Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:02 Hrs(IST)
मनोरंजन


सावन के अवसर पर रिलीज हुआ भोजपुरी भक्ति गीत 'हे भोले बाबा, मनवा के हमरा बनारस बना दs'

मुंबई, 05 अगस्त (वार्ता) सावन के पावन अवसर पर भगवान शिव और काशी की आध्यात्मिक महिमा पर आधारित भोजपुरी भक्ति गीत 'हे भोले बाबा, मनवा के हमरा बनारस बना दs' भोजपुरी आईटी सेल के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।गीत के रचनाकार मनोज भावुक ने कहा कि यह गीत उनके लिए केवल एक भक्ति गीत नहीं, बल्कि बनारस के प्रति उनकी श्रद्धा, आस्था और जीवन-दृष्टि की संगीतमय अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि गीत में बनारस को केवल एक शहर नहीं, बल्कि भक्ति, मुक्ति और आत्मिक चेतना के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
उन्होंने कहा कि गीत महादेव से एक ऐसी प्रार्थना है, जिसमें मनुष्य अपने भीतर बनारस जैसी आध्यात्मिक चेतना, करुणा, संतुलन और आत्मिक शांति का वास चाहता है। गीत में काशी विश्वनाथ मंदिर, मणिकर्णिका घाट तथा धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष जैसे प्रतीकों के माध्यम से जीवन के दार्शनिक और आध्यात्मिक पक्षों को सरल भोजपुरी भाषा में अभिव्यक्त किया गया है।
मनोज भावुक ने कहा कि बनारस केवल एक भौगोलिक स्थान नहीं, बल्कि मन की वह अवस्था है, जहां भक्ति, वैराग्य, करुणा और आत्मिक शांति का संगम होता है। उनका विश्वास है कि यह गीत शिवभक्तों के साथ-साथ संगीत और साहित्य प्रेमियों के हृदय को भी स्पर्श करेगा।
गीत को सुरभि कश्यप और अर्जुन पांडेय ने स्वर दिया है। संगीत रजनीश मिश्रा का है। गीत की परिकल्पना आस्था द्विवेदी ने की है। वीडियो का निर्देशन सुमित तिवारी ने, छायांकन सुधांशु सिंह ने तथा निर्माण वन शॉट फिल्म्स ने किया है। निर्माता शैलेंद्र द्विवेदी हैं।
गीतकार मनोज भावुक और संगीतकार रजनीश मिश्रा की जोड़ी इससे पहले 'तोर बउरहवा रे माई', 'आपन कहाये वाला के बा', 'दुलहिनिया नाच नचावे' और 'मेरे राम' जैसे लोकप्रिय गीत दे चुकी है।
मनोज भावुक ने कहा कि आज संगीत की दुनिया में व्यूज़ की होड़ है, लेकिन उनकी प्राथमिकता ऐसे गीत रचना है जो भोजपुरी की संस्कृति, आस्था और लोकजीवन से जुड़े हों। उन्होंने कहा कि यदि इस गीत को सुनकर श्रोताओं के मन में बनारस और महादेव के प्रति श्रद्धा और गहरी होती है, तो वह इसे अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानेंगे।
प्रेम
वार्ता
More News

17 Aug 2026 | 5:40 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) स्टार प्लस के क्विज शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अभिनेता अनिल कपूर दर्शकों को अपनी कॉमन सेंस का इस्तेमाल कर ‘टाइगर पज़ल’ हल करने की चुनौती देते नजर आ रहे हैं।प्रोमो में अनिल कपूर एक ऐसा सवाल पूछते हैं, जो पहली नजर में बेहद आसान लगता है और जिसका जवाब हर कोई जानने का दावा कर सकता है। हालांकि, सवाल को ध्यान से समझने पर पता चलता है कि सही जवाब तक पहुंचना उतना आसान नहीं है। यही शो के अनोखे फॉर्मेट की खासियत है, जो प्रतिभागियों को अपनी सोच और कॉमन सेंस का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करता है।.

see more..

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ के टीजर ने एक घंटे में पार किए एक मिलियन व्यूज

17 Aug 2026 | 4:26 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)विंडोज़ प्रोडक्शन ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। वर्ष 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बोहुरूपी’ के सीक्वल के टीजर ने रिलीज के महज एक घंटे में एक मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।.

see more..

एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर रिलीज

17 Aug 2026 | 4:22 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। क्राइम, कॉमेडी और दोस्ती के अनोखे मेल वाली यह आठ एपिसोड की सीरीज 21 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के एंड्रॉयड ऐप पर मुफ्त स्ट्रीम होगी।.

see more..

अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी

17 Aug 2026 | 4:17 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)गौरव वर्मा की अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी कर दिया गया है। फार्स फिल्म्स के साथ मिलकर और भावना स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण गौरव वर्मा ने किया है।अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी ‘प्रेम कीटाणु’ में वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।.

see more..

नाग पंचमी हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा : नेहा सोलंकी

17 Aug 2026 | 4:14 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री नेहा सोलंकी ने नाग पंचमी के अवसर पर इस पर्व को भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा बताया है।नेहा सोलंकी ने कहा, “नाग पंचमी मेरे लिए सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी एक खूबसूरत परंपरा है। बचपन से ही इस दिन को लेकर एक अलग तरह की उत्सुकता रही है। नाग देवता को हमारी संस्कृति में शक्ति, सुरक्षा और प्रकृति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। मुझे लगता है कि नाग पंचमी हमें यह भी याद दिलाती है कि प्रकृति और उसके हर जीव का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है।”.

see more..