड लेबल 'राह रिकॉर्ड्स' ने गायक-गीतकार अमन के पहले मौलिक गीत 'जादूगरी' के साथ अपनी संगीत यात्रा की शुरुआत की है।राह रिकॉर्ड्स के लॉन्च की घोषणा के एक दिन बाद जारी यह गीत सभी प्रमुख ऑडियो स्ट्रीमिंग मंचों पर उपलब्ध करा दिया गया है। अमन द्वारा लिखे और गाए गए 'जादूगरी' में प्रेम, बिछड़ने और रिश्तों में अनकहे रह जाने वाले जज़्बातों को भावनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है।
गीत के संगीत वीडियो में अमन के साथ शिवांगी नेगी नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों के रिश्ते की मधुर यादों और समय के साथ बढ़ती भावनात्मक दूरी को दर्शाया गया है। 'जादूगरी' शीर्षक उस एहसास का प्रतीक है, जब किसी अपने के प्यार की असली अहमियत उसके दूर हो जाने के बाद समझ आती है।
राह रिकॉर्ड्स ने बताया कि अमन के साथ पिछले एक वर्ष से प्रतिभा-विकास कार्यक्रम के तहत रचनात्मक सहयोग किया गया, जिसमें उनके गीत लेखन, संगीत शैली और कलात्मक पहचान को निखारने पर काम किया गया। लेबल का उद्देश्य मौलिक कलाकारों को मंच उपलब्ध कराना और स्वतंत्र संगीत के क्षेत्र में दीर्घकालिक रचनात्मक साझेदारियां विकसित करना है।
अमन ने कहा, "‘जादूगरी’ एक बेहद ईमानदार एहसास से निकला गीत है। यह उन रिश्तों की कहानी है, जहां बहुत देर से एहसास होता है कि जिन छोटी-छोटी बातों और पलों को हमने सहज मान लिया था, वही सबसे ज्यादा मायने रखते थे। मुझे उम्मीद है कि यह गीत लोगों को अपने प्रियजनों के प्यार की कद्र करने की याद दिलाएगा।"
अमन ने अपने भावनात्मक गीत लेखन के दम पर युवा श्रोताओं के बीच अलग पहचान बनाई है। इस वर्ष की शुरुआत में जारी उनका गीत 'रोया था' स्पॉटिफाई पर करीब 50 लाख बार सुना गया और स्पॉटिफाई इंडिया के वायरल चार्ट में 13वें स्थान तक पहुंचा था। इसके अलावा इस गीत पर इंस्टाग्राम पर 19 हजार से अधिक रील्स बनाई गई थीं।
'जादूगरी' के साथ अमन राह रिकॉर्ड्स के तहत संगीत जारी करने वाले पहले कलाकार बन गए हैं। वाईआरएफ का यह नया रिकॉर्ड लेबल मौलिक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और भारतीय स्वतंत्र संगीत को नया मंच देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
प्रेम
वार्ता
More News

17 Aug 2026 | 5:40 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) स्टार प्लस के क्विज शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अभिनेता अनिल कपूर दर्शकों को अपनी कॉमन सेंस का इस्तेमाल कर ‘टाइगर पज़ल’ हल करने की चुनौती देते नजर आ रहे हैं।प्रोमो में अनिल कपूर एक ऐसा सवाल पूछते हैं, जो पहली नजर में बेहद आसान लगता है और जिसका जवाब हर कोई जानने का दावा कर सकता है। हालांकि, सवाल को ध्यान से समझने पर पता चलता है कि सही जवाब तक पहुंचना उतना आसान नहीं है। यही शो के अनोखे फॉर्मेट की खासियत है, जो प्रतिभागियों को अपनी सोच और कॉमन सेंस का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करता है।.

see more..

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ के टीजर ने एक घंटे में पार किए एक मिलियन व्यूज

17 Aug 2026 | 4:26 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)विंडोज़ प्रोडक्शन ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। वर्ष 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बोहुरूपी’ के सीक्वल के टीजर ने रिलीज के महज एक घंटे में एक मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।.

see more..

एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर रिलीज

17 Aug 2026 | 4:22 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। क्राइम, कॉमेडी और दोस्ती के अनोखे मेल वाली यह आठ एपिसोड की सीरीज 21 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के एंड्रॉयड ऐप पर मुफ्त स्ट्रीम होगी।.

see more..

अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी

17 Aug 2026 | 4:17 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)गौरव वर्मा की अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी कर दिया गया है। फार्स फिल्म्स के साथ मिलकर और भावना स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण गौरव वर्मा ने किया है।अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी ‘प्रेम कीटाणु’ में वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।.

see more..

नाग पंचमी हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा : नेहा सोलंकी

17 Aug 2026 | 4:14 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री नेहा सोलंकी ने नाग पंचमी के अवसर पर इस पर्व को भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा बताया है।नेहा सोलंकी ने कहा, “नाग पंचमी मेरे लिए सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी एक खूबसूरत परंपरा है। बचपन से ही इस दिन को लेकर एक अलग तरह की उत्सुकता रही है। नाग देवता को हमारी संस्कृति में शक्ति, सुरक्षा और प्रकृति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। मुझे लगता है कि नाग पंचमी हमें यह भी याद दिलाती है कि प्रकृति और उसके हर जीव का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है।”.

see more..