Tuesday, Aug 18 2026 | Time 04:07 Hrs(IST)
मनोरंजन


अहमदाबाद में 'बंटवारा 1947' के प्रमोशन में जुटे सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा

मुंबई, 05 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल, करण देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा अपनी आगामी फिल्म 'बंटवारा 1947' के प्रचार के सिलसिले में अहमदाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों, प्रशंसकों और मीडिया से मुलाकात की तथा गुजराती थाली का स्वाद लिया।आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म 14 अगस्त को विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म का ट्रेलर 28 जुलाई को जारी किया गया था, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। प्रचार अभियान के तहत सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट का दौरा किया। इसके बाद तीनों सिल्वर ओक यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों और प्रशंसकों से बातचीत की। बाद में उन्होंने एक रेस्तरां में मीडिया के साथ गुजराती थाली का आनंद लिया और फिल्म को लेकर चर्चा की।
'बंटवारा 1947' भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक कहानी है, जिसमें प्रेम, त्याग, साहस और मानवीय रिश्तों को केंद्र में रखा गया है। फिल्म में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं। करीब तीन दशक बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी इस फिल्म के माध्यम से फिर साथ आई है।
फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।
प्रेम
वार्ता
More News

17 Aug 2026 | 5:40 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) स्टार प्लस के क्विज शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जिसमें अभिनेता अनिल कपूर दर्शकों को अपनी कॉमन सेंस का इस्तेमाल कर ‘टाइगर पज़ल’ हल करने की चुनौती देते नजर आ रहे हैं।प्रोमो में अनिल कपूर एक ऐसा सवाल पूछते हैं, जो पहली नजर में बेहद आसान लगता है और जिसका जवाब हर कोई जानने का दावा कर सकता है। हालांकि, सवाल को ध्यान से समझने पर पता चलता है कि सही जवाब तक पहुंचना उतना आसान नहीं है। यही शो के अनोखे फॉर्मेट की खासियत है, जो प्रतिभागियों को अपनी सोच और कॉमन सेंस का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर करता है।.

see more..

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ के टीजर ने एक घंटे में पार किए एक मिलियन व्यूज

17 Aug 2026 | 4:26 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)विंडोज़ प्रोडक्शन ने बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। वर्ष 2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बोहुरूपी’ के सीक्वल के टीजर ने रिलीज के महज एक घंटे में एक मिलियन से अधिक व्यूज हासिल कर दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।.

see more..

एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर रिलीज

17 Aug 2026 | 4:22 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी एमएक्स ओरिजिनल सीरीज ‘क्लीन अप कंपनी’ का ट्रेलर जारी कर दिया है। क्राइम, कॉमेडी और दोस्ती के अनोखे मेल वाली यह आठ एपिसोड की सीरीज 21 अगस्त 2026 से प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर बाय प्राइम वीडियो के एंड्रॉयड ऐप पर मुफ्त स्ट्रीम होगी।.

see more..

अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी

17 Aug 2026 | 4:17 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)गौरव वर्मा की अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म ‘प्रेम कीटाणु’ का टीजर जारी कर दिया गया है। फार्स फिल्म्स के साथ मिलकर और भावना स्टूडियोज के सहयोग से प्रस्तुत इस फिल्म का निर्माण गौरव वर्मा ने किया है।अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी ‘प्रेम कीटाणु’ में वीर पहाड़िया, आफिया सैयद, अपारशक्ति खुराना, राकेश बेदी और निखिल विजय प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।.

see more..

नाग पंचमी हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा : नेहा सोलंकी

17 Aug 2026 | 4:14 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)सन नियो के आगामी शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री नेहा सोलंकी ने नाग पंचमी के अवसर पर इस पर्व को भारतीय संस्कृति और आस्था से जुड़ी खूबसूरत परंपरा बताया है।नेहा सोलंकी ने कहा, “नाग पंचमी मेरे लिए सिर्फ एक त्यौहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था से जुड़ी एक खूबसूरत परंपरा है। बचपन से ही इस दिन को लेकर एक अलग तरह की उत्सुकता रही है। नाग देवता को हमारी संस्कृति में शक्ति, सुरक्षा और प्रकृति के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। मुझे लगता है कि नाग पंचमी हमें यह भी याद दिलाती है कि प्रकृति और उसके हर जीव का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है।”.

see more..