Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:58 Hrs(IST)
मनोरंजन


डॉली सिंह इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न के अवॉर्ड्स नाइट की करेंगी मेजबानी

मुंबई, 05 अगस्त (वार्ता) अभिनेत्री, कंटेंट क्रिएटर, निर्देशक और निर्माता डॉली सिंह प्रतिष्ठित इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) 2026 के अवॉर्ड्स नाइट की मेजबानी करेंगी।डॉली सिंह फेस्टिवल में आधिकारिक अतिथि और पैनलिस्ट के रूप में भी शामिल होंगी।
आईएफएफएम की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 13 अगस्त को आयोजित होने वाले अवॉर्ड्स नाइट की मेजबानी के साथ डॉली सिंह 'सिनेमा में कहानी कहने के अलग-अलग रूपों में महिलाओं की भूमिका' विषय पर आयोजित विशेष पैनल चर्चा में भी अपने विचार रखेंगी।
डॉली सिंह ने कहा, "इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न का इतने अलग-अलग रूपों में हिस्सा बनना मेरे लिए सम्मान की बात है। अवॉर्ड्स नाइट की मेजबानी करना बेहद खास अनुभव है, लेकिन इससे भी अधिक खुशी इस बात की है कि मुझे फेस्टिवल में अतिथि और पैनलिस्ट के रूप में भी आमंत्रित किया गया है। मेरा मानना है कि महिलाएं आज कहानी कहने के तरीके को नई सोच और नए नजरिये से बदल रही हैं।"
उन्होंने कहा कि उनका सफर केवल अभिनय तक सीमित नहीं रहा है। स्केच, मिनी-सीरीज़, माइक्रो ड्रामा और अपने प्रोजेक्ट्स के निर्देशन तथा निर्माण के माध्यम से उन्होंने यह सीखा है कि किसी कहानी की ताकत उसके बड़े बजट में नहीं, बल्कि उसकी सच्चाई और भावनात्मक प्रभाव में होती है। उन्होंने कहा कि वह वैश्विक मंच पर भारतीय सिनेमा का जश्न मनाने और रचनात्मक कलाकारों के साथ अपने विचार साझा करने को लेकर उत्साहित हैं।
डॉली सिंह ने पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर से आगे बढ़कर अभिनेत्री, लेखिका, निर्देशक और निर्माता के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने ओरिजिनल मिनी-सीरीज़ और माइक्रो ड्रामा के निर्माण, निर्देशन और प्रस्तुति के जरिए कहानी कहने के नए माध्यमों में भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
उल्लेखनीय है कि डॉली सिंह हाल ही में इंस्टाग्राम के प्रतिष्ठित ग्लोबल रिंग्स अवॉर्ड 2025 प्राप्त करने वाली पहली भारतीय बनी हैं। यह सम्मान डिजिटल स्टोरीटेलिंग में रचनात्मक योगदान देने वाले क्रिएटर्स को प्रदान किया जाता है।
प्रेम
वार्ता
More News

17 Aug 2026 | 5:40 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) स्टार प्लस के क्विज शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अभिनेता अनिल कपूर दर्शकों को अपनी कॉमन सेंस का इस्तेमाल कर ‘टाइगर पज़ल’ हल करने की चुनौती देते नजर आ रहे हैं।प्रोमो में अनिल कपूर एक ऐसा सवाल पूछते हैं, जो पहली नजर में बेहद आसान लगता है और जिसका जवाब हर कोई जानने का दावा कर सकता है। हालांकि, सवाल को ध्यान से समझने पर पता चलता है कि सही जवाब तक पहुंचना उतना आसान नहीं है। यही शो के अनोखे फॉर्मेट की खासियत है, जो प्रतिभागियों को अपनी सोच और कॉमन सेंस का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करता है।.

see more..

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ के टीजर ने एक घंटे में पार किए एक मिलियन व्यूज

17 Aug 2026 | 4:26 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)विंडोज़ प्रोडक्शन ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। वर्ष 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बोहुरूपी’ के सीक्वल के टीजर ने रिलीज के महज एक घंटे में एक मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।.

see more..

एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर रिलीज

17 Aug 2026 | 4:22 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। क्राइम, कॉमेडी और दोस्ती के अनोखे मेल वाली यह आठ एपिसोड की सीरीज 21 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के एंड्रॉयड ऐप पर मुफ्त स्ट्रीम होगी।.

see more..

अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी

17 Aug 2026 | 4:17 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)गौरव वर्मा की अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी कर दिया गया है। फार्स फिल्म्स के साथ मिलकर और भावना स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण गौरव वर्मा ने किया है।अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी ‘प्रेम कीटाणु’ में वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।.

see more..

नाग पंचमी हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा : नेहा सोलंकी

17 Aug 2026 | 4:14 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री नेहा सोलंकी ने नाग पंचमी के अवसर पर इस पर्व को भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा बताया है।नेहा सोलंकी ने कहा, “नाग पंचमी मेरे लिए सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी एक खूबसूरत परंपरा है। बचपन से ही इस दिन को लेकर एक अलग तरह की उत्सुकता रही है। नाग देवता को हमारी संस्कृति में शक्ति, सुरक्षा और प्रकृति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। मुझे लगता है कि नाग पंचमी हमें यह भी याद दिलाती है कि प्रकृति और उसके हर जीव का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है।”.

see more..