Tuesday, Aug 18 2026 | Time 05:39 Hrs(IST)
मनोरंजन


मेरा किरदार मेरी असल जिंदगी से बिल्कुल अलग है, यही इसे रोमांचक बनाता है : छवि पांडे

मुंबई, 05 अगस्त (वार्ता) सोनी सब के लोकप्रिय धारावाहिक 'यादें' में डॉ. प्रीति देशमुख की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री छवि पांडे ने कहा है कि उनका किरदार उनकी वास्तविक जिंदगी की पर्सनैलिटी से बिल्कुल अलग है और यही बात इस भूमिका को उनके लिए सबसे अधिक रोमांचक बनाती है।छवि पांडे ने कहा कि डॉक्टर का किरदार निभाना उनके अभिनय करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण अनुभवों में से एक रहा है। उन्होंने कहा, "मैंने पहले भी डॉक्टर की भूमिका निभाई थी, लेकिन इस बार उसे गहराई से जीने का मौका मिला। मेडिकल शब्दों के सही उच्चारण, सर्जरी की प्रक्रियाओं को समझने और पूरे आत्मविश्वास के साथ उन्हें पर्दे पर प्रस्तुत करने के लिए काफी तैयारी करनी पड़ी।"
उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान सेट पर मौजूद मेडिकल विशेषज्ञ कलाकारों का मार्गदर्शन करते हैं, जिससे चिकित्सा संबंधी दृश्यों को वास्तविकता के करीब प्रस्तुत करने में मदद मिलती है। इसके अलावा वह स्वयं भी मेडिकल शब्दावली और प्रक्रियाओं पर अध्ययन करती हैं तथा जरूरत पड़ने पर सह-कलाकारों से सलाह लेती हैं।
अपने किरदार और वास्तविक व्यक्तित्व के बीच अंतर बताते हुए छवि ने कहा, "डॉ. प्रीति बेबाक, मिलनसार और खुलकर अपनी बात कहने वाली हैं, जबकि मैं असल जिंदगी में अंतर्मुखी, शांत और व्यवस्थित हूं। हालांकि, अपने काम के प्रति समर्पण और ईमानदारी हम दोनों में समान है और यही बात मुझे इस किरदार से सबसे अधिक जोड़ती है।"
उन्होंने कहा कि दयालुता और दूसरों की मदद करने की भावना भी उनके और डॉ. प्रीति के बीच एक समान गुण है। "मैं मानती हूं कि करुणा इंसान की सबसे बड़ी खूबी है और मैं अपने काम को भी पूरी निष्ठा के साथ करती हूं।"
इकबाल खान, गुल्की जोशी और अन्य कलाकारों के साथ काम करने के अनुभव को सुखद बताते हुए छवि ने कहा कि पूरी टीम का सहयोग और सेट का सकारात्मक माहौल काम को आसान और आनंददायक बना देता है।
दर्शकों से मिल रही प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा कि पहले से लोकप्रिय शो का हिस्सा बनना जिम्मेदारी के साथ आता है, लेकिन दर्शकों ने उन्हें जिस गर्मजोशी से स्वीकार किया है, उसके लिए वह बेहद आभारी हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दर्शक आगे भी डॉ. प्रीति के सफर और पूरे शो को इसी तरह अपना प्यार देते रहेंगे।
'यादें' में डॉ. प्रीति की कहानी आगे बढ़ने के साथ उनके व्यक्तित्व के कई नए पहलू सामने आएंगे, जो कथा में भावनात्मक और पेशेवर दोनों स्तरों पर नए आयाम जोड़ेंगे।
'यादें' का प्रसारण सोनी सब पर सोमवार से शनिवार रात आठ बजे किया जाता है।
प्रेम
वार्ता
More News

17 Aug 2026 | 5:40 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) स्टार प्लस के क्विज शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अभिनेता अनिल कपूर दर्शकों को अपनी कॉमन सेंस का इस्तेमाल कर ‘टाइगर पज़ल’ हल करने की चुनौती देते नजर आ रहे हैं।प्रोमो में अनिल कपूर एक ऐसा सवाल पूछते हैं, जो पहली नजर में बेहद आसान लगता है और जिसका जवाब हर कोई जानने का दावा कर सकता है। हालांकि, सवाल को ध्यान से समझने पर पता चलता है कि सही जवाब तक पहुंचना उतना आसान नहीं है। यही शो के अनोखे फॉर्मेट की खासियत है, जो प्रतिभागियों को अपनी सोच और कॉमन सेंस का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करता है।.

see more..

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ के टीजर ने एक घंटे में पार किए एक मिलियन व्यूज

17 Aug 2026 | 4:26 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)विंडोज़ प्रोडक्शन ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। वर्ष 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बोहुरूपी’ के सीक्वल के टीजर ने रिलीज के महज एक घंटे में एक मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।.

see more..

एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर रिलीज

17 Aug 2026 | 4:22 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। क्राइम, कॉमेडी और दोस्ती के अनोखे मेल वाली यह आठ एपिसोड की सीरीज 21 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के एंड्रॉयड ऐप पर मुफ्त स्ट्रीम होगी।.

see more..

अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी

17 Aug 2026 | 4:17 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)गौरव वर्मा की अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी कर दिया गया है। फार्स फिल्म्स के साथ मिलकर और भावना स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण गौरव वर्मा ने किया है।अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी ‘प्रेम कीटाणु’ में वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।.

see more..

नाग पंचमी हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा : नेहा सोलंकी

17 Aug 2026 | 4:14 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री नेहा सोलंकी ने नाग पंचमी के अवसर पर इस पर्व को भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा बताया है।नेहा सोलंकी ने कहा, “नाग पंचमी मेरे लिए सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी एक खूबसूरत परंपरा है। बचपन से ही इस दिन को लेकर एक अलग तरह की उत्सुकता रही है। नाग देवता को हमारी संस्कृति में शक्ति, सुरक्षा और प्रकृति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। मुझे लगता है कि नाग पंचमी हमें यह भी याद दिलाती है कि प्रकृति और उसके हर जीव का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है।”.

see more..